शुक्रवार, 18 फ़रवरी 2011

इण्डियन टीम

प्रति
इण्डियन टीम
वल्र्ड कप 2011
हे भारतीय टीम
नीला रंग दिया है तुझे आसमाँ से निकाल कर!
सजा लेना इसे अपने शरीर पर और आसमाँ छू लेना!!
थोड़ी सी नीलिमा भी दी है उस बहती नदी से निकाल कर!
कैसी भी मुश्किल आए, तू इस नदी की तरह बहते रहना!!
दो चक्र सजाए हैं तेरे सीने और माथे पर!
इन चक्रों से तुम विरोधी टीमों को चक्रव्यूह तोड़ देना!!
आजू-बाजू तिरंगे भी लगा, हैं तेरे शरीर पर!
इन्हें अपने पंख बनाकर तुम भरे तूफान में भी उड़ लेना!!
सूखी है भारत की ये जमीन पिछले 28 सालों से!
तू अपने मेहनत के पसीने से इस बंजर जमीन को भी सींच देना!!
भारत माता की गोद दी है तुझे आखिरी खेल खेलने के लिये!
खेलना तू दिल खोल कर और भारत के हर शख्स का दिल जीत लेना!!
25 जून 1983 लिखा गया था इतिहास के पन्नों पर!
तुम 02 अप्रैल 2011 को इतिहास के पन्नों पर लिख देना!!
शुभकामनाओं के साथ
डाँ. धर्मेन्द्र गुप्ता
अनंत कृपा ग्रुप

1 टिप्पणी:

Post Labels