सोमवार, 27 अक्तूबर 2008

ऎसे मनाएँ दीपावली


डॉ महेश परिमल
साथियो,
दीपावली दीपों का त्योहार। पावन विचारों के साथ स्नेह बिखेरने का जगमगाता त्योहार। दीपपर्व पर माटी की सौंधी महक के साथ स्नेह की बाती में भीगा दीया जब जलता है, तो चारों ओर हर्ष और उल्लास फैल जाता है। रिश्तों की लौ इस रोशनी में दीपोत्सवी का रूप धारण कर लेती है। कृष्ण अमावस की रात हर ऑंगन में जगमगाता दीप अंधेरे से होड़ लेता है और विजय पथ की ओर अग्रसर होता है। हम सभी को इस दीप से प्रेरणा लेनी चाहिए और जीवन-पथ को आलोकित करना चाहिए क्योंकि हर घर-आंगन में जलता दीप यही कहता है-
अंधकार गहरा हो, मंजिल पर पहरा हो,
मत रुको, मत झुको, बढ़े चलो, बढ़े चलो।


दीपोत्सव की हार्दिक शुभकामनाओं के साथ आइए हम कुछ संकल्प अपने आप से करें-
• जल की एक-एक बूँद संरक्षित करेंगे।
• पर्यावरण सुरक्षा के लिए मुरझाए पौधों को नवजीवन देंगे।
• पटाखे न चलाकर प्रदूषण कम करने में छोटा-सा योगदान देंगे।
• जिनकी खुशियाँ लूट चुकी हैं, उनमें खुशियाँ बाँटेंगे।
• कन्या लक्ष्मी का रूप है, इसके जन्म पर उत्सव मनाएँगे।
डॉ महेश परिमल

9 टिप्‍पणियां:

  1. दीपावली पर हार्दिक शुभकामनाएँ!
    दीवाली आप के और आप के परिवार के लिए सर्वांग समृद्धि लाए!

    जवाब देंहटाएं
  2. बहुत सुंदर लिखा है. दीपावली की शुभ कामनाएं.

    जवाब देंहटाएं
  3. dhanyawad is rachna ke liye

    शुभाम् करोति कल्याणं,
    अरोग्यम धन: सम्पदा,
    शत्रु बुद्धि विनाशाय,
    दीपमज्योती नमोस्तुते,

    शुभ दीपावली

    जवाब देंहटाएं
  4. दीप मल्लिका दीपावली - आपके परिवारजनों, मित्रों, स्नेहीजनों व शुभ चिंतकों के लिये सुख, समृद्धि, शांति व धन-वैभव दायक हो॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰ इसी कामना के साथ॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰ दीपावली एवं नव वर्ष की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

    जवाब देंहटाएं
  5. दीपावली पर हार्दिक शुभकामनाएँ!
    दीवाली आप के और आप के परिवार के लिए सर्वांग समृद्धि लाए!

    जवाब देंहटाएं
  6. दीपावली के इस शुभ अवसर पर आप और आपके परिवार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाऐं.

    जवाब देंहटाएं
  7. दीपावली- इस पावन पर्व पर आपको और आपके परिवार को हार्दिक शुभकामनायें/

    जवाब देंहटाएं
  8. Achhe sankalp sujhaye hain aapne. sahi mayane men deepavali to aise hi manani chahiye. Deep parva ke deepakon ka prakash aapke jeevan men aur adhik khushiyon ka sanchar kare, aisi kamna karta hun.

    जवाब देंहटाएं
  9. आप ला सुरहुत्‍ती, देवारी अउ मोरधन (गोरधन) पूजा के कोरी कोरी बधई ।

    जवाब देंहटाएं

Post Labels