लेख लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
लेख लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
सोमवार, 1 मई 2017
राधा का दर्द...
राधा का दर्द ....
कृष्ण और राधा स्वर्ग में विचरण करते हुए
अचानक एक दुसरे के सामने आ गए
विचलित से कृष्ण-
प्रसन्नचित सी राधा...
कृष्ण सकपकाए,
राधा मुस्काई
इससे पहले कृष्ण कुछ कहते
राधा बोल💬 उठी-
"कैसे हो द्वारकाधीश ??"
जो राधा उन्हें कान्हा कान्हा कह के बुलाती थी
उसके मुख से द्वारकाधीश का संबोधन कृष्ण को भीतर तक घायल कर गया
फिर भी किसी तरह अपने आप को संभाल लिया
और बोले राधा से ...
"मै तो तुम्हारे लिए आज भी कान्हा हूँ
तुम तो द्वारकाधीश मत कहो!
आओ बैठते है ....
कुछ मै अपनी कहता हूँ
कुछ तुम अपनी कहो
सच कहूँ राधा
जब जब भी तुम्हारी याद आती थी
इन आँखों से आँसुओं की बुँदे निकल आती थी..."
बोली राधा -
"मेरे साथ ऐसा कुछ नहीं हुआ
ना तुम्हारी याद आई ना कोई आंसू बहा
क्यूंकि हम तुम्हे कभी भूले ही कहाँ थे जो तुम याद आते
इन आँखों में सदा तुम रहते थे
कहीं आँसुओं के साथ निकल ना जाओ
इसलिए रोते भी नहीं थे
प्रेम के अलग होने पर तुमने क्या खोया
इसका इक आइना दिखाऊं आपको ?
कुछ कडवे सच , प्रश्न सुन पाओ तो सुनाऊ?
कभी सोचा इस तरक्की में तुम कितने पिछड़ गए
यमुना के मीठे पानी से जिंदगी शुरू की और समुन्द्र के खारे पानी तक पहुच गए ?
एक ऊँगली पर चलने वाले सुदर्शन चक्रपर भरोसा कर लिया
और
दसों उँगलियों पर चलने वाळी
बांसुरी को भूल गए ?
कान्हा जब तुम प्रेम से जुड़े थे तो ....
जो ऊँगली गोवर्धन पर्वत उठाकर लोगों को विनाश से बचाती थी
प्रेम से अलग होने पर वही ऊँगली
क्या क्या रंग दिखाने लगी ?
सुदर्शन चक्र उठाकर विनाश के काम आने लगी
कान्हा और द्वारकाधीश में
क्या फर्क होता है बताऊँ ?
कान्हा होते तो तुम सुदामा के घर जाते
सुदामा तुम्हारे घर नहीं आता
युद्ध में और प्रेम में यही तो फर्क होता है
युद्ध में आप मिटाकर जीतते हैं
और प्रेम में आप मिटकर जीतते हैं
कान्हा प्रेम में डूबा हुआ आदमी
दुखी तो रह सकता है
पर किसी को दुःख नहीं देता
आप तो कई कलाओं के स्वामी हो
स्वप्न दूर द्रष्टा हो
गीता जैसे ग्रन्थ के दाता हो
पर आपने क्या निर्णय किया
अपनी पूरी सेना कौरवों को सौंप दी?
और अपने आपको पांडवों के साथ कर लिया ?
सेना तो आपकी प्रजा थी
राजा तो पालाक होता है
उसका रक्षक होता है
आप जैसा महा ज्ञानी
उस रथ को चला रहा था जिस पर बैठा अर्जुन
आपकी प्रजा को ही मार रहा था
आपनी प्रजा को मरते देख
आपमें करूणा नहीं जगी ?
क्यूंकि आप प्रेम से शून्य हो चुके थे
आज भी धरती पर जाकर देखो
अपनी द्वारकाधीश वाळी छवि को
ढूंढते रह जाओगे
हर घर हर मंदिर में
मेरे साथ ही खड़े नजर आओगे
आज भी मै मानती हूँ
लोग गीता के ज्ञान की बात करते हैं
उनके महत्व की बात करते है
मगर धरती के लोग
युद्ध वाले द्वारकाधीश पर नहीं, i.
प्रेम वाले कान्हा पर भरोसा करते हैं
गीता में मेरा दूर दूर तक नाम भी नहीं है,
पर आज भी लोग उसके समापन पर " राधे राधे" करते है".
लेबल:
दिव्य दृष्टि,
लेख
जीवन यात्रा जून 1957 से. भोपाल में रहने वाला, छत्तीसगढ़िया गुजराती. हिन्दी में एमए और भाषा विज्ञान में पीएच.डी. 1980 से पत्रकारिता और साहित्य से जुड़ाव. अब तक देश भर के समाचार पत्रों में करीब 2000 समसामयिक आलेखों व ललित निबंधों का प्रकाशन. आकाशवाणी से 50 फ़ीचर का प्रसारण जिसमें कुछ पुरस्कृत भी. शालेय और विश्वविद्यालय स्तर पर लेखन और अध्यापन. धारावाहिक ‘चाचा चौधरी’ के लिए अंशकालीन पटकथा लेखन. हिन्दी गुजराती के अलावा छत्तीसगढ़ी, उड़िया, बँगला और पंजाबी भाषा का ज्ञान. संप्रति स्वतंत्र पत्रकार।
संपर्क:
डॉ. महेश परिमल, टी-3, 204 सागर लेक व्यू होम्स, वृंदावन नगर, अयोघ्या बायपास, भोपाल. 462022.
ईमेल -
parimalmahesh@gmail.com
बुधवार, 4 जनवरी 2017
लेख – चंद्रगुप्त मौर्य
लेख का अंश… ईसा पूर्व साढ़े तीन सौ वर्ष पूर्व की बात है। मगध की राजधानी पाटलिपुत्र का एक अहीर जब अपने बाड़े में गाय-भैंसों को चारा-पानी देने के लिए गया, तो उसने एक शिशु का रूदन सुना। वह उसी आवाज की ओर दौड़ पड़ा। देखा तो एक नवजात शिशु बिलख रहा था। शायद अपने उस दुर्भाग्य पर जिसके कारण उसे जन्म के तुरंत बाद ही उपनी माँ से बिछड़ना पड़ रहा था। अहीर ने आस-पास देखा। शायद उसकी माँ यहीं कहीं हो। उसने देखा कि पीछे के दरवाजे के पास एक स्त्री तुरंत मुड़ी और बड़ी तेजी से चली गई। अहीर ने फिर भी उस स्त्री का मुँह देख लिया और पहचान गया कि यह मगध के एक सरदार की धर्मपत्नी है। जिसका पति युद्ध में मारा गया था। यही बालक आगे चलकर चंद्रगुप्त मौर्य के नाम से भारत राष्ट्र के सम्राट पद पर बैठा और अपना ही नहीं, देश का नक्शा भी बदल कर रख दिया। चंद्रगुप्त के पिता मोरिय वंशीय क्षत्रिय थे। जब वह गर्भ में था, तभी वे एक लड़ाई में मारे गए। कुछ बड़ा होने पर बालक अपने नए पिता के मवेशी चराने लगा। साथ में दूसरे ग्वालबाल भी होते। इसलिए चंद्रगुप्त उनके साथ तरह-तरह के खेल खेलता। एक दिन की बात है, ग्वालबाल साथियों के साथ वह राजा-प्रजा का खेल खेल रहा था। पास से ही गाँव की ओर एक सड़क जाती थी। उस सड़क पर से निकला उसी समय एक क्षीणकाय दुर्बल ब्राह्मण। बालकों को राजा-प्रजा का खेल खेलते देख कौतुहलवश वह वहाँ रूक गया। मनोरंजन की द्ष्टि से वह राजा बने चंद्रगुप्त के पास पहुँचा और बोला – महाराज, मैं गरीब और अनाथ ब्राह्मण हूँ। हाँ, हाँ, बोलो, क्या चाहिए? राजा बने चंद्रगुप्त ने उससे पूछा। कुछ गाएँ मिल जाती तो बड़ी मेहरबानी होती महाराज। उस ब्राह्मण ने कहा। ले जाओ। पास चर रही गायों की ओर इशारा करते हुए बालक ने कहा- जितनी चाहे, उतनी गाएँ ले जाओ। इनका मालिक मुझे पकड़ कर मारेगा, महाराज। ब्राह्मण न और भी रस लेते हुए उस बालक से कहा। बालक ने तुरंत जवाब दिया – किसकी हिम्मत है, जो सम्राट चंद्रगुप्त की आज्ञा का उल्लंघन करे। चंद्रगुप्त ने इस प्रकार उत्तर दिया कि सचमुच ही जैसे वह वहाँ का सम्राट हो। वह ब्राह्मण कोई और नहीं, भारतीय नीति शास्त्र के प्रकांड पंडित चाणक्य थे। उन्होंने बालक चंद्रगुप्त को एक उदीयमान प्रतिभा के रूप में देखा और उन्हें लगा कि उनकी खोज पूरी हो गई है और वे शिकारी से संपर्क कर उसे अपने साथ ले आए। आगे क्या हुआ, यह जानने के लिए ऑडियो की मदद लीजिए….
लेबल:
दिव्य दृष्टि,
लेख
जीवन यात्रा जून 1957 से. भोपाल में रहने वाला, छत्तीसगढ़िया गुजराती. हिन्दी में एमए और भाषा विज्ञान में पीएच.डी. 1980 से पत्रकारिता और साहित्य से जुड़ाव. अब तक देश भर के समाचार पत्रों में करीब 2000 समसामयिक आलेखों व ललित निबंधों का प्रकाशन. आकाशवाणी से 50 फ़ीचर का प्रसारण जिसमें कुछ पुरस्कृत भी. शालेय और विश्वविद्यालय स्तर पर लेखन और अध्यापन. धारावाहिक ‘चाचा चौधरी’ के लिए अंशकालीन पटकथा लेखन. हिन्दी गुजराती के अलावा छत्तीसगढ़ी, उड़िया, बँगला और पंजाबी भाषा का ज्ञान. संप्रति स्वतंत्र पत्रकार।
संपर्क:
डॉ. महेश परिमल, टी-3, 204 सागर लेक व्यू होम्स, वृंदावन नगर, अयोघ्या बायपास, भोपाल. 462022.
ईमेल -
parimalmahesh@gmail.com
शुक्रवार, 30 दिसंबर 2016
मैनेजमेंट फंडा – एन. रघुरामन
क्या आप विजयी मुस्कान से 2016 को विदा कर रहे हैं?
लेख का अंश… छह साल के आदित्य ने अपने पिता का हाथ थामकर पूछा – पापा, क्या मैं कभी दूसरे बच्चों की तरह जी पाऊंगा? 37 साल के पिता रूपेश शिंदे ने तुरंत जवाब दिया – हाँ, हाँ, क्यों नहीं? और वे तेजी से कॉरिडोर में अपने आँसू पोंछते हुए आगे चल दिए क्योंकि वे जानते थे कि आदित्य को लेकर उनकी उम्मीदें छूटती जा रही हैं। वे डरावने कर्ज में डूब चुके हैं। दिल में छेद के साथ जन्मे बच्चे की हालत में कोई सुधार नहीं हो रहा है। जबकि इलाज नवी मुंबई के सबसे अच्छे अस्पताल में करवा रहे हैं। नवी मुंबई में ही वे रहते हैं और वहीं काम करते हैं। रूपेश ने बेटे से वादा किया था कि वह हमउम्र बच्चों की तरह तंदुरूस्त हो जाएगा। बेटे की दो सर्जरी करवाई लकिन कोई सफलता नहीं मिली। दिल की समस्या ऐसी थी कि उसका अधिकतर समय बिस्तर पर ही बीतता था या फिर चेयर पर। थोड़ा-सा भी पैदल चलता, तो उसकी साँसे फूलने लगती थीं। बच्चों की तरह दौड़ना तो दूर की बात थी। सर्जरियों और ऑपरेशनों के बाद की देखभाल ने रूपेश को कर्ज के पहाड़ तले दबा दिया है। नवी मुंबई में फाइनेन्शियल कंसल्टेंसी चलाने वाले मीना और श्रीराम के यहाँ रूपेश ड्राइवर है। वे सतर्क थे कि उनके एम्प्लायर्स को कोई परेशानी न हो। बाजार में गिरावट की खबरे हैं। कुछ एम्प्लायर्स कर्मचारियों के खाते में नोटबंदी के पुराने नोट बदलने के लिए जमा कर रहे हैं। रूपेश के एम्प्लायर्स का व्यवहार उसके प्रति बहुत अच्छा है। मीना ने रूपेश के चेहरे पर निराशा के भाव पढ़ लिए और कारण पूछा। रूपेश ने पूरी कहानी बताई तो आदित्य को लेकर उनकी उम्मीदों ने बड़ी छलांग लगाई। क्योंकि मीना कई डाक्टर्स को जानती थीं। ये डॉक्टर उनके क्लाईंट थे। पहले उन्होंने इनसे कंसल्ट किया। इसी के साथ अपने कर्मचारियों, क्लाईंट और दोस्तों से भी डोनेशन का आग्रह किया। एक कर्मचारी, जिसकी सैलेरी सिर्फ 25000 रुपए महीना थी, उसने पाँच हजार का चैक दिया। सिर्फ दो ही दिन में 25 लाख रुपए का डोनेशन आदित्य के लिए जमा हो गया। आगे क्या हुआ? यह जानने के लिए ऑडियो की मदद लीजिए….
लेबल:
दिव्य दृष्टि,
लेख
जीवन यात्रा जून 1957 से. भोपाल में रहने वाला, छत्तीसगढ़िया गुजराती. हिन्दी में एमए और भाषा विज्ञान में पीएच.डी. 1980 से पत्रकारिता और साहित्य से जुड़ाव. अब तक देश भर के समाचार पत्रों में करीब 2000 समसामयिक आलेखों व ललित निबंधों का प्रकाशन. आकाशवाणी से 50 फ़ीचर का प्रसारण जिसमें कुछ पुरस्कृत भी. शालेय और विश्वविद्यालय स्तर पर लेखन और अध्यापन. धारावाहिक ‘चाचा चौधरी’ के लिए अंशकालीन पटकथा लेखन. हिन्दी गुजराती के अलावा छत्तीसगढ़ी, उड़िया, बँगला और पंजाबी भाषा का ज्ञान. संप्रति स्वतंत्र पत्रकार।
संपर्क:
डॉ. महेश परिमल, टी-3, 204 सागर लेक व्यू होम्स, वृंदावन नगर, अयोघ्या बायपास, भोपाल. 462022.
ईमेल -
parimalmahesh@gmail.com
शनिवार, 17 दिसंबर 2016
कबीरदास जी - जीवन परिचय
परिचय का कुछ अंश...
कबीर हिंदी साहित्य के महिमामण्डित व्यक्तित्व हैं। कबीर के जन्म के संबंध में अनेक किंवदन्तियाँ हैं। कुछ लोगों के अनुसार वे रामानन्द स्वामी के आशीर्वाद से काशी की एक विधवा ब्राह्मणी के गर्भ से पैदा हुए थे, जिसको भूल से रामानंद जी ने पुत्रवती होने का आशीर्वाद दे दिया था। ब्राह्मणी उस नवजात शिशु को लहरतारा ताल के पास फेंक आयी।
कबीर के माता- पिता के विषय में एक राय निश्चित नहीं है कि कबीर "नीमा' और "नीरु' की वास्तविक संतान थे या नीमा और नीरु ने केवल इनका पालन- पोषण ही किया था। कहा जाता है कि नीरु जुलाहे को यह बच्चा लहरतारा ताल पर पड़ा पाया, जिसे वह अपने घर ले आया और उसका पालन-पोषण किया। बाद में यही बालक कबीर कहलाया।
कबीर ने स्वयं को जुलाहे के रुप में प्रस्तुत किया है -
"जाति जुलाहा नाम कबीरा
बनि बनि फिरो उदासी।'
कबीर पन्थियों की मान्यता है कि कबीर की उत्पत्ति काशी में लहरतारा तालाब में उत्पन्न कमल के मनोहर पुष्प के ऊपर बालक के रूप में हुई। ऐसा भी कहा जाता है कि कबीर जन्म से मुसलमान थे और युवावस्था में स्वामी रामानन्द के प्रभाव से उन्हें हिंदू धर्म का ज्ञान हुआ। एक दिन कबीर पञ्चगंगा घाट की सीढ़ियों पर गिर पड़े थे, रामानन्द ज उसी समय गंगास्नान करने के लिये सीढ़ियाँ उतर रहे थे कि उनका पैर कबीर के शरीर पर पड़ गया। उनके मुख से तत्काल `राम-राम' शब्द निकल पड़ा। उसी राम को कबीर ने दीक्षा-मन्त्र मान लिया और रामानन्द जी को अपना गुरु स्वीकार कर लिया। कबीर के ही शब्दों में- `हम कासी में प्रकट भये हैं, रामानन्द चेताये'। अन्य जनश्रुतियों से ज्ञात होता है कि कबीर ने हिंदु-मुसलमान का भेद मिटा कर हिंदू-भक्तों तथा मुसलमान फक़ीरों का सत्संग किया और दोनों की अच्छी बातों को आत्मसात कर लिया।
जनश्रुति के अनुसार कबीर के एक पुत्र कमल तथा पुत्री कमाली थी। इतने लोगों की परवरिश करने के लिये उन्हें अपने करघे पर काफी काम करना पड़ता था। साधु संतों का तो घर में जमावड़ा रहता ही था।
कबीर को कबीर पंथ में, बाल- ब्रह्मचारी और विराणी माना जाता है। इस पंथ के अनुसार कामात्य उसका शिष्य था और कमाली तथा लोई उनकी शिष्या। लोई शब्द का प्रयोग कबीर ने एक जगह कंबल के रुप में भी किया है। वस्तुतः कबीर की पत्नी और संतान दोनों थे। एक जगह लोई को पुकार कर कबीर कहते हैं :-
"कहत कबीर सुनहुं रे लोई।
हरि बिन राखन हार न कोई।।'
कबीर पढ़े-लिखे नहीं थे-
`मसि कागद छूवो नहीं, कलम गही नहिं हाथ।'
उन्होंने स्वयं ग्रंथ नहीं लिखे, मुँह से भाखे और उनके शिष्यों ने उसे लिख लिया। आप के समस्त विचारों में रामनाम की महिमा प्रतिध्वनित होती है। वे एक ही ईश्वर को मानते थे और कर्मकाण्ड के घोर विरोधी थे। अवतार, मूर्त्ति, रोज़ा, ईद, मसजिद, मंदिर आदि को वे नहीं मानते थे। कबीर के नाम से मिले ग्रंथों की संख्या भिन्न-भिन्न लेखों के अनुसार भिन्न-भिन्न है। एच.एच. विल्सन के अनुसार कबीर के नाम पर आठ ग्रंथ हैं। विशप जी.एच. वेस्टकॉट ने कबीर के ८४ ग्रंथों की सूची प्रस्तुत की तो रामदास गौड ने `हिंदुत्व' में ७१ पुस्तकें गिनायी हैं।
कबीर की वाणी का संग्रह `बीजक' के नाम से प्रसिद्ध है। इसके तीन भाग हैं- रमैनी, सबद और सारवी यह पंजाबी, राजस्थानी, खड़ी बोली, अवधी, पूरबी, व्रजभाषा आदि कई भाषाओं की खिचड़ी है।
कबीर परमात्मा को मित्र, माता, पिता और पति के रूप में देखते हैं। यही तो मनुष्य के सर्वाधिक निकट रहते हैं। वे कभी कहते हैं-
`हरिमोर पिउ, मैं राम की बहुरिया' तो कभी कहते हैं, `हरि जननी मैं बालक तोरा'
उस समय हिंदु जनता पर मुस्लिम आतंक का कहर छाया हुआ था। कबीर ने अपने पंथ को इस ढंग से सुनियोजित किया जिससे मुस्लिम मत की ओर झुकी हुई जनता सहज ही इनकी अनुयायी हो गयी। उन्होंने अपनी भाषा सरल और सुबोध रखी ताकि वह आम आदमी तक पहुँच सके। इससे दोनों सम्प्रदायों के परस्पर मिलन में सुविधा हुई। इनके पंथ मुसलमान-संस्कृति और गोभक्षण के विरोधी थे।
कबीर को शांतिमय जीवन प्रिय था और वे अहिंसा, सत्य, सदाचार आदि गुणों के प्रशंसक थे। अपनी सरलता, साधु स्वभाव तथा संत प्रवृत्ति के कारण आज विदेशों में भी उनका समादर हो रहा है।
कबीर का पूरा जीवन काशी में ही गुजरा, लेकिन वह मरने के समय मगहर चले गए थे। वह न चाहकर भी, मगहर गए थे। वृद्धावस्था में यश और कीर्त्ति की मार ने उन्हें बहुत कष्ट दिया। उसी हालत में उन्होंने बनारस छोड़ा और आत्मनिरीक्षण तथा आत्मपरीक्षण करने के लिये देश के विभिन्न भागों की यात्राएँ कीं। कबीर मगहर जाकर दु:खी थे:
"अबकहु राम कवन गति मोरी।
तजीले बनारस मति भई मोरी।।''
कहा जाता है कि कबीर के शत्रुओं ने उनको मगहर जाने के लिए मजबूर किया था। वे चाहते थे कि कबीर की मुक्ति न हो पाए, परंतु कबीर तो काशी मरन से नहीं, राम की भक्ति से मुक्ति पाना चाहते थे:
"जौ काशी तन तजै कबीरा
तो रामै कौन निहोटा।''
कबीरदास जी का पूर्ण परिचय प्राप्त करने के लिए ऑडियो की मदद लीजिए...
लेबल:
दिव्य दृष्टि,
लेख
जीवन यात्रा जून 1957 से. भोपाल में रहने वाला, छत्तीसगढ़िया गुजराती. हिन्दी में एमए और भाषा विज्ञान में पीएच.डी. 1980 से पत्रकारिता और साहित्य से जुड़ाव. अब तक देश भर के समाचार पत्रों में करीब 2000 समसामयिक आलेखों व ललित निबंधों का प्रकाशन. आकाशवाणी से 50 फ़ीचर का प्रसारण जिसमें कुछ पुरस्कृत भी. शालेय और विश्वविद्यालय स्तर पर लेखन और अध्यापन. धारावाहिक ‘चाचा चौधरी’ के लिए अंशकालीन पटकथा लेखन. हिन्दी गुजराती के अलावा छत्तीसगढ़ी, उड़िया, बँगला और पंजाबी भाषा का ज्ञान. संप्रति स्वतंत्र पत्रकार।
संपर्क:
डॉ. महेश परिमल, टी-3, 204 सागर लेक व्यू होम्स, वृंदावन नगर, अयोघ्या बायपास, भोपाल. 462022.
ईमेल -
parimalmahesh@gmail.com
मंगलवार, 15 नवंबर 2016
लेख - भारत की महान नारी - गार्गी
लेख का अंश...
गर्गवंश में वचक्नु नामक महर्षि थे जिनकी पुत्री का नाम वाचकन्वी गार्गी था। बृहदारण्यक उपनिषद् में इनका ऋषि याज्ञवल्क्य के साथ बडा ही सुन्दर शास्त्रार्थ आता है।
एक बार महाराज जनक ने श्रेष्ठ ब्रह्मज्ञानी की परीक्षा लेने के लिए एक सभा का आयोजन किया। राजा जनक ने सभा को संबोधित करके कहा: "हे महाज्ञानीयों, यह मेरा सौभाग्य है कि आप सब आज यहाँ पधारे हैं। मैंने यहाँ पर १००० गायों को रखा है जिन पर सोने की मुहरें जडित है। आप में से जो श्रेष्ठ ब्रह्मज्ञानी हो वह इन सब गायों को ले जा सकता है।" निर्णय लेना अति दुविधाजनक था, क्योंकि अगर कोई ज्ञानी अपने को सबसे बड़ा ज्ञानी माने तो वह ज्ञानी कैसे कहलाये?
तब ऋषि याज्ञवल्क्य ने अपने शिष्यों से कहा: "हे शिष्यों! इन गायों को हमारे आश्रम की और हाँक ले चलो।" इतना सुनते ही सब ऋषि याज्ञवल्क्य से शास्त्रार्थ करने लगे। याज्ञवल्क्य ने सबके प्रश्नों का यथाविधि उत्तर दिया। उस सभा में ब्रह्मवादिनी गार्गी भी उपस्थित थी।
याज्ञवल्क्य से शास्त्रार्थ करने के लिए गार्गी उठीं और पूछा "हे ऋषिवर! क्या आप अपने को सबसे बड़ा ज्ञानी मानते हैं?"
याज्ञवल्क्य बोले, "माँ! मैं स्वयं को ज्ञानी नही मानता परन्तु इन गायों को देख मेरे मन में मोह उत्पन्न हो गया है।" गार्गी ने कहा "आप को मोह हुआ, यह इनाम प्राप्त करने के लिए योग्य कारण नही है। आप को यह साबित करना होगा कि आप इस इनाम के योग्य हैं। अगर सर्व सम्मति हो तो में आपसे कुछ प्रश्न पूछना चाहूंगी, अगर आप इनके संतोषजनक जवाब प्रदान करें तो आप इस इनाम के अधिकारी होंगे।"
गार्गी का पहला सवाल बहुत ही सरल था। परन्तु उन्होंने अन्तत: याज्ञवल्क्य को ऐसा उलझा दिया कि वे क्रुध्द हो गए। गार्गी ने पूछा था, हे ऋषिवर! जल के बारे में कहा जाता है कि हर पदार्थ इसमें घुलमिल जाता है तो यह जल किसमें जाकर मिल जाता है?
अपने समय के उस सर्वश्रेष्ठ ब्रह्मनिष्ठ याज्ञवक्ल्य ने आराम से और ठीक ही कह दिया कि जल अन्तत: वायु में ओतप्रोत हो जाता है। फिर गार्गी ने पूछ लिया कि वायु किसमें जाकर मिल जाती है और याज्ञवल्क्य का उत्तर था कि अंतरिक्ष लोक में। पर गार्गी तो अदम्य थी वह भला कहां रुक सकती थी? वह याज्ञवल्क्य के हर उत्तर को प्रश्न में तब्दील करती गई और इस तरह गंधर्व लोक, आदित्य लोक, चन्द्रलोक, नक्षत्र लोक, देवलोक, इन्द्रलोक, प्रजापति लोक और ब्रह्म लोक तक जा पहुंची और अन्त में गार्गी ने फिर वही सवाल पूछ लिया कि यह ब्रह्मलोक किसमें जाकर मिल जाता है? इस पर गार्गी को लगभग डांटते हुए याज्ञवक्ल्य ने कहा-’गार्गी, माति प्राक्षीर्मा ते मूर्धा व्यापप्त्त्’ यानी गार्गी, इतने सवाल मत करो, कहीं ऐसा न हो कि इससे तुम्हारा मस्तिष्क ही फट जाए।
गार्गी का सवाल वास्तव में सृष्टि के रहस्य के बारे में था। अगर याज्ञवल्क्य उसे ठीक तरह से समझा देते तो उन्हें इस विदुषी दार्शनिका को डांटना न पड़ता। पर गार्गी चूंकि अच्छी वक्ता थी और अच्छा वक्ता वही होता है जिसे पता होता है कि कब बोलना और कब चुप हो जाना है, तो याज्ञवल्क्य की यह बात सुनकर वह परमहंस चुप हो गई।
पर अपने दूसरे सवाल में गार्गी ने दूसरा कमाल दिखा दिया। उसे अपने प्रतिद्वन्द्वी से यानी याज्ञवल्क्य से दो सवाल पूछने थे तो उसने बड़ी ही शानदार भूमिका बांधी। गार्गी बोली, "ऋषिवर सुनो। जिस प्रकार काशी या विदेह का राजा अपने धनुष पर डोरी चढ़ाकर, एक साथ दो अचूक बाणों को धनुष पर चढ़ाकर अपने दुश्मन पर सन्धान करता है, वैसे ही मैं आपसे दो प्रश्न पूछती हूँ।" यानी गार्गी बड़े ही आक्रामक मूड में थी और उसके सवाल बहुत तीखे थे। आगे क्या हुआ? जानने के लिए ऑडियो की मदद लीजिए...
लेबल:
दिव्य दृष्टि,
लेख
जीवन यात्रा जून 1957 से. भोपाल में रहने वाला, छत्तीसगढ़िया गुजराती. हिन्दी में एमए और भाषा विज्ञान में पीएच.डी. 1980 से पत्रकारिता और साहित्य से जुड़ाव. अब तक देश भर के समाचार पत्रों में करीब 2000 समसामयिक आलेखों व ललित निबंधों का प्रकाशन. आकाशवाणी से 50 फ़ीचर का प्रसारण जिसमें कुछ पुरस्कृत भी. शालेय और विश्वविद्यालय स्तर पर लेखन और अध्यापन. धारावाहिक ‘चाचा चौधरी’ के लिए अंशकालीन पटकथा लेखन. हिन्दी गुजराती के अलावा छत्तीसगढ़ी, उड़िया, बँगला और पंजाबी भाषा का ज्ञान. संप्रति स्वतंत्र पत्रकार।
संपर्क:
डॉ. महेश परिमल, टी-3, 204 सागर लेक व्यू होम्स, वृंदावन नगर, अयोघ्या बायपास, भोपाल. 462022.
ईमेल -
parimalmahesh@gmail.com
लेख- भारतेंदु हरिश्चन्द्र के बारे में...
लेख का अंश...
आधुनिक हिन्दी साहित्य के जनक के रूप में भारतेंदु हरिश्चंद प्रसिद्ध है। भारतेंदु हिन्दी साहित्य में नवयुग के निर्माणकर्ता थे। हिन्दी में उन्होंने जिस साहित्यिक परम्परा की नींव डाली, आज का साहित्यिक भवन उसी पर टिका हुआ है। इन्होंने अपनी प्रतिभा का एक -एक अंश हिन्दी को अर्पित कर दिया। हिन्दी को राजदरबारों से निकालकर इन्होंने जनजीवन के निकट लाने का सराहनीय प्रयास किया। भारतेंदु का जन्म सन १८५० में काशी के एक धनी वैश्य परिवार में हुआ था। इनके पिता सेठ गोपालचंद्र 'गिरधरदास' उपनाम से कविता किया करते थे। दुर्भाग्य से बचपन में ही माता पिता के देवासान के कारण भारतेंदु जी को व्वास्थित रूप से पढने -लिखने का अवसर नही मिल सका । किंतु उन्होंने अपने स्वाध्याय से हिन्दी,उर्दू,मराठी ,गुजराती,बंगला ,अंग्रेजी तथा संस्कृत आदि भाषाओँ का अच्छा ज्ञान प्राप्त कर लिया।
१८ बर्ष की अल्पायु में ही उन्होंने 'कवि वचन सुधा' नामक पत्र निकाला ,जिसमे तत्कालीन अच्छे विद्वानों के लेख निकलते थे। आपने कई स्कूल ,क्लब ,पुस्तकालय तथा नाट्यशालाओं आदि की स्थापना की और अपना बहुत सा धन व्यय करके उसे चलाते रहे । धन को इस प्रकार पानी की तरह बहाने से जीवन के अन्तिम समय इन्हे बहुत कष्ट उठाना पड़ा। अंत में क्षय रोग से ग्रस्त होने के कारण ३५ बर्ष की अल्पायु में ही सन १८८५ में इनका देहांत हो गया।
भारतेंदु ही बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। जीवन के मात्र ३५ बर्षो में आपने लगभग १५० से अधिक ग्रंथो की रचना की । भारतेंदु जी सबसे बड़ी विशेषता यह थी की ये एक साथ कवि,नाटक कार ,पत्रकार एवं निबंधकार थे। हिन्दी के अनेक नवीन विधाओं के जन्मदाता के रूप में आप प्रसिद्ध है। कविता ,नाटक और निबंध के द्वारा इन्होने हिन्दी साहित्य की श्रीवृद्धि की ,साथ ही साथ अनेक कविओं और लेखकों को आर्थिक सहायता देते रहकर इन्होने हिन्दी साहित्य के विभिन्न अंगों का विकास किया। आर्थिक क्षति उठाते हुए इन्होने अनेक पत्रिकाएं निकाली और हर्प्रकार से हिन्दी को समृद्ध करने का प्रयत्न किया। उनकी इसी सेवा के प्रभावित होकर हिन्दी जगत ने उन्हें भारतेंदु की उपाधि से विभूषित किया और उनके नाम से उनका युग चला । भारतेंदु के साहित्य में देश प्रेम,सामाजिक दुरवस्था और कुप्रथाओं का विरोध ,धार्मिक रूढियों और अंधविश्वासों का खंडन ,स्त्री-शिक्षा और स्वतंत्रता आदि सामाजिक विषयों का समावेश हिन्दी साहित्य में पहली बार हुआ । आचार्य रामचंद्र शुक्ल जी ने भारतेंदु के विषय में लिखा है - 'अपनी सर्वतोमुखीप्रतिभा के बल से एक ओर वे पद्माकर और द्विजदेव की परम्परा में दिखाई पड़ते थे,दूसरी ओर से बंगदेश के माईकेलऔर हेमचन्द्र के श्रेणी में। एक ओर तो राधा -कृष्ण की भक्ति में झूमते हुए नई भक्तमाल गूंथते दिखायी देते थे दूसरीओर मंदिरों में अधिकारियों और टिकाधारी भक्तों के चरित्र की हँसी उडाते और स्त्री शिक्षा ,समाज सुधार आदि परव्याख्यान देते पाये जाते थे । प्राचीन और नवीन का यही सुंदर सामंजस्य भारतेंदु काल की कला का विशेष माधुर्य है।प्राचीन और नवीन के उस संधि काल में जैसी शीतल छाया का संचार अपेक्षित था,वैसी ही शीतल कला के साथ भारतेंदुका उदय हुआ ,इसमे संदेह नही।'
भारतेंदु जी के बारे में और जानकारी प्राप्त करने के लिए ऑडियो की सहायता लीजिए...
लेबल:
दिव्य दृष्टि,
लेख
जीवन यात्रा जून 1957 से. भोपाल में रहने वाला, छत्तीसगढ़िया गुजराती. हिन्दी में एमए और भाषा विज्ञान में पीएच.डी. 1980 से पत्रकारिता और साहित्य से जुड़ाव. अब तक देश भर के समाचार पत्रों में करीब 2000 समसामयिक आलेखों व ललित निबंधों का प्रकाशन. आकाशवाणी से 50 फ़ीचर का प्रसारण जिसमें कुछ पुरस्कृत भी. शालेय और विश्वविद्यालय स्तर पर लेखन और अध्यापन. धारावाहिक ‘चाचा चौधरी’ के लिए अंशकालीन पटकथा लेखन. हिन्दी गुजराती के अलावा छत्तीसगढ़ी, उड़िया, बँगला और पंजाबी भाषा का ज्ञान. संप्रति स्वतंत्र पत्रकार।
संपर्क:
डॉ. महेश परिमल, टी-3, 204 सागर लेक व्यू होम्स, वृंदावन नगर, अयोघ्या बायपास, भोपाल. 462022.
ईमेल -
parimalmahesh@gmail.com
शुक्रवार, 21 अक्टूबर 2016
तिरंगे के बारे में कुछ जानकारियाँ….
लेख का अंश…
प्रत्येक देश का राष्ट्रीय ध्वज उस देश का प्रतीक होता है। इसलिए हर नागरिक का यह कर्तव्य होता है कि वह अपने राष्ट्र के पावन प्रतीक का निष्ठापूर्वक सम्मान करे। भारत का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के नाम से जाना जाता है। हमारे इस ध्वज में तीन समान लंबाई-चौड़ाई वाली पट्टियाँ हैं। सबसे ऊपर त्याग की प्रतीक केसरिया, बीच में निर्मलता की प्रतीक सफेद और नीचे देश की समृद्धि और विकास की प्रतीक हरी पट्टी है। वास्तव में तिरंगे में चौथे रंग का भी प्रयोग हुआ है। यह रंग है नीला। ध्वज के मध्य में सफेद पट्टी पर अशोक चक्र इसी रंग में है। यह रंग नीले आकाश और सागर का प्रतीक है। चक्र में तीलियाँ हैं, जो 24 घंटे चलने वाली विकास की गति का प्रतीक है। आमतौर पर दुनिया भर में राष्ट्रीय ध्वज सूर्योदय के समय फहराए जाते हैं और सूर्यास्त के समय उतार लिए जाते हैं।
राष्ट्रीय ध्वज को फहराते या उतारते समय सम्मान के लिए सावधान की मुद्रा में खड़े रहना चाहिए। राष्ट्रीय ध्वज को फहराने या उसके प्रदर्शन के समय उसे किसी व्यक्ति या वस्तु विशेष के सामने झुकाना नहीं चाहिए। ऐसी ही राष्ट्रीय ध्वज से जुड़ी कुछ विेशेष नियमावली के बारे में ऑडियो की मदद से जानिए…
लेबल:
दिव्य दृष्टि,
लेख
जीवन यात्रा जून 1957 से. भोपाल में रहने वाला, छत्तीसगढ़िया गुजराती. हिन्दी में एमए और भाषा विज्ञान में पीएच.डी. 1980 से पत्रकारिता और साहित्य से जुड़ाव. अब तक देश भर के समाचार पत्रों में करीब 2000 समसामयिक आलेखों व ललित निबंधों का प्रकाशन. आकाशवाणी से 50 फ़ीचर का प्रसारण जिसमें कुछ पुरस्कृत भी. शालेय और विश्वविद्यालय स्तर पर लेखन और अध्यापन. धारावाहिक ‘चाचा चौधरी’ के लिए अंशकालीन पटकथा लेखन. हिन्दी गुजराती के अलावा छत्तीसगढ़ी, उड़िया, बँगला और पंजाबी भाषा का ज्ञान. संप्रति स्वतंत्र पत्रकार।
संपर्क:
डॉ. महेश परिमल, टी-3, 204 सागर लेक व्यू होम्स, वृंदावन नगर, अयोघ्या बायपास, भोपाल. 462022.
ईमेल -
parimalmahesh@gmail.com
गुरुवार, 13 अक्टूबर 2016
भारत के राष्ट्रीय प्रतीक...



लेख का अंश...
भारत के राष्ट्रीय प्रतीक देश की छवि का प्रतिबिंब होते हैं और उन्हें बहुत ध्यान से चुना जाता है। राष्ट्रीय पशु बाघ शक्ति का प्रतीक है। राष्ट्रीय फूल कमल पवित्रता का प्रतीक है। राष्ट्रीय वृक्ष बरगद अमरता का प्रतीक है। राष्ट्रीय पक्षी मोर शिष्टता का प्रतीक है और राष्ट्रीय फल आम भारत की ट्रॅापिकल जलवायु का प्रतीक है। हमारा राष्ट्रीय गान और राष्ट्रीय गीत स्वतंत्रता संग्राम के दौरान प्रेरणा का स्रोत रहे हैं। भारत के राष्ट्रीय प्रतीक में एकदूसरे से पीठ के बल जुड़े चार शेर शक्ति, साहस, गर्व और विश्वास का प्रतीक हैं। भारत का राष्ट्रीय खेल चुने जाने के समय हाॅकी अपने चरम पर था। भारत के राष्ट्रीय प्रतीकों के बारे में कुछ अन्य जानकारी:
भारत का राष्ट्रीय पक्षी -
सन् 1963 में मोर को राष्ट्रीय पक्षी घोषित किया गया था क्योंकि यह पूरी तरह से भारतीय संस्कृति और परंपरा का हिस्सा था। मोर शिष्टता और सुंदरता का प्रतीक है। मोर को राष्ट्रीय पक्षी चुने जाने का एक कारण इसका पूरे देश में पाया जाना भी है। हर आम व्यक्ति इस पक्षी से परिचित है। इसके अलावा मोर किसी और देश का राष्ट्रीय पक्षी नहीं है। इन्हीं सब कारणों के चलते मोर को राष्ट्रीय पक्षी बनाया गया।
भारत का राष्ट्रीय पशु -
बाघ को जंगल का राजा कहा जाता है और यह भारत के समृद्ध वन्य जीवन को दर्शाता है। शक्ति और फुर्ती बाघ के बुनियादी पहलू हैं। भारत में बाघों को बचाने के लिए प्रोजेक्ट टाइगर शुरु किया गया और सन् 1973 में बंगाल टाइगर को राष्ट्रीय पशु घोषित किया गया। इससे पहले शेर भारत का राष्ट्रीय पशु था।
भारत का राष्ट्रीय फूल -
भारतीय पौराणिक कथाओं में कमल का बहुत महत्व है। यह देवी लक्ष्मी का फूल होने के साथ साथ धन, वैभव और उर्वरता का प्रतीक है। इसके अलावा यह आश्चर्यजनक तौर पर गंदे पानी में उगता है। इसके लंबे डंठल के शीर्ष पर फूल लगा रहता है। कमल का फूल अशुद्धता से अछूता रहता है। यह पवित्रता, उपलब्धि, लंबे जीवन और अच्छे भाग्य का प्रतीक है।
भारत का राष्ट्रीय फल -
आम मूलतः भारत का है और पूरी तरह से देशी है। आम प्राचीन काल से भारत में उगता आया है। प्राचीन समय से ही आम की स्वादिष्टता पर कई प्रसिद्ध कवियों ने रचनाएं लिखी हैं। दरभंगा में लाखी बाग में मुगल राजा अकबर ने आम के एक लाख पेड़ लगवाए थे।
भारत का राष्ट्रीय गीत -
भारत का राष्ट्रीय गीत बंकिमचंद्र चटर्जी ने संस्कृत में रचा था। इस राष्ट्रीय गीत ने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान कई स्वतंत्रता सेनानियों को प्रेरणा दी है। शुरुआत में वंदे मातरम भारत का राष्ट्रीय गान था पर आजादी के बाद जन गण मन को भारत का राष्ट्रीय गान बनाया गया। ऐसा करने का कारण यह था कि भारत के गैर-हिंदू समुदाय को ‘वंदे मातरम्’ पक्षपाती लगता था। उन्हें लगता था कि इस गाने में देश को ‘मां दुर्गा’ के रुप में प्रस्तुत किया गया है। इसलिए इसे राष्ट्रीय गान नहीं राष्ट्रीय गीत बनाया गया।
भारत का राष्ट्रीय गान -
भारत का राष्ट्रीय गान रवींद्रनाथ टैगोर द्वारा मूलतः बंगाली में रचे गए गान का हिन्दी संस्करण है। 24 जनवरी 1950 में इसे भारत के राष्ट्रीय गान के तौर पर अपनाया गया। समाज के गैर-हिंदू वर्ग द्वारा ‘वंदे मातरम्’ का विरोध करने के बाद जन गण मन को भारत का राष्ट्रीय गान बनाया गया। इसके अलावा अन्य राष्ट्रीय प्रतीकों के बारे में ऑडियो की सहायता से जानकारी प्राप्त कीजिए...
लेबल:
दिव्य दृष्टि,
लेख
जीवन यात्रा जून 1957 से. भोपाल में रहने वाला, छत्तीसगढ़िया गुजराती. हिन्दी में एमए और भाषा विज्ञान में पीएच.डी. 1980 से पत्रकारिता और साहित्य से जुड़ाव. अब तक देश भर के समाचार पत्रों में करीब 2000 समसामयिक आलेखों व ललित निबंधों का प्रकाशन. आकाशवाणी से 50 फ़ीचर का प्रसारण जिसमें कुछ पुरस्कृत भी. शालेय और विश्वविद्यालय स्तर पर लेखन और अध्यापन. धारावाहिक ‘चाचा चौधरी’ के लिए अंशकालीन पटकथा लेखन. हिन्दी गुजराती के अलावा छत्तीसगढ़ी, उड़िया, बँगला और पंजाबी भाषा का ज्ञान. संप्रति स्वतंत्र पत्रकार।
संपर्क:
डॉ. महेश परिमल, टी-3, 204 सागर लेक व्यू होम्स, वृंदावन नगर, अयोघ्या बायपास, भोपाल. 462022.
ईमेल -
parimalmahesh@gmail.com
सावन के झूले – डॉ. रेणु शर्मा
लेख का अंश…
झूले का सीधा रिश्ता ब्रज से जुड़ जाता है और ऊँचे घने वृक्षों पर मूंज की मजबूत रस्सी पर लम्बी-लम्बी पेंगे भरती ग्वाल बालाओं की तसवीर उभर आती है। कन्हैया के बचपन की क्रीड़ा झूले से शुरू होकर यौवनावस्था के राधा के संग झूले पर प्रेम पगी कुछ चिर स्थायी स्मृतियों तक की गाथाएँ झूले के साथ ही अनुभूत होने लगती है। सावन मास के शुरू होते ही माता-पिता की लाडो रही बिटिया पीहर आकर अपने भाइयों से झूला डालने की जिद करने लगी है। जहाँ भी नजर घुमाओ, छोटी डाल से लेकर आम के बागों तक झूले ही झूले दिखने लगते हैं। ऐसी रस्मोरिवाज से लबरेज ब्रज के छोटे गाँव में पली मैं अपने बड़े आँगन में जाने कबसे जमे नीम के पेड़ पर झूला डलवा लेती थी। सावन की रिमझिम फुहारों के बीच ऊँची पेंगे भरने पर ऐसा लगता था जैसे बादलों के बीच हम किसी कोमल रेशम की डोरी के सहारे एक जगह से दूसरी जगह पर फुदक रहे हैं। हमारे नीम के पेड़ की डालियाँ सावन आते ही बाँट ली जाती थी। कभी-कभी तो ये सोचकर खुशी होती कि हमें सावन का गीत गाना आत है। और माँ से छुपाकर सावन की मल्हारें किताब खरीदकर लाते और स्वरचित धुन में उसे काफी रात तक गाते। जब सखियों से संबंध अच्छे चल रहे हों, तो एक ही डाली पर दो झूले एक साथ डालकर एक-दूसरे की पटली में पैर फँसाकर झूलों को जोड़ लिया जाता और शुरू होता झूलने का लंबा सिलसिला। इस खेल के लिए हम दिन बाँट लिया करते थे। सावन के झूलों की ऐसी ही बचपन से जुड़ी पूरी दास्तान ऑडियो के माध्यम से सुनिए….
लेबल:
दिव्य दृष्टि,
लेख
जीवन यात्रा जून 1957 से. भोपाल में रहने वाला, छत्तीसगढ़िया गुजराती. हिन्दी में एमए और भाषा विज्ञान में पीएच.डी. 1980 से पत्रकारिता और साहित्य से जुड़ाव. अब तक देश भर के समाचार पत्रों में करीब 2000 समसामयिक आलेखों व ललित निबंधों का प्रकाशन. आकाशवाणी से 50 फ़ीचर का प्रसारण जिसमें कुछ पुरस्कृत भी. शालेय और विश्वविद्यालय स्तर पर लेखन और अध्यापन. धारावाहिक ‘चाचा चौधरी’ के लिए अंशकालीन पटकथा लेखन. हिन्दी गुजराती के अलावा छत्तीसगढ़ी, उड़िया, बँगला और पंजाबी भाषा का ज्ञान. संप्रति स्वतंत्र पत्रकार।
संपर्क:
डॉ. महेश परिमल, टी-3, 204 सागर लेक व्यू होम्स, वृंदावन नगर, अयोघ्या बायपास, भोपाल. 462022.
ईमेल -
parimalmahesh@gmail.com
गुरुवार, 22 सितंबर 2016
लेख – बिल्ली पुराण – प्रो. एस. सिवादास
प्रो. एस सिवादास केरल शास्त्र साहित्य परिषद के सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में पहचाने जाते हैं और लंबे समय से खासतौर पर बच्चों के साहित्य से जुड़े हैं। आपने केरल शास्त्र साहित्य परिषद की मशहूर बाल विज्ञान मासिक पत्रिका यूरेका का दस सालों तक कुशल सम्पादन किया और उसे भारत की आदर्श बाल विज्ञान पत्रिका बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यूरेका एक मलयालम मासिक पत्रिका है। प्रो. एस. सिवादास ने बच्चों के साथ प्रभावी संपर्क कायम करने के लिए वर्षों शोध करके लेख, कहानियाँ, नाटक, कठपुतली, पहेली, चित्रकथाएँ, कार्टून आदि के माध्यमों को अपनाया। यहाँ हम उनके विज्ञान से जुड़े हुए बाल लेख का हिंदी भावानुवाद ऑडियो के रूप में प्रस्तुत कर रहे हैं। भावानुवाद का कार्य किया है, डॉ. राणा प्रताप सिंह और राकेश अन्दानियाँ ने।
लेख का अंश… बिल्ली का अपना एक अलग व्यक्तित्व होता है। उसको अपने आप पर बहुत गर्व है। वह अपने आपको एक बहुत महत्वपूर्ण व्यक्ति मानती है। वह अपने आप को किसी का गुलाम नहीं समझती है। एक पालतू कुत्ता अपने मालिक के प्रति बहुत वफादार और विनम्र होगा। वह बहुत आज्ञाकारी और स्वामीभक्त होगा किंतु क्या बिल्ली के बारे में ऐसा सोचा जा सकता है? बिल्ली के साथ ऐसा कुछ भी नहीं है। यहाँ तक कि कोई उसे प्यार करता है या सहलाता है, तब भी उसके अंदर गुलामी की भावना नहीं आती। थोड़ी-सी भी नहीं। बल्कि वह तो यही सोचती है कि वह इसी के काबिल है। कुत्ता जमीन पर सोता है। उसे रात में सोने के लिए ज्यादा समय भी नहीं मिलता। लेकिन बिल्ली को सोने के लिए घर मं सबसे आरामदेह जगह मिल जाती है। अगर संभव हुआ तो वह बिस्तर पर भी सो जाएगी। अगर उसे बिस्तर या कुर्सी नहीं मिल पाए तब भी वह बारिश और ठंड से बचने के लिए कोई अच्छी-सी जगह खोज ही लेती है। उसे सहलाया जाना बहुत अच्छा लगता है। ऐसा शायद इसलिए है कि वह अपने आपको शाही परिवार से यानी कि शेर और चीते के परिवार से जुड़ा हुआ मानती है। आदमी आदिकाल से बिल्ली पालता आया है। भारत, मिस्र, चीन आदि देशों में बिल्ली पालन हुआ करता था और आज भी होता है। प्राचीन मिस्र में तो बिल्ली की पूजा भी की जाती थी। उसकी मूर्ति मंदिरों में स्थापित की जाती थी। जब बिल्ली मर जाती थी, तो उसकी ममी बनाई जाती थी। बिल्ली का मकबरा या समाधि बनाई जाती थी। बिल्ली के बारे में ऐसी ही रोचक जानकारी ऑडियो की मदद से प्राप्त कीजिए…
लेबल:
दिव्य दृष्टि,
लेख
जीवन यात्रा जून 1957 से. भोपाल में रहने वाला, छत्तीसगढ़िया गुजराती. हिन्दी में एमए और भाषा विज्ञान में पीएच.डी. 1980 से पत्रकारिता और साहित्य से जुड़ाव. अब तक देश भर के समाचार पत्रों में करीब 2000 समसामयिक आलेखों व ललित निबंधों का प्रकाशन. आकाशवाणी से 50 फ़ीचर का प्रसारण जिसमें कुछ पुरस्कृत भी. शालेय और विश्वविद्यालय स्तर पर लेखन और अध्यापन. धारावाहिक ‘चाचा चौधरी’ के लिए अंशकालीन पटकथा लेखन. हिन्दी गुजराती के अलावा छत्तीसगढ़ी, उड़िया, बँगला और पंजाबी भाषा का ज्ञान. संप्रति स्वतंत्र पत्रकार।
संपर्क:
डॉ. महेश परिमल, टी-3, 204 सागर लेक व्यू होम्स, वृंदावन नगर, अयोघ्या बायपास, भोपाल. 462022.
ईमेल -
parimalmahesh@gmail.com
लेख – अण्डा और डण्डा – प्रो. एस. सिवादास
प्रो. एस सिवादास केरल शास्त्र साहित्य परिषद के सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में पहचाने जाते हैं और लंबे समय से खासतौर पर बच्चों के साहित्य से जुड़े हैं। आपने केरल शास्त्र साहित्य परिषद की मशहूर बाल विज्ञान मासिक पत्रिका यूरेका का दस सालों तक कुशल सम्पादन किया और उसे भारत की आदर्श बाल विज्ञान पत्रिका बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यूरेका एक मलयालम मासिक पत्रिका है। प्रो. एस. सिवादास ने बच्चों के साथ प्रभावी संपर्क कायम करने के लिए वर्षों शोध करके लेख, कहानियाँ, नाटक, कठपुतली, पहेली, चित्रकथाएँ, कार्टून आदि के माध्यमों को अपनाया। यहाँ हम उनके विज्ञान से जुड़े हुए बाल लेख का हिंदी भावानुवाद ऑडियो के रूप में प्रस्तुत कर रहे हैं। भावानुवाद का कार्य किया है, डॉ. राणा प्रताप सिंह और राकेश अन्दानियाँ ने।
लेख का अंश… किसी जमाने में कहीं पर एक ज़ीरो रहता था। जब वह छोटा था, तो हमेशा लुढ़ककर खेलते हुए इधर-उधर चक्कर काटता रहता था। वह जन्म से ही गोल-मटोल था और इसलिए उसके लिए लुढ़कते रहना बहुत आसान था। एक दिन वह सड़क के किनारे लुढ़कता हुआ जा रहा था। तभी सड़क के किनारे खड़े ‘एक’ ने उसे देखा। ‘एक’ ने मुस्कराते हुए उसे छेड़ा, देखो, देखो… एक ज़ीरो लुढ़कता हुआ चला जा रहा है। एक मामूली-सा गोल-मटोल ज़ीरो। ज़ीरो ने ऐसा दिखाया जैसे उसने उसकी बातों को सुना ही न हो। वह उसी बेपरवाही से लुढ़कता रहा। तब ‘एक’ ने फिर उसे छेड़ा, एक शून्य जिसकी कोई कीमत नहीं। अगर किसी को यह परीक्षा में मिल जाए, तो वह शर्म से पानी-पानी हो जाए। सारे दोस्त उसका मजाक उडाए कि देखो, यह है, बहुत बड़े अण्डे का शानदार विजेता। उसे चिढ़ाने के बाद ‘एक’ ने घमंड से अपनी छाती फुलाई और लम्बा दिखने के लिए और अधिक तनकर खड़ा हो गया। ‘एक’ ने मुँह चिढ़ाते हुए कनखियों से उसे देखा और कहा – इस बे औकात के बंदे की बेवकूफी की कोई कीमत नहीं। क्या ज़ीरो ने ‘एक’ की इन बातों का जवाब दिया? क्या ‘एक’ का घमंड दूर हुआ? किसे सबक मिला और किस तरह मिला? यह जानने के लिए ऑडियो की मदद लीजिए….
लेबल:
दिव्य दृष्टि,
लेख
जीवन यात्रा जून 1957 से. भोपाल में रहने वाला, छत्तीसगढ़िया गुजराती. हिन्दी में एमए और भाषा विज्ञान में पीएच.डी. 1980 से पत्रकारिता और साहित्य से जुड़ाव. अब तक देश भर के समाचार पत्रों में करीब 2000 समसामयिक आलेखों व ललित निबंधों का प्रकाशन. आकाशवाणी से 50 फ़ीचर का प्रसारण जिसमें कुछ पुरस्कृत भी. शालेय और विश्वविद्यालय स्तर पर लेखन और अध्यापन. धारावाहिक ‘चाचा चौधरी’ के लिए अंशकालीन पटकथा लेखन. हिन्दी गुजराती के अलावा छत्तीसगढ़ी, उड़िया, बँगला और पंजाबी भाषा का ज्ञान. संप्रति स्वतंत्र पत्रकार।
संपर्क:
डॉ. महेश परिमल, टी-3, 204 सागर लेक व्यू होम्स, वृंदावन नगर, अयोघ्या बायपास, भोपाल. 462022.
ईमेल -
parimalmahesh@gmail.com
लेख – हाथ की करामात – प्रो. एस. सिवादास
प्रो. एस सिवादास केरल शास्त्र साहित्य परिषद के सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में पहचाने जाते हैं और लंबे समय से खासतौर पर बच्चों के साहित्य से जुड़े हैं। आपने केरल शास्त्र साहित्य परिषद की मशहूर बाल विज्ञान मासिक पत्रिका यूरेका का दस सालों तक कुशल सम्पादन किया और उसे भारत की आदर्श बाल विज्ञान पत्रिका बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यूरेका एक मलयालम मासिक पत्रिका है। प्रो. एस. सिवादास ने बच्चों के साथ प्रभावी संपर्क कायम करने के लिए वर्षों शोध करके लेख, कहानियाँ, नाटक, कठपुतली, पहेली, चित्रकथाएँ, कार्टून आदि के माध्यमों को अपनाया। यहाँ हम उनके विज्ञान से जुड़े हुए बाल लेख का हिंदी भावानुवाद ऑडियो के रूप में प्रस्तुत कर रहे हैं। भावानुवाद का कार्य किया है, डॉ. राणा प्रताप सिंह और राकेश अन्दानियाँ ने।
लेख का अंश…
अपने छोटे सुंदर हाथों को देखो। कितने खूबसूरत हैं। हर हाथ में पाँच उँगलियाँ। पहली उँगली अंगूठा और उसके बाद तर्जनी। अगली मध्यमा है। उसके बाद अनामिका और आखरी में कनिष्ठा है। हमें हाथ के रूप में कितना अनमोल उपहार मिला है। ये हाथ इतने लचीले होते हैं कि इसकी सहायता से कितने ही काम किए जा सकते हैं। हाथों की अनोखी क्षमता और विशेषता होती है। इनके माध्यम से औजार बनते हैं और उनमें सुधार भी किया जा सकता है। हाथों का यह उपहार आदमी को अन्य जानवरों से बेहतर बनाता है। इन्हीं हाथों की सहायता से विज्ञान और तकनीकी का विस्तार और विकास संभव हो पाया है। महान गुरु द्रोणाचार्य हाथों की उपयोगिता जानते थे इसलिए उन्होंने एकलव्य से अंगूठे की माँग की। अंगूठा जाते ही एकलव्य की प्रतिभा भी चली गई। वह श्रेष्ठ धर्नुधर नहीं बन पाया और यह श्रेय अर्जुन को प्राप्त हुआ। आज के कंप्यूटर के युग में हमने मशीनी मानव यानी कि रोबोट बनाए हैं। उसके भी हाथ होते हैं लेकिन उन हाथों की तुलना मानव हाथों से नहीं की जा सकती। रोबोट की उँगलियाँ उतनी कारगर नहीं होती जितनी कि आदमी की उँगलियाँ। हाथों के बारे में ऐसी ही अनोखी जानकारी प्राप्त कीजिए ऑडियो के माध्यम से….
लेबल:
दिव्य दृष्टि,
लेख
जीवन यात्रा जून 1957 से. भोपाल में रहने वाला, छत्तीसगढ़िया गुजराती. हिन्दी में एमए और भाषा विज्ञान में पीएच.डी. 1980 से पत्रकारिता और साहित्य से जुड़ाव. अब तक देश भर के समाचार पत्रों में करीब 2000 समसामयिक आलेखों व ललित निबंधों का प्रकाशन. आकाशवाणी से 50 फ़ीचर का प्रसारण जिसमें कुछ पुरस्कृत भी. शालेय और विश्वविद्यालय स्तर पर लेखन और अध्यापन. धारावाहिक ‘चाचा चौधरी’ के लिए अंशकालीन पटकथा लेखन. हिन्दी गुजराती के अलावा छत्तीसगढ़ी, उड़िया, बँगला और पंजाबी भाषा का ज्ञान. संप्रति स्वतंत्र पत्रकार।
संपर्क:
डॉ. महेश परिमल, टी-3, 204 सागर लेक व्यू होम्स, वृंदावन नगर, अयोघ्या बायपास, भोपाल. 462022.
ईमेल -
parimalmahesh@gmail.com
सोमवार, 22 अगस्त 2016
विचित्र बरसातें… - दिपांशु जैन
लेख का अंश…
बारिश की टप-टप बूँदें हों या मूसलाधार बारिश, भला किसे ये अच्छी नहीं लगती? बारिश के पानी में नाव दौड़ाने, छप-छपाक खेलने में बच्चों को एक अनोखा आनंद आता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बरसातें भी अलग-अलग किस्म की होती हैं? ऐसे ही बरसात के मौसम में एक दिन प्रात:काल वर्षा की भीनी फुहारों से उत्तरी असम के लोग उल्लसित नींद की खुमारी छोड़कर सड़कों पर आए, तो देखकर दंग रह गए कि वर्षा के तेज होने के साथ ही आकाश से मछलियों की बरसात होने लगी। तरह-तरह की छोटी-बड़ी मछलियाँ बच्चे-बूढ़े लूटने लगे। यह बरसात करीब एक घंटे तक चली। ऐसी विचित्र बरसात हर गाँव-मोहल्ले में नहीं होती। यह तो कभी-कभी, कहीं-कहीं होती है और प्रकृति की विचित्रताओं का अहसास छोड़ जाती है। मलाया के मर्सिंग शहर में काली बरसात हुई। वहां के झरने, छोटे-बड़े गड़ढे सब काले जल से भर गए। सन 1950 में मध्य लंका के कैंडी शहर में पीली वर्षा हुई। जिन पर वर्षा का पानी पड़ा था, पीले रंग के धब्बे पड़ गए। यद्यपि यह पीली वर्षा कुछ ही मिनट हुई लेकिन सारे शहर में पीला-पीला पानी सड़कों पर जमा हो गया। वैज्ञानिकों के अनुसार हवा द्वारा उठाए गए पराग कणों के कारण यह वर्षा हुई थी। सन 1951 में तामलुक शहर में भी इसी प्रकार की पीली वर्षा हुई। घरों की छतों, दीवारों पर पीली धारियाँ बन गईं। यह पीली वर्षा शहर के थोड़े भाग में ही हुई। जुलाई 1957 में केरल के अम्लालयुवेयिल शहर में वर्षा के पानी का रंग लाल पाया गया। उसमें काफी रेडियोधर्मिता थी। अगस्त में उसी शहर में फिर से लाल वर्षा हुई, जिसकी बूँदे बाद में पीली हो गई। इसी प्रकार मेंढ़कों, मछलियों की बरसात सन 1794 की गर्मियों में फ्रांस के लाले नामक गाँव में हुई। उन दिनों आस्ट्रिया और फ्रांस में युद्ध चल रहा था। 150 फ्रांसीसी सैनिक खंदकों में छिपे दुश्मनों से लोहा ले रहे थे कि अचानक तेज बारिश शुरू हो गई और साथ ही मछलियाँ और मेंढ़क भी टपकने शुरू हुए, जो सैनिकों की टोपियों में घुसकर उन्हें परेशान करने लगे। ऐसी ही विचित्र बरसातों के बारे में जानकारी प्राप्त कीजिए, इस ऑडियो के माध्यम से….
लेबल:
दिव्य दृष्टि,
लेख
जीवन यात्रा जून 1957 से. भोपाल में रहने वाला, छत्तीसगढ़िया गुजराती. हिन्दी में एमए और भाषा विज्ञान में पीएच.डी. 1980 से पत्रकारिता और साहित्य से जुड़ाव. अब तक देश भर के समाचार पत्रों में करीब 2000 समसामयिक आलेखों व ललित निबंधों का प्रकाशन. आकाशवाणी से 50 फ़ीचर का प्रसारण जिसमें कुछ पुरस्कृत भी. शालेय और विश्वविद्यालय स्तर पर लेखन और अध्यापन. धारावाहिक ‘चाचा चौधरी’ के लिए अंशकालीन पटकथा लेखन. हिन्दी गुजराती के अलावा छत्तीसगढ़ी, उड़िया, बँगला और पंजाबी भाषा का ज्ञान. संप्रति स्वतंत्र पत्रकार।
संपर्क:
डॉ. महेश परिमल, टी-3, 204 सागर लेक व्यू होम्स, वृंदावन नगर, अयोघ्या बायपास, भोपाल. 462022.
ईमेल -
parimalmahesh@gmail.com
शुक्रवार, 19 अगस्त 2016
सफ़रनामा राष्ट्रीय ध्वज का... - कैलाश जैन
लेख का अंश...
प्रत्येक स्वतंत्र राष्ट्र का अपना एक ध्वज होता है। यह एक स्वतंत्र देश होने का संकेत है। भारतीय राष्ट्रीय ध्वज को इसके वर्तमान स्वरूप में भारतीय संविधान सभा की बैठक के दौरान अपनाया गया था, जो भारत की स्वतंत्रता के कुछ ही दिन पूर्व की गई थी। भारतीय गणतंत्र ने इसे अपनाया। भारत में "तिरंगे" का अर्थ भारतीय राष्ट्रीय ध्वज है।
भारतीय राष्ट्रीय ध्वज में तीन रंग की क्षैतिज पट्टियां हैं, सबसे ऊपर केसरिया, बीच में सफेद ओर नीचे गहरे हरे रंग की पट्टी और ये तीनों समानुपात में हैं। सफेद पट्टी के मध्य में गहरे नीले रंग का एक चक्र है। यह चक्र अशोक की राजधानी के सारनाथ के शेर के स्तंभ पर बना हुआ है। इसका व्यास लगभग सफेद पट्टी की चौड़ाई के बराबर होता है और इसमें 24 तीलियां है। यह जानना अत्यंत रोचक है कि हमारा राष्ट्रीय ध्वज अपने आरंभ से किन-किन परिवर्तनों से गुजरा। इसे हमारे स्वतंत्रता के राष्ट्रीय संग्राम के दौरान खोजा गया या मान्यता दी गई। भारतीय राष्ट्रीय ध्वज का विकास आज के इस रूप में पहुंचने के लिए अनेक दौरों में से गुजरा। एक रूप से यह राष्ट्र में राजनैतिक विकास को दर्शाता है। भारत के राष्ट्रीय ध्वज की ऊपरी पट्टी में केसरिया रंग है जो देश की शक्ति और साहस को दर्शाता है। बीच में स्थित सफेद पट्टी धर्म चक्र के साथ शांति और सत्य का प्रतीक है। निचली हरी पट्टी उर्वरता, वृद्धि और भूमि की पवित्रता को दर्शाती है। इसके साथ ही चक्र को विधि का चक्र कहते हैं जो तीसरी शताब्दी ईसा पूर्व मौर्य सम्राट अशोक द्वारा बनाए गए सारनाथ मंदिर से लिया गया है। इस चक्र को प्रदर्शित करने का आशय यह है कि जीवन गतिशील है और रुकने का अर्थ मृत्यु है। जहां तक संभव हो इसे मौसम से प्रभावित हुए बिना सूर्योदय से सूर्यास्त तक फहराया जाना चाहिए। किसी अन्य ध्वज या ध्वज पट्ट को हमारे ध्वज से ऊंचे स्थान पर लगाया नहीं जा सकता है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने कहा था - "सभी राष्ट्रों के लिए एक ध्वज होना अनिवार्य है। लाखों लोगों ने इस पर अपनी जान न्यौछावर की है। यह एक प्रकार की पूजा है, जिसे नष्ट करना पाप होगा। ध्वज एक आदर्श का प्रतिनिधित्व करता है। यूनियन जैक अंग्रेजों के मन में भावनाएं जगाता है जिसकी शक्ति को मापना कठिन है। अमेरिकी नागरिकों के लिए ध्वज पर बने सितारे और पट्टियों का अर्थ उनकी दुनिया है। इस्लाम धर्म में सितारे और अर्ध चन्द्र का होना सर्वोत्तम वीरता का आहवान करता है।"
"हमारे लिए यह अनिवार्य होगा कि हम भारतीय मुस्लिम, ईसाई, ज्यूस, पारसी और अन्य सभी, जिनके लिए भारत एक घर है, एक ही ध्वज को मान्यता दें और इसके लिए मर मिटें।"
राष्ट्रीय ध्वज से जुड़ी ऐसी ही अन्य रोचक जानकारियाँ ऑडियो के माध्यम से प्राप्त कीजिए...
लेबल:
दिव्य दृष्टि,
लेख
जीवन यात्रा जून 1957 से. भोपाल में रहने वाला, छत्तीसगढ़िया गुजराती. हिन्दी में एमए और भाषा विज्ञान में पीएच.डी. 1980 से पत्रकारिता और साहित्य से जुड़ाव. अब तक देश भर के समाचार पत्रों में करीब 2000 समसामयिक आलेखों व ललित निबंधों का प्रकाशन. आकाशवाणी से 50 फ़ीचर का प्रसारण जिसमें कुछ पुरस्कृत भी. शालेय और विश्वविद्यालय स्तर पर लेखन और अध्यापन. धारावाहिक ‘चाचा चौधरी’ के लिए अंशकालीन पटकथा लेखन. हिन्दी गुजराती के अलावा छत्तीसगढ़ी, उड़िया, बँगला और पंजाबी भाषा का ज्ञान. संप्रति स्वतंत्र पत्रकार।
संपर्क:
डॉ. महेश परिमल, टी-3, 204 सागर लेक व्यू होम्स, वृंदावन नगर, अयोघ्या बायपास, भोपाल. 462022.
ईमेल -
parimalmahesh@gmail.com
गुरुवार, 18 अगस्त 2016
लोकमाता अहिल्याबाई होलकर – निलय श्रीवास्तव
लेख का अंश…
अहिल्याबाई एक अद्वितीय वीरांगना थीं। जब वह युद्ध क्षेत्र में उतरती थी, तो अंग्रेजों के छक्के छुड़ा देती थी। सिंहनी के समान उनकी दहाड़ थी। दुर्गा की शक्तिवाहिनी तलवार उनके हाथ में रहती थी। वीरता के साथ-साथ बुद्धिमता अहिल्या एक कुशल प्रशासक भी थीं। प्रजा को न्याय दिलाने के लिए हमेशा संघर्ष करती रहीं। मध्यप्रदेश ऐसी वीरांगना को पाकर गौरवान्वित अनुभव करता है। इन्दौर को अहिल्या नगरी के नाम से भी जाना जाता है। रणबांकुरों की भूमि औरंगाबाद महाराष्ट्र के चौड़ी नामक गाँव में अहिल्या बाई का जन्म सत्रह मई 1725 को मानकोजी शिंदे के घर हुआ था। उस रूढ़िवादिता के दौर में जब बालिकाओं के लिए शिक्षा स्वप्न की बात थी, तब मानकोजी शिंदे ने अपनी बेटी अहिल्या की शिक्षा पर विशेष बल दिया। अहिल्या लगनशील थीं। विद्यार्थी जीवन में ही अपनी प्रतिभा का परिचय उन्होंने दे दिया था। आठ वर्ष की छोटी उम्र में ही उनका विवाह इन्दौर रियासत के प्रथम शासक मल्हार राव होलकर के पुत्र खांडेराव होलकर के साथ कर दिया गया। अहिल्याबाई को अधिक दिनों तक दांपत्य सुख प्राप्त नहीं हो पाया। भरतपुर के पास किलेर के किले के संघर्ष में अहिल्याबाई के पति खांडेराव होलकर का निधन हो गया। राज्य के एकमात्र उत्तराधिकारी की इस तरह मृत्यु हो जाने पर मल्हार राव को बड़ा आधात लगा। अहिल्याबाई उनके साथ सती होना चाहती थी, किन्तु मल्हार राव ने उन्हें रोक लिया। उन्हें अपनी पुत्रवधू की बुद्धिमता और कुशलता पर पूर्ण विश्वास था। इस अधूरे लेख को पूरा सुनने के लिए ऑडियो की मदद लीजिए…
लेबल:
दिव्य दृष्टि,
लेख
जीवन यात्रा जून 1957 से. भोपाल में रहने वाला, छत्तीसगढ़िया गुजराती. हिन्दी में एमए और भाषा विज्ञान में पीएच.डी. 1980 से पत्रकारिता और साहित्य से जुड़ाव. अब तक देश भर के समाचार पत्रों में करीब 2000 समसामयिक आलेखों व ललित निबंधों का प्रकाशन. आकाशवाणी से 50 फ़ीचर का प्रसारण जिसमें कुछ पुरस्कृत भी. शालेय और विश्वविद्यालय स्तर पर लेखन और अध्यापन. धारावाहिक ‘चाचा चौधरी’ के लिए अंशकालीन पटकथा लेखन. हिन्दी गुजराती के अलावा छत्तीसगढ़ी, उड़िया, बँगला और पंजाबी भाषा का ज्ञान. संप्रति स्वतंत्र पत्रकार।
संपर्क:
डॉ. महेश परिमल, टी-3, 204 सागर लेक व्यू होम्स, वृंदावन नगर, अयोघ्या बायपास, भोपाल. 462022.
ईमेल -
parimalmahesh@gmail.com
मंगलवार, 16 अगस्त 2016
भारत की पहली कथा फिल्म – राजा हरिशचन्द्र – श्रीराम ताम्रकर
लेख का अंश...
दादा साहेब फालके का पूरा नाम घुण्डीराज गोविन्द फालके था। उनका जन्म नासिक के पास तीर्थस्थ्ल त्र्यम्बकेश्वर में 30 अप्रेल 1870 में हुआ था। उनके पिता एक शास्त्री थे। आरंभिक शिक्षा घर पर ही हुई। बाद में उन्हें जेजे स्कूल ऑफ आर्टस मुंबई भेजा गया। वहाँ उन्होंने फोटोग्राफी, मुद्रण कला, जादू, सिलाई, पेँटिंग, कारपेंटरी जैसी कलाएँ सीखीं। बडौदा के कला भवन से रंगकर्म का पाठ सीखा। पढ़ाई समाप्त करने के बाद पूना की सरकारी प्रिंटिंग प्रेस में काम किया। स्वदेशी आन्दोलन से प्रेरित होकर सरकारी नौकरी छोड़ दी। 1909 में वे जर्मनी गए और तीन रंग छापने वाली प्रिंटिंग मशीन लेकर आए। इस बीच भागीदारी में जो ब्लाक मेकिंग और फोटोग्राफी का स्टूडियो खोला था, उसकी भागीदारी टूट गई। निराश होकर कुछ दिनों के लिए रतलाम में भी रहे। इन्दौर के महाराजा तुकोजीराव होल्कर से भी उन्हें आर्थिक सहायता मिली थी। तम्बू सिनेमा में फिल्म द लाइफ ऑफ क्राइस्ट देखकर अपनी फिल्म निर्माण करने की योजना बनाई। घरपरिवार और दोस्तों के सहयोग से इसे मूर्त रूप देने के लिए 1912 में फिल्म निर्माण का साजो-सामान लेने के लिए लंदन गए। उपकरण और रसायन खरीदकर भारत लौटे। उससमय राजा हरिश्चंद्र के रोल के लिए तो दत्तात्रय दाबके की सेवाएँ ली गई लेकिन रानी तारामती के लिए कोई स्त्री तैयार नहीं थी। फिल्म क्षेत्र में उतरना एक घटिया व्यवसाय समझा जाता था। यहाँ तक कि वेश्याओं ने भी इसके लिए साफ मना कर दिया। तब एक पुरूष को ही तारामती का रोल दिया गया। 3 मई 1913 में मुंबई के कोरोनेशन थियेटर में भारत की पहली फिल्म दर्शकों के सामने आई और इस तरह दादा साहेब फालके भारतीय सिनेमा के पितामह कहलाए। दादा साहेब और फिल्म राजा हरिशचन्द्र से जुड़ी अन्य बातें जानने के लिए ऑडियो की मदद लीजिए....
लेबल:
दिव्य दृष्टि,
लेख
जीवन यात्रा जून 1957 से. भोपाल में रहने वाला, छत्तीसगढ़िया गुजराती. हिन्दी में एमए और भाषा विज्ञान में पीएच.डी. 1980 से पत्रकारिता और साहित्य से जुड़ाव. अब तक देश भर के समाचार पत्रों में करीब 2000 समसामयिक आलेखों व ललित निबंधों का प्रकाशन. आकाशवाणी से 50 फ़ीचर का प्रसारण जिसमें कुछ पुरस्कृत भी. शालेय और विश्वविद्यालय स्तर पर लेखन और अध्यापन. धारावाहिक ‘चाचा चौधरी’ के लिए अंशकालीन पटकथा लेखन. हिन्दी गुजराती के अलावा छत्तीसगढ़ी, उड़िया, बँगला और पंजाबी भाषा का ज्ञान. संप्रति स्वतंत्र पत्रकार।
संपर्क:
डॉ. महेश परिमल, टी-3, 204 सागर लेक व्यू होम्स, वृंदावन नगर, अयोघ्या बायपास, भोपाल. 462022.
ईमेल -
parimalmahesh@gmail.com
शहनाई के सुरों के जादूगर… - बिस्मिल्ला खाँ
लेख का अंश...
संगीत ईश्वर का वरदान है। संगीत के सुर जाति, धर्म, भाषा, देश की सीमाओं से परे होते हैं। शहनाई के सुरों से पूरे विश्व में अपनी पहचान बनाने वाले उस्ताद बिस्मिल्ला खाँ ने शास्त्रीय परंपरा की एक अलग ही विशिष्टता के साथ शहनाई में नई संभावनाओं की खोज की। उनकी शहनाई के सुरों में गजल की मीठास, ठहराव और सरलता रही है। गंगा-जमुनी संस्कृति के प्रतीक बिस्मिल्ला खाँ बेहद सीधे, नेक दिल इन्सान थे। धमंड तो उन्हें छू भी नहीं गया था। संगीत की साधना में अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर देने वाले बिस्मिल्ला खाँ को संगीत विरासत में मिला था। शहनाई के जादूगर बिस्मिल्ला खाँ का जन्म 21 मार्च 1916 को बिहार के डुमराव में हुआ था। इनके पिता पैगम्बर बख्श स्वयं एक संगीतकार थे। मामू शहनाई वादक थे। खिलौनों से खेलने की उम्र में ही उनकी ऊँगलियों ने शहनाई की मदद से सुरों का जादू बिखेरना शुरू कर दिया था। पांच साल की उम्र में ही वे अपने मामू के साथ इलाहाबाद में अखिल भारतीय सम्मेलन में शिरकत करने के लिए गए थे। उनका संगीत का सफर बनारस में मंगला गौरी मंदिर में बड़े भाई के साथ शुरू हुआ। वे दोनों भाई मंदिर में शहनाई बजाते थे। पुजारी को उनका शहनाई का सुर इतना मीठा लगा कि उन्होंने उन्हें रोज आरती के समय शहनाई बजाने के लिए कहा और बदले में आठ आना रोज देने का वादा भी किया। साथ ही प्रसाद भी मिलता था। दोनों भाई खुशी-खुशी रोज मंदिर में शहनाई बजाया करते थे। आठ आने में चार पूड़ी और एक दोना सब्जी खरीदकर खाते और अपने दोस्तों को भी खिलाते। प्रसाद का पेड़ा भी उन्हें बड़ा प्रिय था। शहनाई का सफर उन्हें फिल्मों में ले आया। गूँज उठी शहनाई, झनक-झनक पायल बाजे जैसे कई फिल्मों में उनकी शहनाई की धुन सुनी जा सकती है। इस ऑडियो के माध्यम से उनके बारे में और जानकारी प्राप्त कीजिए…
लेबल:
दिव्य दृष्टि,
लेख
जीवन यात्रा जून 1957 से. भोपाल में रहने वाला, छत्तीसगढ़िया गुजराती. हिन्दी में एमए और भाषा विज्ञान में पीएच.डी. 1980 से पत्रकारिता और साहित्य से जुड़ाव. अब तक देश भर के समाचार पत्रों में करीब 2000 समसामयिक आलेखों व ललित निबंधों का प्रकाशन. आकाशवाणी से 50 फ़ीचर का प्रसारण जिसमें कुछ पुरस्कृत भी. शालेय और विश्वविद्यालय स्तर पर लेखन और अध्यापन. धारावाहिक ‘चाचा चौधरी’ के लिए अंशकालीन पटकथा लेखन. हिन्दी गुजराती के अलावा छत्तीसगढ़ी, उड़िया, बँगला और पंजाबी भाषा का ज्ञान. संप्रति स्वतंत्र पत्रकार।
संपर्क:
डॉ. महेश परिमल, टी-3, 204 सागर लेक व्यू होम्स, वृंदावन नगर, अयोघ्या बायपास, भोपाल. 462022.
ईमेल -
parimalmahesh@gmail.com
एक अलग आवाज... - हेमलता (16 अगस्त जन्मदिवस पर विशेष)
लेख का अंश... हेमलता के इस आलेख की शुरूआत एक घटना से करते हैं। संगीत के एक बहुत बड़े कार्यक्रम का आयोजन था, जिसमें फिल्म जगत के जाने-माने गायक-गायिका अपनी आवाज का जादू बिखेर रहे थे। बीच में एकाएक अंतराल आया क्योंकि लता मंगेशकर जी पहुँची नहीं थी, उनका इंतजार हो रहा था। इस अंतराल का लाभ उठाते हुए उद्बोधक ने एक नई आवाज को अवसर दिया। 14 वर्ष की एक नन्हीं बालिका को। उससे पूछा कि तुम कौन-सा गीत गाना पसंद करोगी, जवाब मिला – जागो मोहन प्यारे। उद्बोधक कुछ पल को खामोश हो गया क्योंकि लता जी वहाँ आकर वही गीत गाने वाली थी। फिर कुछ सोचते हुए उन्होंने उसे वह गीत गाने की अनुमति दे दी। जैसी ही उस बालिका ने जागो की लम्बी तान छेड़ी कि हॉल तालियों से गूँज उठा। और गीत खत्म होते-होते सभी उसकी आवाज के कायल हो चुके थे। लता जी से मिलती-जुलती आवाज का जादू ऐसा चला कि पिता ने निर्णय ले लिया कि अब वे अपनी बेटी को मुंबई ले जाएँगे और वहाँ उसकी संगीत की शिक्षा गंभीर रूप से शुरू होगी। बेटी के भविष्य से जुड़ा यह निर्णय लेने वाले व्यक्ति थे – जयचंद भट्ट और बेटी थी लता भट्ट। वही लता जिसे हम सभी हेमलता के नाम से जानते हैं।
हेमलता भारतीय फिल्म जगत की एक समय की जानी-मानी सफल पार्श्व गायिका थीं. 16 अगस्त 1954 को हैदराबाद में जन्मी हेमलता ने संगीत और गजल की शिक्षा उस्ताद रईस खान से ली थी. वह हमेशा अलग तरह के गीत गाने के लिए पहचानी गईं. हेमलता को 14 साल की उम्र में संगीत निर्देशक खय्याम ने गजल गाने का मौका दिया था. फिल्म संसार में जब उन्होंने गायन के लिए कदम रखा तो सन 1968 में नौशाद साहब ने हेमलता के साथ पांच साल का एग्रीमेंट कराया था कि वे उनके अलावा और किसी के लिए नहीं गाएँगी। पर गीतों की लोकप्रियता को देखते हुए 1969 में यह एग्रीमेंट तोड़ दिया गया। लक्ष्मीकांत जी ने उनके पिता को समझाया कि इन पाँच सालों में किस-किस को नाराज करेंगे? हालांकि नोशाद साहब हमेशा हेमलता के लिए यही कहते थे कि तुम्हारे अंदर क्वालिटी ऑफ लता मंगशकर और दि इनोसेंस ऑफ नूरजहाँ दोनों ही है। फिल्म संसार में उनकी गायिकी की पहचान करवाने वाले नौशाद साहब ही थे। इसलिए उनसे एग्रीमेंट तोड़ते वक्त एक डर भी था किंतु नौशाद साहब ने इस बात का बुरा नहीं माना और हेमलता को आगे बढ़ने का पूरा अवसर दिया।
एग्रीमेंट तोड़ने के बाद हेमलता के लिए मानों राहें खुल गईं। वे एक के बाद एक कई सफल गीतों को अपने हिस्से में दर्ज कराते हुए आगे बढ़ती चली गई। एक दौर ऐसा भी आया जब राजश्री प्रोडक्शन और हेमलता एक-दूसरे के पर्याय बन गए। तू जो मेरे सुर में सुर मिला ले…, अँखियों के झरोखे से मैंने देखा जो सामने.., पाहुना ओ पाहुना…, ले तो आए हो हमें सपनों के गाँव में…, जब दीप जले आना…, तू इस तरह से मेरी जिंदगी में शामिल है…, कई दिन से मुझे कोई सपनों में… आदि ऐसे अनेक गीत हैं, जो आज भी लोगों के दिलों में जिंदा हैं। कानों और मन में मिठास घोलते हैं। जब-जब ये गीत सुनते हैं, ऐसा लगता है मानों उनकी गायिकी हमें आज भी पुकार रही हैं और हम उसे गुनगुनाने पर विवश हो जाते हैं।
इस अधूरे आलेख को पूरा जानने के लिए ऑडियो की मदद लीजिए...
लेबल:
दिव्य दृष्टि,
लेख
जीवन यात्रा जून 1957 से. भोपाल में रहने वाला, छत्तीसगढ़िया गुजराती. हिन्दी में एमए और भाषा विज्ञान में पीएच.डी. 1980 से पत्रकारिता और साहित्य से जुड़ाव. अब तक देश भर के समाचार पत्रों में करीब 2000 समसामयिक आलेखों व ललित निबंधों का प्रकाशन. आकाशवाणी से 50 फ़ीचर का प्रसारण जिसमें कुछ पुरस्कृत भी. शालेय और विश्वविद्यालय स्तर पर लेखन और अध्यापन. धारावाहिक ‘चाचा चौधरी’ के लिए अंशकालीन पटकथा लेखन. हिन्दी गुजराती के अलावा छत्तीसगढ़ी, उड़िया, बँगला और पंजाबी भाषा का ज्ञान. संप्रति स्वतंत्र पत्रकार।
संपर्क:
डॉ. महेश परिमल, टी-3, 204 सागर लेक व्यू होम्स, वृंदावन नगर, अयोघ्या बायपास, भोपाल. 462022.
ईमेल -
parimalmahesh@gmail.com
शुक्रवार, 12 अगस्त 2016
गुब्बारे की सैर….
लेख का अंश… धागे से बँधे गैस भरे गुब्बारे एक बार हाथ से छूटते ही आसमान की सैर करने लगते हैं। आसमान में उड़ते ये रंग-बिरंगे गुब्बारे कितने खूबसूरत लगते हैं। सोचो, अगर इन गुब्बारों में बैठ कर आसमान की सैर करने का मौका मिले, तो कितना मजा आएगा। ये कहानी ऐसे ही गुब्बारों के बारे में हैं, जिनमें बैठकर आसमान में उड़ने का मजा लिया जा सकता है। ये आकार में विशालकाय होते हैं। इनके नीचे एक टोकरी बनी होती है, जिसमें लोग बैठते हैं। इसमें कुछ ऐसे यंत्र होते हैं, जिनकी सहायता से इन्हें मनचाही दिशा में मोड़ा जा सकता है या जब जी चाहे तब जमीन में उतारा जा सकता है। ये गुब्बारे वास्तव में है क्या? उनके द्वारा उड़ान कैसे भरी जाती है? इन पर विज्ञान का कौन-सा नियम लागू होता है? जैसे प्रश्न अनायास ही हमारे दिमाग में उभरने लगते हैं। तीन सौ वर्ष पहले फ्रांस के मोतिगाल्फियो नामक दो भाइयों ने इनकी खोज की थी। उन्होंने सबसे पहले गुब्बारों में बैठकर आसमान में उड़ने का कारनामा कर दिखाया। गुब्बारे को आसमान में उड़ाने के लिए इन्होंने गर्म हवा का प्रयोग किया। इसके बाद तो जैसे यह सिलसिला ही चल निकला। बाद में गर्म हवा के स्थान पर हाइड्रोजन गैस का इस्तेमाल किया जाने लगा। यह गैस हवा से हल्की होती है और आसानी से आसमान में ऊपर उठ जाती है। परंतु यह गैस अत्यंत ज्वलनशील होने के कारण दुर्धटनाएँ होने लगी। तब इस गैस क बदले में हीलियम गैस का उपयोग किया जाने लगा। धीरे-धीरे विकास के क्रम में विमानों का आविष्कार हुआ और लोग गुब्बारे को भूलने लगे। इसके प्रति लोगों की रूचि कम होने लगी। क्योंकि इन गुब्बारों की उड़ान वायु पर निर्भर करती थी। साथ ही ताप नियंत्रण का भी कोई समुचित प्रबंध नहीं था। एक समय ऐसा भी आया कि जब लोग इन गुब्बारों को पूरी तरह से भूल गए। बाद में एक बार फिर लोगों का ध्यान इसकी ओर गया। एक मजेदार साहसिक खेल के रूप में यह पुन: अपनी एक अलग पहचान बनाने लगा। इसकी तकनीकों में भी कुछ सुधार किए गए। जिसके कारण इसमें उड़ान भरना काफी आसान हो गया। इसमें मनोरंजन के साथ-साथ सुरक्षा का भी ध्यान रखा गया। दुनिया के कई हिस्सों में इनसे संबंधित क्लबों की स्थापना की गई। जहाँ लोग सुंदर-सुंदर रंग-बिरंगे गुब्बारे में बैठकर आसमान की सैर करने का मजा लेते हैं। आसमान में उड़ने वाले ये गुब्बारे विशेष प्रकार के होते हैं। वे मजबूत नायलॉन के कपड़े से बनाए जाते हैं। नायलॉन का यह कपड़ा वजन में काफी हल्का और मजबूत होता है। अत: सुरक्षा की दृष्टि से भी इसका महत्व बढ़ जाता है। गैस गुब्बारे से जुड़ी हुई अन्य रोचक जानकारियाँ इस ऑडियो की मदद से प्राप्त कीजिए…
लेबल:
दिव्य दृष्टि,
लेख
जीवन यात्रा जून 1957 से. भोपाल में रहने वाला, छत्तीसगढ़िया गुजराती. हिन्दी में एमए और भाषा विज्ञान में पीएच.डी. 1980 से पत्रकारिता और साहित्य से जुड़ाव. अब तक देश भर के समाचार पत्रों में करीब 2000 समसामयिक आलेखों व ललित निबंधों का प्रकाशन. आकाशवाणी से 50 फ़ीचर का प्रसारण जिसमें कुछ पुरस्कृत भी. शालेय और विश्वविद्यालय स्तर पर लेखन और अध्यापन. धारावाहिक ‘चाचा चौधरी’ के लिए अंशकालीन पटकथा लेखन. हिन्दी गुजराती के अलावा छत्तीसगढ़ी, उड़िया, बँगला और पंजाबी भाषा का ज्ञान. संप्रति स्वतंत्र पत्रकार।
संपर्क:
डॉ. महेश परिमल, टी-3, 204 सागर लेक व्यू होम्स, वृंदावन नगर, अयोघ्या बायपास, भोपाल. 462022.
ईमेल -
parimalmahesh@gmail.com
गुरुवार, 11 अगस्त 2016
वन्य जीवन - ज़ेब्रा - अभिनन्दन
काली सफेद धारियों वाला गधा - ज़ेब्रा
लेख का अंश…
ज़ेब्रा अफ्रीका के एक बहुत बड़े क्षेत्र में पाया जाने वाला वन्य जीव है। इसके शरीर पर विभिन्न आकारों वाली काली-सफेद धारियाँ होती हैं। ज़ेब्रा की अनेक जातियाँ हैं। इनमें तीन जातियाँ प्रमुख हैं - सामान्य वर्सेल्स ज़ेब्रा, चैपमैन ज़ेब्रा और ग्रेन्ट ज़ेब्रा। परिवार समूह में रहने वाला नर ज़ेब्रा 80 वर्ग किलोमीटर से लेकर 250 वर्ग किलोमीटर तक का एक सीमा क्षेत्र बनाता है। इस क्षेत्र में अन्य समूहों के ज़ेब्रा भी एक क्षेत्र में कई-कई वर्ष साथ रहते हैं। कभी-कभी तो कुछ ज़ेब्रा अपने सीमा क्षेत्र के भीतर परिवार समूह के सदस्यों के साथ अपना संपूर्ण जीवन व्यतीत कर देते हैं किन्तु यह बात नर ज़ेब्रा पर लागू नहीं होती। ज़ेब्रा परिवार समूह में आपस में बड़ा लगाव होता है। यदि परिवार समूह का कोई ज़ेब्रा खो जाता है, तो वे उस खोए हुए ज़ेब्रा को कई-कई दिनों तक तलाश करते हैं। वे अपने परिवार समूह के सदस्यों को उनकी धारियों, पेटर्न और उनकी आवाज तथा गंध के माध्यम से पहचानते हैं। पहाड़ी ज़ेब्रा मैदानी ज़ेब्रा से अधिक जंगली होता है। यह प्राय: छह तक के परिवार समूह में रहता है। किंतु भोजन और पानी की अधिकता होने पर इसके समूह में सदस्यों की संख्या अधिक हो जाती है। पहाड़ी ज़ेब्रा पहाड़ी रास्तों पर तेजी से चल सकते हैं। पथरीली और सीधी खड़ी चढ़ाई वे आसानी से चढ़ जाते हैं। जबकि मैदानी ज़ेब्रा खड़ी चढ़ाई नहीं चढ़ पाते हैं। मैदानी और पहाड़ी ज़ेब्रा दोनों ही भोजन और पानी की कमी होने पर चारागाहों की खोज में प्रवास करते हैं। नदियों के सूख जाने पर नदियों की नीची और नम जमीन खोदकर पानी निकालते हैं। इस प्रकार ये अपने साथ ही अन्य जीवों के लिए भी उपयोगी होते हैं। ज़ेब्रा सिंह का प्रिय भोजन है। लकड़बग्धे भी इसका शिकार करते हैं। कृषि योग्य भूमि के विस्तर एवं जंगलों की कटाई के कारण तथा इसके स्वादिष्ट माँस को खाने के लालच के कारण ज़ेब्रों की संख्या में तेजी से कमी आ रही है। इसकी कई जातियाँ विलुप्ति की कगार पर है। ज़ेब्रा से जुड़ी हुई ऐसी ही अन्य रोचक जानकारियाँ प्राप्त करने के लिए ऑडियो की मदद लीजिए…
लेबल:
दिव्य दृष्टि,
लेख
जीवन यात्रा जून 1957 से. भोपाल में रहने वाला, छत्तीसगढ़िया गुजराती. हिन्दी में एमए और भाषा विज्ञान में पीएच.डी. 1980 से पत्रकारिता और साहित्य से जुड़ाव. अब तक देश भर के समाचार पत्रों में करीब 2000 समसामयिक आलेखों व ललित निबंधों का प्रकाशन. आकाशवाणी से 50 फ़ीचर का प्रसारण जिसमें कुछ पुरस्कृत भी. शालेय और विश्वविद्यालय स्तर पर लेखन और अध्यापन. धारावाहिक ‘चाचा चौधरी’ के लिए अंशकालीन पटकथा लेखन. हिन्दी गुजराती के अलावा छत्तीसगढ़ी, उड़िया, बँगला और पंजाबी भाषा का ज्ञान. संप्रति स्वतंत्र पत्रकार।
संपर्क:
डॉ. महेश परिमल, टी-3, 204 सागर लेक व्यू होम्स, वृंदावन नगर, अयोघ्या बायपास, भोपाल. 462022.
ईमेल -
parimalmahesh@gmail.com
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
Post Labels
- अतीत के झरोखे से
- अपनी खबर
- अभिमत
- आज का सच
- आलेख
- उपलब्धि
- कथा
- कविता
- कहानी
- गजल
- ग़ज़ल
- गीत
- चिंतन
- जिंदगी
- तिलक हॊली मनाएँ
- दिव्य दृष्टि
- दिव्य दृष्टि - कविता
- दिव्य दृष्टि - बाल रामकथा
- दीप पर्व
- दृष्टिकोण
- दोहे
- नाटक
- निबंध
- पर्यावरण
- प्रकृति
- प्रबंधन
- प्रेरक कथा
- प्रेरक कहानी
- प्रेरक प्रसंग
- फिल्म संसार
- फिल्मी गीत
- फीचर
- बच्चों का कोना
- बाल कहानी
- बाल कविता
- बाल कविताएँ
- बाल कहानी
- बालकविता
- भाषा की बात
- मानवता
- यात्रा वृतांत
- यात्रा संस्मरण
- रेडियो रूपक
- लघु कथा
- लघुकथा
- ललित निबंध
- लेख
- लोक कथा
- विज्ञान
- व्यंग्य
- व्यक्तित्व
- शब्द-यात्रा'
- श्रद्धांजलि
- संस्कृति
- सफलता का मार्ग
- साक्षात्कार
- सामयिक मुस्कान
- सिनेमा
- सियासत
- स्वास्थ्य
- हमारी भाषा
- हास्य व्यंग्य
- हिंदी दिवस विशेष
- हिंदी विशेष



















