व्यक्तित्व लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 25 सितंबर 2016
सादगी की प्रतिमृर्ति फकीर सीईओ बालकृष्ण
लेबल:
व्यक्तित्व
जीवन यात्रा जून 1957 से. भोपाल में रहने वाला, छत्तीसगढ़िया गुजराती. हिन्दी में एमए और भाषा विज्ञान में पीएच.डी. 1980 से पत्रकारिता और साहित्य से जुड़ाव. अब तक देश भर के समाचार पत्रों में करीब 2000 समसामयिक आलेखों व ललित निबंधों का प्रकाशन. आकाशवाणी से 50 फ़ीचर का प्रसारण जिसमें कुछ पुरस्कृत भी. शालेय और विश्वविद्यालय स्तर पर लेखन और अध्यापन. धारावाहिक ‘चाचा चौधरी’ के लिए अंशकालीन पटकथा लेखन. हिन्दी गुजराती के अलावा छत्तीसगढ़ी, उड़िया, बँगला और पंजाबी भाषा का ज्ञान. संप्रति स्वतंत्र पत्रकार।
संपर्क:
डॉ. महेश परिमल, टी-3, 204 सागर लेक व्यू होम्स, वृंदावन नगर, अयोघ्या बायपास, भोपाल. 462022.
ईमेल -
parimalmahesh@gmail.com
शनिवार, 28 जून 2014
आपकी की नजरों ने समझा
आपकी की नजरों ने समझा प्यार के काबिल मुझे
हिन्दी फिल्मों के मशहूर संगीतकार मदनमोहन के एक गीत ‘आपकी नजरों ने समझा प्यार के काबिल मुझे’ दिल की ए धड़कन ठहर जा मिल गई मंजिल मुझे’ से संगीत सम्राट नौशाद इस कदर प्रभावित हुए थे कि उन्होंने मदन मोहन से इस धुन के बदले अपने संगीत का पूरा खजाना लुटा देने की इच्छा जाहिर कर दी थी। मदन मोहन कोहली का जन्म 25 जून 1924 को बगदाद में हुआ। उनके पिता राय बहादुर चुन्नी लाल फिल्म व्यवसाय से जुड़े हुए थे और बाम्बे टाकीज और फिल्मीस्तान जैसे बड़े फिल्म स्टूडियो में साझीदार थे। घर में फिल्मी माहौल होने के कारण मदन मोहन भी फिल्मों में काम करके बड़ा नाम करना चाहते थे, लेकिन अपने पिता के कहने पर उन्होंने सेना मे भर्ती होने का फैसला ले लिया और देहरादून में नौकरी शुरू कर दी। कुछ दिनों बाद उनका तबादला दिल्ली हो गया। लेकिन कुछ समय के बाद उनका मन सेना की नौकरी से ऊब गया और वह नौकरी छोड़कर लखनऊ आ गए और आकाशवाणी के लिए काम करने लगे। आकाशवाणी में उनकी मुलाकात संगीत जगत से जुड़े उस्ताद फैयाज खान उस्ताद अली अकबर खान, बेगम अख्तर और तलत महमूद जैसी जानी मानी हस्तियों से हुई, जिनसे वे काफी प्रभावित हुए और उनका रूझान संगीत की ओर हो गया। अपने सपनों को नया रूप देने के लिए मदन मोहन लखनऊ से मुंबई आ गए।
मुंबई आने के बाद मदन मोहन की मुलाकात एस डी बर्मन. श्याम सुंदर और सी.रामचंद्र जैसे प्रसिद्ध संगीतकारों से हुई और वह उनके सहायक के तौर पर काम करने लगे। संगीतकार के रुप में 1950 में प्रदíशत फिल्म ‘आंखें’ के जरिए वह फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने मे सफल हुए। इस फिल्म के बाद लता मंगेशकर मदन मोहन की चहेती पाश्र्वगायिका बन गई और वह अपनी हर फिल्म के लिए लता मंगेशकर से ही गाने की गुजारिश किया करते थे। लता मंगेशकर भी मदनमोहन के संगीत निर्देशन से काफी प्रभावित थीं और उन्हें ‘गजलों का शहजादा’ कहकर संबोधित किया करती थीं। संगीतकार ओ पी नैयर अक्सर कहा करते थे ‘मैं नहीं समझता कि लता मंगेशकर, मदन मोहन के लिए बनी हुई है या मदन मोहन, लता मंगेश्कर के लिए, लेकिन अब तक न तो मदन मोहन जैसा संगीतकार हुआ और न लता जैसी पाश्र्वगायिका।’ मदनमोहन के संगीत निर्देशन में आशा भोसले ने फिल्म मेरा साया के लिए ‘झुमका गिरा रे बरेली के बाजार में ’ गाना गाया जिसे सुनकर श्रोता आज भी झूम उठते है। उनसे आशा भोसले को अक्सर यह शिकायत रहती थी कि ‘वह अपनी हर फिल्म के लिए लता दीदी को हीं क्यो लिया करते है ’ इस पर मदनमोहन कहा करते ‘जब तक लता जिंदा है उनकी फिल्मों के गाने वही गाएंगी।’
मदन मोहन केवल महिला पाश्र्वगायिका के लिए ही संगीत दे सकते है.ं वह भी विशेषकर लता मंगेशकर के लिए. यह चर्चा फिल्म इंडस्ट्री में पचास के दशक में जोरों पर थी, लेकिन 1957 में प्रदíशत फिल्म ‘देख कबीरा रोया ’ में पाश्र्व गायक मन्नाडे के लिए ‘कौन आया मेरे मन के द्वारे ’ जैसा दिल को छू लेने वाला संगीत देकर उन्होंने अपने बारे में प्रचलित धारणा पर विराम लगा दिया। वर्ष 1965 मे प्रदíशत फिल्म ‘हकीकत ’ में मोहम्मद रफी की आवाज में मदन मोहन के संगीत से सजा गीत ‘कर चले हम फिदा जानों तन साथियो अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों ’ आज भी श्रोताओं में देशभक्ति के जज्बे को बुलंद कर देता है। आंखों को नम कर देने वाला ऐसा संगीत मदन मोहन ही दे सकते थे। वर्ष 1970 मे प्रदíशत फिल्म ‘दस्तक ’ के लिए मदन मोहन सर्वŸोष्ठ संगीतकार के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किए गए। उन्होंने अपने ढाई दशक लंबे सिने कैरियर में लगभग 100 फिल्मों के लिए संगीत दिया। अपनी मधुर संगीत लहरियों से श्रोताओं के दिल में खास जगह बना लेने वाला यह सुरीला संगीतकर 14 जुलाई 1975 को इस दुनिया से अलहविदा कह गया। मदन मोहन के निधन के बाद 1975 में ही उनकी ’ मौसम’ और लैला मजनूं जैसी फिल्में प्रदíशत हुई. जिनके संगीत का जादू आज भी श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करता है। मदन मोहन के पुत्र संजीव कोहली ने अपने पिता की बिना इस्तेमाल की हुई 30 धुनें यश चोपडा को सुनाई, जिनमें आठ का इस्तेमाल उन्होंने अपनी फिल्म ‘वीर जारा’ के लिये किया. ये गीत भी श्रोताओं के बीच काफी लोकप्रिय हुए.

शनिवार, 7 जून 2014
नहीं भूलती वह भीगी आंखें!
डॉ. महेश परिमल
देश के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ होगा, जिसने संसद पर पांव रखने के पहले उसकी सीढ़ियों पर माथा टेका होगा। इस तस्वीर से यह संदेश जाता है कि संसद जिसमें देश भर के चुने हुए जनप्रतिनिधि पहुंचते हैं और देश की समस्याओं पर चर्चा कर उसका समाधान ढृंढते हैं, वह संसद एक मंदिर की तरह है। संसद में बैठने वाला सांसद उस मंदिर का पुजारी है। वैसे भी यह परंपरा है कि जब कोई अपनी दुकान पर पहुंचता है, तो वह उसकी दहलीज को प्रणाम कर ही अंदर जाता है। संसद यदि मंदिर है, तो उसकी सीढ़ियों पर माथा टेकना भारतीय परंपरा है, जिसका निर्वाह देश के नए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है। उसके बाद संसद को संबोधित करते हुए लोगों ने उन्हें पहली बार इतना भावुक होते हुए देखा। देश के प्रधानमंत्री पर अच्छा लगता है, ऐसे संबोधनों ने उन्होंने अपने मित्रों के लिए किया। इसके पहले संसद को इतना गरिमामय आज की पीढ़ी ने नहीं देखा होगा। अब तक संसद में न जाने क्या-क्या होता रहा। लोगों ने अपशब्द कहे, कुर्सियां फेंकी, परस्पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया, संसद मानों एक अखाड़ा हो गई हो। पर अब संसद को गरिमा देने का काम शुरू हो गया है। देश को एक संवेदनशील प्रधानमंत्री मिला है। ऐसा प्रधानमंत्री, जिसने गरीबी देखी है, गरीबी झेली है और गरीबी में अपना गुजारा किया है। जमीन से जुड़ा एक ऐसा नेता, जिस पर पूरे देश को नाज हो सकता है। आज उनके सामने ढेर सारी चुनौतियां हैं, पर उन्हें विश्वास है कि वह अपने साथियों के साथ उन सारी चुनौतियों का सामना कर लेंगे और जो वादे उन्होंने चुनावी रैलियों में किए हैं, उसे पूरा करने में कोई कसर बाकी नहीं रखेंगे।
न जाने क्यों, देश के भावी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री पद का ताज पहनने की दिशा में जैसे-जैसे आगे बढ़ रहे हैं, वैसे-वैसे अतिभावुक होते जा रहे हैं। पहले दिल्ली में संबोधन करते हुए करीब-करीब रो ही दिए, तो उसके दूसरे ही दिन गुजरात विधानसभा में उनका गला भर आया था। अब तब अपनी चुनावी रैलियों में वे गरजते थे, पर अब लगातार सौम्य होने लगे हैं। गुजरात के मणिनगर में सभा को भी अपनी गरिमा को देखते हुए प्रधानमंत्री पद के अनुरूप ही संबोधित किया। मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री पद पर जमीन-आसमान का अंतर है। मुख्यमंत्री राज्य का प्रधान होता है और प्रधानमंत्री देश का प्रधान होता है। हाल ही में चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए जब नरेंद्र मोदी ने 36 इंच की छाती शब्द का प्रयोग किया था, तब काफी बहस हुई थी। लोगों का कहना है कि क्या क36 इंच की छाती की बात करने वाले इंसान की आंखों में कभी आंसू आ सकते हैं? किसी के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करने में आंसू स्वाभाविक रूप से आ जाते हैं और गला भर आता है। वैसे भी इंसान जब अपने अतीत में झांकता है, तो उस समय की भूली-बिसरी यादें ही उसकी आंखें भिगो देती है। उस क्षण उन्हें याद आया होगा, मां का दुलार, भाई-बहनों की ठिठोली और उसके बाद संघ के प्रचारक के रूप में गांव-गांव पैदल घूमना। यह सब याद कर वे अपने आप को रोक नहीं पाए। आंसुओं ने भी अपनी सीमाएं तोड़ दी और गीली कर गए आंखें। संवेदनशील लोगों को उनकी ये तस्वीरें हमेशा अपनेपन के साथ याद आएंगी। क्योंकि यहां पर वे एक नए रूप में दिखाई दिए। अब तक उन्हें रोबीली आवाज वाले और गुस्से से भरे चेहरे वाले के रूप में जाना जाता था। पर अब अश्रुपूरित आंखों वाले मोदी के रूप में देखना एक अलग ही अनुभव था। यह देखकर किसी ने यह टिप्पणी कर दी कि यह विजय समारोह है या विदाई समारोह। मोदी तो कुछ देर बाद पूर्ववत हो गए, पर सांसद काफी देर तक उस संवेदना भरे वातावरण से नहीं निकल पाए। देश का एक बड़ा नेता जब रोने के करीब हो, तो अच्छे-अच्छे लोग भी अपने आप को रोक नहीं पाते। जिन्होंने भी टीवी पर यह लाइव शो देखा, वह भी अपने आंसू रोक नहीं पाया। इसे कहते हैं संवेदना की लहर।
आंसुओं को दबाया नहीं जा सकता। आंसू हर्ष पर भी आते हैं और शोक पर भी। विश्वभर के नेता भी अपने आंसुओं को रोक पाने में विफल रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा तो कई बार इन हालात से गुजरे हैं। कई बार उनका गला भर आया है। सख्त माने जाने वाले रुसी राष्ट्रपति ब्लादीमीर पुतिन की बात करें, तो मार्च 2012 में चुनाव जीतने के बाद खुशी के मारे वे रो पड़े। वे इतना रोए कि आंसू उनके गाल तक आ गए। एक तरफ वे हंसते जाते, तो दूसरी तरफ उनके आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे। ओबामा भी चुनाव प्रचार के दौरान कार्यकर्ताओं की प्रशंसा करते हुए रो पड़े थे। अमेरिकी नेताओं में अब यह बात सामान्य हो गई है कि अमुक नेता की आंखें भर आई, या फिर उनका गला भर आया। सन् 2007 में हिलेरी क्लिंटन अपने चुनाव प्रचार के दौरान सवालों के जवाब देते-देते रो पड़ीं थीं। जार्ज डब्ल्यू बुश भी एक सैनिक को मरणोपरांत मेडल देते हुए रो पड़े थे। क्लिंटन या बुश तो कोई एथलेटिक चेम्पियन या बॉडी बिल्डर नहीं थे, पर पुतिन तो जूउो चेम्पियन अपने शरीर का विशेष ध्यान रखने वाले माने जाते हैं, इसके बाद भी वे अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाते। जिन्हें हम आयरन लेडी के नाम से जानते हैं, वही मार्गरेट थ्रेचर भी जब 10 डाउनिंग स्ट्रीट से विदा हो रही थीं, तब भी वे रो पड़ीं थीं। 1072 में डेमोकेटिक पार्टी के एडमंड मस्की जीतेंगे, यह तय था, परंतु उसकी पत्नी के खिलाफ किसी अखबार में प्रकाशित किसी खबर को पढ़ते हुए रो पड़े, मतदाताओं पर इसका असर उल्टा हुआ और वे चुनाव हार गए। रिपब्लिकन जॉन बोहनर स्पीकर ऑफ द हाउस थे। अमेरिकी सरकार में इस पद को बहुत बड़ा माना जाता है। बोहनर के साथ यह होता कि वे बात-बात पर रो पड़ते, इसलिए लोग उन्हें ‘वीपर आफ द हाउस’ कहा करते। उनकी छबि रोने वाले नेता की हो गई। आखिरकार उन्हें भी हार का सामना करना पड़ा।
अपनी चुनावी सभाओं को संबोधित करते समय नरेंद्र मोदी के चेहरे पर कभी संवेदनाएं नहीं झलकीं। तब उनके चेहरे पर कीलर इंस्टींकट का भाव छलकता। पर जैसे-जैसे वे प्रधानमंत्री पद के करीब पहुंचने लगे, वैसे-वैसे भावुक बनते गए। फिल्मों में मीना कुमारी की छवि रोने वाली अभिनेत्री की रही है। अधिक रोने वाली नायिकाएं तो फिल्मों में चल जाएंगे, पर अधिक रोने वाले अभिनेता अधिक नहीं चल पाते। इसलिए नरेंद्र मोदी को अधिक भावुक होना नहीं चाहिए। क्योंकि जिसे लोगों ने एक दम-खम वाले इंसान के रूप में देखा है, उसे इतने अधिक भावुक रूप में देखना बार-बार अच्छा नहीं लगता। इसलिए उन्हें अपनी इस छवि से दूर रहकर एक सख्त एवं दूरंदेशी व्यक्ति के रूप में छवि बनानी होगी।

शुक्रवार, 6 दिसंबर 2013
डॉ. अंबेडकर का आखिरी दिन
डॉ. महेश परिमल
6 दिसम्बर 1956, हां यही वह दिन है, जिस दिन हमारे संविधान के निर्माता हमें बिलखता छोड़ गए थे। क्या कभी उन्हें पूरी तरह से समझने की कोशिश हुई? यह प्रश्न हम सबके सामने सदैव कौंधता रहेगा। उनका अंतिम दिन कैसा था, इसे जानने के लिए उनके नौकर सत्तू से जाना जा सकता था। उसके अनुसार उन्होंने उससे ‘चल कबीरा तेरा भवसागर डेरा’ भजन सुना था। कैसा था उनका अंतिम दिन, आइए जानते हैं।
सन 1951 में नेहरु मंत्रिमंडल से इस्तीफा देकर 1952 में बाबा साहब अंबेडकर राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए। इसके बाद वे 26 अलीपुर रोड, दिल्ली में निवास करने लगे। यहीं उन्होंने अंतिम सांस ली। सन 1950 में करीब 30 करोड़ हिंदुओं में 5 करोड़ अछूत हिंदू भारत में रहते थे। उनके कल्याण के लिए 14 अप्रैल 1891 से लेकर 6 दिसम्बर 1956 के बीच 65 वर्ष की उम्र तक संघर्ष करने वाले इस महामानव का अंतिम दिन यादगार हैं। 14 अक्टूबर 56 को करीब तीन लाख दलितों के साथ बौद्ध धर्म स्वीकार करने के बाद डॉ. अंबेडकर एक महीने और 22 दिन तक ही जीवित रहे। इन 52 दिनों में उन्होंने कई स्थानों क दौरा किया। इस दौरान उन्होंने दलित हिंदुओं को बौद्ध धर्म की दीक्षा दी। तीन दिसम्बर 56 को उन्होंने अपनी किताब ‘बुद्ध और मार्क्स’ का अंतिम अध्याय पूरा कर टाइप के लिए दिया। राज्यसभा के सदस्य के नाते 4 दिसम्बर 56 को अपनी अंतिम उपस्थिति दर्शाई। उसी दिन शाम को उन्होंने महाराष्ट्र के विपक्षी नेताओं आचार्य अत्रे और एस.एम. जोशी को पत्र लिखकर रिपब्लिकन पार्टी में आने का अनुरोध किया।
मृत्यु के एक दिन पहले5 दिसम्बर 1956 को उनके निजी सेवक रत्तू ने देखा कि साहब पौने 9 बजे तक सोकर ही नहीं उठे हैं। इस दिन अंबेडकर की पत्नी सविता अंबेडकर अपने मेहमान डॉ. मावलकर के साथ बाजार खरीददारी के लिए गई। शाम को डॉ. अंबेडकर ने पत्नी सविता के कमरे की बेल बजाई, तब उन्हें पता चला कि सविता अभी तक बाजार से नहीं लौट पाई हैं। ब्लड प्रेशर और डायबिटिस के मरीज अंबेडकर घबरा गए। सविता जी देर शाम बाजार से आई, तब बाबा साहब ने उन पर काफी नाराजगी जताई। उन्हें शांत करने के लिए सविता जी ने सेवक रत्तू से अनुरोध किया। रात को रत्तू ने बाबा साहब के पैर की मालिश करनी शुरू की। तब उन्होंने सर पर तेल से मालिश के लिए कहा। इस दौरान बाबा साहब ने अपना प्रिय भजन बुद्धं शरणम गच्छामि गुनगुनाना शुरू किया। फिर इसी भजन को अपने रेडियोग्राम पर भी बजवाया। भजन के साथ-साथ वे भी इसे गुनगुनाने लगे। भोजन तैयार होने पर रसोइए सुदामा ने बाबा साहब से भोजन ग्रहण करने का आग्रह किया। रसोई में जाते-जाते अलमारी से पुस्तकें उठाई, प्रेम से देखा। सेवक रत्तू से कहकर कई प्रिय पुस्तकें बिस्तर के पास की टेबल पर रखने के लिए कहा। कुछ भोजन ग्रहण किया। भोजन करते-करते सेवक रत्तू से अपने माथे की मसाज जारी रखने के लिए कहा। लकड़ी के सहारे खड़े होकर कबीर का भजन चल कबीरा तेरा भवसागर डेरा गुनगुनाते हुए अपने बेडरुम में जाकर पुस्तकों को सहेजकर रखा। रात 11.15 बजे रत्तू घर के लिए साइकिल से रवाना हुआ। बाबा साहब की आज्ञा से सुदामा ने रत्तू को वापस बुलाया। रत्तू के आते ही बाबा साहब ने अलमारी से ‘बुद्ध और उनका धर्म’ किताब के लिए लिखी गई प्रस्तावना और आचार्य अत्रे और एसएम जोशी को लिखे पत्रों की टाइप कापी टेबल पर रखने के लिए कहा। पत्रों को अगले दिन पोस्ट करना था, इसलिए उन पर अंतिम निगाह डाल लेना चाहते थे। रोज की तरह सुदामा ने उनके बिस्तर के पा कॉफी का थर्मस और मिठाई रख दी।
6 दिसम्बर को सुबह 6.30 बजे अंबेडकर की पत्नी सविता ने पति को निद्राधीन देखा। रोज की तरह सविता ने बगीचा का चक्कर लगाया। उसके बाद उन्होंने पति को जगाने की कोशिश की। तब उन्हें पता चला कि बाबा साहब तो अनंत यात्रा पर जा चुके हैं। अपनी कार भेजकर उन्होंने रत्तू को बुलवाया। अब उनके चीत्कार की बारी थी। सोफे पर बैठते हुए वह जार-जार रोने लगीं। रत्तू के आने पर दोनों ने मिलकर बाबा साहब के दिल की धड़कन को फिर से शुरू करने का प्रयास किया। हाथ-पैर ऊपर नीचे किए। मुंह में एक चम्मच ब्रांडी भी डाली। तब तक शायद बहुत देर हो चुकी थी। देश की 79 प्रतिशत नागरिकों के तारणहार अनंतयात्रा पर जा चुका था। अंतिम समय तक वे इतने अधिक थक चुके थे कि उनकी दैनिक निद्रा ही चिरनिद्रा में बदल गई।
बाबू जगजीवन राम ने विमान की व्यवस्था की। रात साढ़े नौ बजे सविता अंबेडकर, रसोइए सुदामा और सेवक रत्तू ने बाबा साहब के पार्थिव शरीर को लेकर मुृम्बई आ गए। रात तीन बजे हजारों लोग सांताक्रूज हवाई अड़डे पर जमा हो गए। ये सभी उनके अंतिम दर्शन करना चाहते थे। 7 दिसम्बर को दोपहर उनकी अंतिम यात्रा निकली। करीब दस लाख लोग इस यात्रा में शामिल हुए। बौद्ध विधि अनुसार शाम साढ़ सात बजे उनके पुत्र यशवंत अंबेडकर ने दादर हिंदू श्मशान गृह में उन्हें मुखाग्नि दी। तब लाखों लोग फफक-फफककर रो पड़े।

सोमवार, 18 नवंबर 2013
अलविदा :क्रिकेट के वामन अवतार
डॉ. महेश परिमलसचिन क्रिकेट से आउट हो गए, पर भारतीयों के दिलों से कभी आउट नहीं हो सकते। वे नाबाद हैं, देश के लिए, पूरे विश्व के लिए। एक ऐसा शख्स, जो क्रिकेट से बेइंतहा प्यार करता है। अपने विदाई भाषण में एक एक करके अपने सभी अपनों को याद करता है। पिच को प्रणाम करता है, भीगी आंखों से उस स्थान से विदा लेता है। सभी प्रशंसकों का शुक्रिया अदा करता है। ऐसे महान व्यकित के लिए उपमाएं कम हो जाती हैं। शब्द साथ नहीं देते। आंखें बार-बार भीग जाती है। क्या कहें, इस इंसान को? जो न तो अपनी माटी को भूलता है, न ही अपनों को। इतना विनम्र, इतना सहज खिलाड़ी अभी तक नहीं देखा गया। इसकी लोकप्रियता की तुलना केवल महात्मा गांधी से ही की जा सकती है। जिसके एक इशारे पर लोग देश के लिए कुर्बान होने के लिए तैयार हो जाते थे। आज सचिन ने क्रिकेट को अलविदा कह दिया है, पर सच कहें, तो वे क्रिकेट से अलग हटकर कुछ सोच भी नहीं सकते। क्रिकेट उनकी रगों में बसा है। क्रिकेट के लिए वे अपनी कौन सी भूमिका चुनते हैं, यही देखना है।
सचिन तेंदुलकर के बारे में बात करनी हो, तो सभी सुपरलेटिव (श्रेष्ठतावाचक) शब्दोंे की कमी पड़ जाती है। मुम्बई के एयरपोर्ट पर सचिन को गुडबॉय कहते होर्डिग्स लगे हैं। सचिन को एक क्रिकेटर के रूप में विदाई को एक उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। पहले दिन जो कुछ टीवी पर देखा गया, वह सचिन के प्रशंसकों के लिए किसी उपलब्धि से कम नहीं था। एक-एक रन पर तालियों की गड़गड़ाहट से स्टेडियम गूंज रहा था। सचिन के बारे में शायद ही कोई बात ऐसी होगी, जो उनके प्रशंसकों से छिपी होगी। वे पहले बाएं पैर का मोजा पहनते हैं और सेंचुरी बनाने के बाद निश्चित रूप से बाएं पैर के पेड से बेट को टकराएंगे। सचिन की एक-एक गतिविधि भारतीयों को कंठस्थ हो चुकी है।
यही सचिन जब 24 वर्ष के अपने क्रिकेट कैरियर का समापन कर रहे हैं, तब किसी युवाओं में एक नया जोश हो, इसमें कोई अतिशयोक्ति नहीं है। सचिन सच्चे अर्थो में नेशनल हीरो हैं। कई लोगों ने उनकी तुलना महात्मा गांधी से की है। सचमुच महात्मा गांधी के बाद हमारे देश में ऐसा कोई नहीं हुआ, जिसकी लोकप्रियता ने आकाश की सीमाओं को भी पार कर दिया हो। पहले लोगों के प्रेरणास्रोत ही महान लोग हुआ करते थे। आजादी के आंदोलन में हर कोई गांधी, नेहरु, बोस, आजाद आदि के नाम पर लोग अंग्रेजों के सामने डट जाते थे। आजादी के बाद जीवन मूल्य में बदलाव आने लगा। सब कुछ पाकर भी पुरानी पीढ़ी ने अपना स्थान खाली नहीं किया, परिणामस्वरूप देश के युवाओं ने अपनी प्रेरणा खोजने के लिए अन्यत्र नजर दौड़ाई। तब फिल्म और क्रिकेट में ही उन्हें अपना आदर्श दिखाई देने लगा। युवाओं को उनके प्रेरणास्रोत मिल गए। एक जमाने में बिशनसिंह बेदी का नाम था, उसके पहले कर्नल सी.के.नायडू लोगों के दिलों में राज करते थे। फिर सुनील गावस्कर का जमाना आया। टीवी के आगमन के साथ ही गावस्कर नॉन फिल्मी मॉडल माने जाने लगे। 1983 के वर्ल्ड कप के बाद कपिलदेव सफल्ता का पर्याय बन गए। उनके नाम का जुनून युवाओं में काफी लम्बे समय तक रहा। इसके बाद की पीढ़ी तेज हा गई। क्रिकेट से आने वाले रोल मॉडल बदलने लगे। अजहरुद्दीन से लेकर सौरव गांगुली, राहुल द्रविड से लेकर लेटेस्ट विराट कोहली के बीच सचिन ने एक क्रिकेटर के रूप में सफलता की अनोखी मिसाल पेश की है। लगातार 24 साल तक वे अपने प्रदर्शन के बल पर क्रीज पर डटे रहे। इस दौरान वे मैदान न तो कभी चीखे, न कभी आऊट होने के बाद खड़े रहे। कई बार तो अंपायर के निर्णय के पहले ही वे स्वयं को आऊट बताकर पेवेलियन की ओर लौट जाते। कई बार उन्हें गलत तरीके से आऊट किया गया, पर अंपायर के निर्णय को सर्वोपरि मानते हुए वे चुपचाप पेवेलियन लौट जाते। कभी जिद नहीं की। सेंचुरी मारने पर वे बहुत ही ज्यादा खुश हुए, न आऊट होने पर दु:खी। चेहरे पर हमेशा एक छोटी सी मुस्कान तैरते रहती।
एक क्रिकेटर के रूप में सचिन के नाम पर कई उपलब्धियां हैं। उनके प्रशंसकों के लिए यह कोई बड़ी बात नहीं है। उनकी प्रशंसा में बहुूत कुछ कहा गया है। कुछ भी बाकी नहीं है। उनकी मां से लेकर उनके भाई और गुरु तक के बयान और साक्षात्कार पढ़ने को मिल गए हैं। दो पीढ़ियों ने उनके खेल को निहारा है। विराट कोहली सचिन के टीम मेट हैं। सचिन ने जब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलना शुरू किया, तब विराट केवल दो वर्ष के थे। इन दोनों ने हाल ही में रणजी के आखिरी मैच में लंबी भागीदारी की। सभी जानते हैं कि पाकिस्तान में सचिन के छोटे कद का मजाब उड़ाया गया, लेकिन उसका जवाब उन्होंने वहां के धुआंधार इमरान, अकरम, वकार और कादिर की बॉल पर चौके-छक्के लगाकर दिए। लोग दंग रह गए, इस वामन अवतार को देखकर। किसी भी क्षेत्र में सफलता को टिकाए रखने के लिए ढाई दशक का समय बहुत कहा जाता है। ऐसे ही क्रिकेट जैसे खेल में जहां हमेशा नई-नई प्रतिभाएं आती रहती हैं, उसमें पूरे ढाई दशक तक अपने अस्तित्व को टिकाए रखना किसी चमत्कार से कम नहीं है। इस चमत्कार को सचिन ने पूरी तरह से सही सिद्ध कर दिखाया है। टेस्ट क्रिकेट, वन डे और टी-20 में उन्होंने अपनी काबिलियत दिखाई। उनकी उपलब्धियां रिकॉर्ड बनकर उनके प्रशंसकों की मस्तिष्क में कैद हो गई हैं। प्रशंसकों के बीच वे हमेशा आलटाइम ग्रेट.. ग्रेटर.. ग्रेटेस्ट साबित हुए हैं। इसके बाद भी खेल के मैदान से जब वे एक क्रिकेटर के रूप में अपनी केप उतार रहे हैं, पैर पर बंधे पेड खोल रहे हैं, तब यह बात याद रखने और अनुकरणीय है कि वे सदा विनम्र बने रहे। अपनी सौजन्यता को उन्होंने कभी दांव पर नहीं लगाया। थोड़ी गंभीरता से विचार किया जाए कि ये इंसान पिछले 24 सालों से कराड़ों देशवासियों के दिलों में राज कर रहा है, मीडिया की सुर्खियां बनता रहा है, इसके बाद भी कभी किसी विवाद में उनका नाम सामने नहीं आया। मध्यमवर्गीय परिवार में अचानक ही जब नाम और धन आने लगता है, तो वह परिवार पूरे शहर में विख्यात हो जाता है, पर सचिन का परिवार कभी सुर्खियों में नहीं आया। उनके चेहरे पर कभी भी किसी के लिए आक्रोश भी नहीं देखा गया। अपार धन-दौलत भी उन्हें नम्र बनाए रखी, यह बहुत बड़ी बात है।
जब उन्होंने क्रिकेट की शुरुआत की, तब उनकी आवाज में विनम्रता थी, वही आज भी कायम है। यही सचिन की सबसे बड़ी उपलब्धि है। इतनी प्रचंड सफलता मिलने से इंसान तो पगला जाता है, हवा में झूलने लगता है, मस्तिष्क से विवेक गायब हो जाता है। विनोद काम्बली से लेकर शिवरामकृष्णन सहित कई क्रिकेटरों का उदाहरण हमारे सामने है। सभी क्षेत्रों में ऐसे लोग तेजी से उभरे हैं और उतनी ही तेजी से लुप्त भी हो गए हैं, पर सचिन की नम्रता का सूरज हमेशा चमकता रहा। सचिन ने प्रसिद्धि पाई और उसे पचाया भी। अपने कैरियर के दौरान उसने अपनी जीभ पर सदा संयम रखा। चेहरे पर कभी गुमान नहीं आया। वे तो खामोश रहे, पर उनका बेट बोलता रहा। आज जब उनकी निवृत्ति के चर्चे हैं, तब भी उनकी जीभ संयमित है। मीडिया की भाषा में कहें, तो उन्होंने इस दौरान ‘लूज मोमेंट’ को अपनी जीभ पर हावी नहीं होने दिया। फरारी कार की कस्टम ड्यूटी का मामला हो या फिर राज्यसभा में उनके चयन, सभी मामलों में उसने अपनी सौजन्यता का ही परिचय दिया। फरारी कार की कस्टम ड्यूटी माफ करने के नियम के मुताबिक अपील करने से ड्यूटी माफ हो जाती है। सरकार इसके लिए तैयार भी थी, पर सचिन ने करमाफी के आवेदन के बदले यह कह दिया कि जितना भी टैक्स होता है,उसका भुगतान करने के लिए वे तैयार हैं। इसी तरह राज्यसभा के लिए उनका चयन को भी विवादास्पद बनाने की कोशिश हुई। तब उन्होंने कहा कि भारत के राष्ट्रपति ने मुझे यह सम्मान दिया है, राष्ट्र के गौरव की खातिर मुझे इसे स्वीकारना ही होगा। ऐसे संजीदा जवाब ने सबकी बोलती बंद कर दी। इसके बाद सांसद के रूप में जब उन्हें राहुल गांधी के बाजू का बंगला दिया गया, तो लोगों में हलचल हो गई। इस बार उन्होंने यह कहकर सबकी बोलती बंद कर दी कि मैं जब भी दिल्ली आता हूं, तो मुझे होटल में ही रुकना अच्छा लगता है। मुझे इस शहर में स्थायी निवास की आवश्यकता ही नहीं है। ऐसा कहकर उन्होंने अपनी महानता का ही परिचय दिया।
क्रिकेट के लिए सचिन एक मिथक बन गए हैं। सचिन के रिकॉर्ड का आज उतना ही महत्व है, जितना उनकी विनम्रता का। क्रिकेट के लिए वे एक भूतकाल बन गए हैं। किंतु एक सफल, विनम्र, प्रचंड लोकप्रिय होने के बाद भी सुशील, बेशुमार दौलत होने के बाद भी सादगी पसंद और एक जवाबदार नागरिक के रूप में भी अपने प्रशंसकों के लिए प्रेरणास्रोत बने रहेंगे। क्रिकेट के इस भगवान को अलविदा कहने का साहस किसके पास होगा। हम तो अपनी सजल आंखों से केवल इतना ही कह सकते हैं कि जब भी किसी बॉलर के हाथ से बाल छूटेगी. बेट के साथ बाल टकराएगी, तब-तब हम यह सुनेंगे ‘वी विल मिस यू सचिन, आज कल और हमेशा।’
डॉ. महेश परिमल
लेबल:
व्यक्तित्व
जीवन यात्रा जून 1957 से. भोपाल में रहने वाला, छत्तीसगढ़िया गुजराती. हिन्दी में एमए और भाषा विज्ञान में पीएच.डी. 1980 से पत्रकारिता और साहित्य से जुड़ाव. अब तक देश भर के समाचार पत्रों में करीब 2000 समसामयिक आलेखों व ललित निबंधों का प्रकाशन. आकाशवाणी से 50 फ़ीचर का प्रसारण जिसमें कुछ पुरस्कृत भी. शालेय और विश्वविद्यालय स्तर पर लेखन और अध्यापन. धारावाहिक ‘चाचा चौधरी’ के लिए अंशकालीन पटकथा लेखन. हिन्दी गुजराती के अलावा छत्तीसगढ़ी, उड़िया, बँगला और पंजाबी भाषा का ज्ञान. संप्रति स्वतंत्र पत्रकार।
संपर्क:
डॉ. महेश परिमल, टी-3, 204 सागर लेक व्यू होम्स, वृंदावन नगर, अयोघ्या बायपास, भोपाल. 462022.
ईमेल -
parimalmahesh@gmail.com
शुक्रवार, 25 अक्टूबर 2013
पूछो न कैसे मैंने रैन बिताई...चले गए मन्ना दा
डॉ. महेश परिमल
मन्ना दा नहीं रहे। यह हृदयविदारक समाचार था, उन संगीत प्रेमियों के लिए, जिनके कानों में मन्ना दा के गीतों ने पहली बार सुर के प्रति प्रेम और विश्वास जगाया। मन्ना दा, जिनके गीतों को बचपन से सुना, गुना और गाया। कठिन से कठिन और सहज से सहज गीत उनके ही कंठ से फूटे हैं। गीत कैसे भी हों, मन्ना दा के लिए कभी कठिन नहीं रहे। शास्त्रीय संगीत से लेकर रोमांटिक गीत तक का सफर बहुत लम्बा है। मन्ना दा की सबसे बड़ी यही विशेषता है कि वे इतने सहज होते थे कि पूछो ही मत। स्वयं को कभी बहुत महान गायक न मानने वाले मन्ना दा अपने आप में मस्त रहने वाले महान गायक थे। उनके जाने का मतलब है, संगीत के एक युग का दौर का खत्म होना। कम नहीं होती साढ़े 93 साल की उम्र। अभी एक मई को ही उन्होंने अपना 93 वां जन्म दिन मनाया। वे तो चले गए हैं, पर उनके गीत हम सबसे कभी जुदा नहीं होंगे। फिल्मों के लिए गाये जाने वाले गीतों की अपेक्षा उनके गैर फिल्मी गीत भी बहुत ही लोकप्रिय हुए। फिर चाहे वे गीत मयूरपंखी के हों, या फिर ताजमहल पर। आवाज में एक सोज, गंभीरता और महमूद जैसे कलाकारों के लिए अपनी आवाज में हास्य का पुट लाना मन्ना दा के ही बस की बात थी।
मन्ना दा कभी विवादास्पद नहीं रहे। न तो उन्होंने कभी ऐसा बयान दिया, न ही कभी किसी की आलोचना की, न कभी गुटबाजी की और न ही कभी कुछ ऐसा किया, जिस पर ऊंगली उठाई जाए।
मन्ना दा के बारे में बहुत से संस्मरण मिल जाएंगे, पर उन्होंने स्वयं के बारे में जो कहा, उनसे से एक यह है कि जब वे कॉलेज में पढ़ रहे थे, तब सभी संगीत की सभी स्पर्धाओं में भाग लेते थे, हर स्पर्धा में उन्हें पहला स्थान प्राप्त होता था। इससे अन्य प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को अवसर नहीं मिल पाता था, आखिर में एक ऐसा निर्णय लिया गया, जिससे वे बाद में कभी किसी स्पर्धा में हिस्सा न ले सकें। एक बार एक स्पर्धा में हिस्स लेने के बाद जब वे अव्वल आए, तो उन्हें एक सितार देकर यह कहा गया कि अब आप किसी स्पर्धा में भाग नहीं लेंगे। कॉलेज प्रबंधन के इस निर्णय को उन्होंने बड़ी सहजता से स्वीकार किया और फिर कभी किसी प्रतियोगिता में भाग नहीं लिया। इतने सहज थे मन्ना दा। जब उन्हें एक दक्षिण भारतीय युवती सुलोचना से शादी करनी थी, तब वे बड़े पसोपेश में थे। घर में कैसे बताएं। घर के सभी बड़े परंपरावादी। अगर बुरा मान गए तो, इसलिए उन्होंने सुलोचना को सीधे अपने चाचा के सामने खड़ा कर दिया और कहा कि यह सुलोचना है, दक्षिण भारतीय, लेकिन रवींद्र संगीत जानती हैं, गाती भी हैं, मैं इससे शादी करना चाहता हूं। बस फिर क्या था, उन्हें शादी की अनुमति मिल गई।
एक बार शंकर साहब ने उन्हें भीमसेन जोशी के साथ गाने के लिए कहा। गाने के साथ शर्त यह थी कि उन्हें जोशी जी को हराना भी था। उस समय संगीत की दुनिया में भीमसेन जोशी का बहुत नाम था। मन्ना दा स्वयं को बहुत ही छोटा गायक मानते थे। इसलिए अपना डर छिपाने के लिए उन्होंने पत्नी से कहा कि चलो कुछ दिन के लिए कहीं घूम आते हैं। पत्नी हैरान, आखिर इन्हें हो क्या गया? ऐसे तो कभी जाते नहीं हैं। आज अचानक ये क्या कह रहे हैं। तब पत्नी ने पूछा कि सच-सच बताओ, आखिर हुआ क्या है? तब मन्ना दा ने अपनी परेशानी बताई। पत्नी ने उनकी परेशानी को समझा और चलने के लिए राजी हो गई। वे करीब एक सप्ताह तक पूना में रहे। ताकि शंकर साहब किसी और से गवा लें। लेकिन नौशाद साहब भी कम न थे, उन्होंने सोच लिया सो सोच लिया। मन्ना दा जब पूना से लौटे, तो नौशाद साहब फिर हाजिर। आखिर उन्हें शंकर साहब का कहना मानना पड़ा। ये थी उनकी सहजता।
मन्ना दा के बचपन के दिनों का एक दिलचस्प वाकया है। उस्ताद बादल खान और मन्ना दा के चाचा एक बार साथ-साथ रियाज कर रहे थे। तभी बादल खान ने मन्ना दा की आवाज सुनी और उनके चाचा से पूछा यह कौन गा रहा है। जब मन्ना दा को बुलाया गया तो उन्होंने अपने उस्ताद से कहा,0 बस ऐसे ही गा लेता हूं। लेकिन बादल खान ने मन्ना दा की छिपी प्रतिभा को पहचान लिया। इसके बाद वह अपने चाचा से संगीत की शिक्षा लेने लगे। मन्ना दा 40 के दशक में अपने चाचा के साथ संगीत के क्षेत्र में अपने सपनों को साकार करने के लिए मुंबई आ गए। 1943 में फिल्म तमन्ना. में बतौर प्लेबैक सिंगर उन्हें सुरैया के साथ गाने का मौका मिला। हालांकि इससे पहले वह फिल्म रामराज्य में कोरस के रुप में गा चुके थे। दिलचस्प बात है कि यही एक एकमात्र फिल्म थी, जिसे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने देखा था।
मन्ना दा के बारे में प्रसिद्ध संगीतकार अनिल विश्वास ने एक बार कहा था कि मन्ना दा हर वह गीत गा सकते हैं, जो मोहम्मद रफी, किशोर कुमार या मुकेश ने गाये हों, लेकिन इनमें से कोई भी मन्ना दा के हर गीत को नहीं गा सकता है। इसी तरह आवाज की दुनिया के बेताज बादशाह मोहम्मद रफी ने एक बार कहा था, आप लोग मेरे गीत को सुनते हैं, लेकिन अगर मुझसे पूछा जाए तो मैं कहूंगा कि मैं मन्ना दा के गीतों को ही सुनता हूं। मन्ना दा केवल शब्दो को ही नहीं गाते थे, अपने गायन से वह शब्द के पीछे छिपे भाव को भी खूबसूरती से सामने लाते थे। शायद यही कारण है कि प्रसिद्ध हिन्दी कवि हरिवंश राय बच्चन ने अपनी अमर कृति मधुशाला को स्वर देने के लिये मन्ना दा का चयन किया। साल 1961 मे संगीत निर्देशक सलिल चौधरी के संगीत निर्देशन में फिल्म काबुलीवाला की सफलता के बाद मन्ना दा शोहरत की बुंलदियों पर जा पहुंचे। फिल्म काबुलीवाला में मन्ना दा की आवाज में प्रेम धवन रचित यह गीत, ए मेरे प्यारे वतन ऐ मेरे बिछड़े चमन आज भी श्रोताओं की आंखों को नम कर देता है। प्राण के लिए उन्होंने फिल्म उपकार में कस्मे वादे प्यार वफा और जंजीर में यारी है ईमान मेरा यार मेरी जिंदगी जैसे गीत गाए। उसी दौर में उन्होंने फिल्म पड़ोसन मे हास्य अभिनेता महमूद के लिए एक चतुर नार बड़ी होशियार गीत गाया तो उन्हें महमूद की आवाज समझा जाने लगा।
उन्होने ऐ मेरे प्यारे वतन, ओ मेरी जोहरा जबीं, ये रात भीगी-भीगी, ना तो कारवां की तलाश है और ए भाई जरा देख के चलो जैसे गीत गाकर अपने आलोचको का मुंह बंद कर दिया।
प्रसिद्ध गीतकार प्रेम धवन ने मन्ना दा के बारे में कहा था मन्ना दा हर रेंज में गीत गाने में सक्षम हैं। जब वह ऊंचा सुर लगाते हैं, तो ऐसा लगता है कि सारा आसमान उनके साथ गा रहा है। जब वह नीचा सुर लगाते हैं तो लगता है उसमे पाताल जितनी गहराई है। और अगर वह मध्यम सुर लगाते हैं तो लगता है उनके साथ सारी धरती झूम रही है। मन्ना दा को फिल्मों मे उल्लेखनीय योगदान के लिए 1971 में पदमश्री पुरस्कार और 2005 में पदमभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके अलावा वह 1969 में फिल्म मेरे हुजूर के लिए सर्वश्रेष्ठ पाश्र्वगायक, 1971 मे बंगला फिल्म निशि पदमा के लिये सर्वश्रेष्ठ पाश्र्वगायक और 1970 में प्रदर्शित फिल्म मेरा नाम जोकर के लिए फिल्म फेयर के सर्वश्रेष्ठ पाश्र्वगायक पुरस्कार से सम्मानित किए गए। मन्ना दा के संगीत के सुरीले सफर में एक नया अध्याय जुड़ गया जब फिल्मों में उनके उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए साल 2009 में उन्हें फिल्मों के सर्वोच्च सम्मान दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
सभी संगीत प्रेमियों की ओर से उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि।

गुरुवार, 17 अक्टूबर 2013
हारे हुए घोड़ों पर दांव लगाने वाले प्रेम वत्स
डॉ. महेश परिमल
कुछ लोगों की आदत होती है कि हारे हुए घोड़ों पर दाँव लगाया जाए। इसे यदि दूसरे शब्दों में इस तरह से कहा जा सकता है कि जो कंपनियां घाटे में चल रही हों, उसे मुनाफा देने वाली कंपनी किस तरह से बनाया जाए। कुछ इस तरह की प्रवृत्ति के मालिक हैं प्रेम वत्स। इन्हें कनाडा का वॉरेन बफेट कहा जाता है। हमें गर्व होना चाहिए कि वत्स मूल रूप से भारतीय हैं,उनका जन्म हैदराबाद में हुआ था। वह भी आम भारतीयों की तरह एक सामान्य रूप से किसी अधिकारी के पद पर ही पहुंच पाते, यदि ट्रेन में सफर करते हुए एक सहयात्री की सलाह न मानी होती। तब उनकी उम्र 21 वर्ष थी। चेन्नई की आईआईटी से केमिकल इंजीनियर की डिग्री प्राप्त करने के बाद वे हताश हो गए थे। जैसी नौकरी वे चाहते थे, वैसी मिल नहीं रही थी। एक बार जब वे ट्रेन में चेन्नई से हैदराबाद जा रहे थे, तब उनसे एक यात्री ने पूछा कि क्या आपने नेपोलियन की ‘थिंकएंड ग्रो रिच’ ढ़ी है, तब प्रेम ने जवाब दिया कि नहीं, उन्होंने इस किताब को नहीं पढ़ा है। तब यात्री ने उनसे इस किताब को पढ़ने की सलाह दी। प्रेम वत्स कहते हैं कि इस एक किताब ने उनके जीवन मोड़ नया मोड़ ला दिया। किताब पढ़ने के बाद उन्हें सफलता का स्वाद चखना शुरू कर दिया। उन्हें खयाल आया कि उनकी दिलचस्पी बिजनेस एवं फाइनांस में है, पर वे बन गए हैं केमिकल इंजीनियर। तब उनके भाई कनाडा में थे। 1972 में वे भारत छोड़कर अपने भाई के पास कनाडा चले गए। कनाडा पहुंचकर उन्होंने जिस तरह से प्रगति की, उससे उन्हें वहां का वॉरने बफेट कहा जाने लगा। आखिर क्या है ऐसा प्रेम वत्स में, जो उन्हें भीड़ से अलग करता है।
ब्लेकबेरी जैसी डूबती कंपनी को खरीदने का निश्चय प्रेम वत्स ने किया है। यह पहली कंपनी नहीं है, जो डूब रही है और जिसे प्रेम वत्स ने खरीदा हो। इस तरह का पराक्रम वे पहले भी कर चुके हैं। ब्लेकबेरी उनके जीवन की सबसे बड़ी चुनौती है, जिसे वे निश्चित रूप से स्वीकार तो कर ही चुके हैं, साथ ही वे इससे यह बताने कीे कोशिश करेंगे कि वे असंभव को संभव बनाने में विश्वास रखते हैं। कनाडा पहुंचकर उन्होंने वहां की वेस्टर्न ओंटेरियो यूनिवर्सिटी से एमबीए किया। 1974 में उन्होंने कांफेडरेशन लाइफ नामक एक बीमा कंपनी में नौकरी के लिए आवेदन किया। इस नौकरी के लिए प्रेम वत्स के अलावा तीन और लोगों को भी बुलाया गया था। उन तीनों के न आने के कारण वह नौकरी उन्हें मिल गई। दस वर्ष तक वे कांफेडरेशन लाइफ कंपनी में पोर्टफोलियो मेनेजमेंट का कीमती अनुभव प्राप्त कर 1985 में उन्होंने हेम्बलिन वत्स इनवेस्टमेंट कौंसिल ’ नामक कंपनी शुरू की। इसके बाद उन्होंने अपने विचारों को अमलीजामा पहनाने का काम शुरू किया। यानी हारे हुए घोड़ो पर बाजी लगाने का काम। 1985 में उन्होंने मार्केल फाइनेंशियल नाम एक बीमार कंपनी को खरीद लिया। इस कंपनी पर नए सिरे से निवेश कर उसे पुनर्जीवित कर दिखाया। 1987 में इस कंपनी में कुछ बदलाव कर उसे नए नाम से स्थापित किया। उसका नाम रखा फेरफेक्स। आज की तारीख में यह कंपनी 31 अरब डॉलर की है। प्रेम वत्स के पास फेरफेक्स के दस प्रतिशत शेयर हैं। इनके शेयरों की कीमत पिछले दो दशकों से वार्षिक 21 प्रतिशत की वृद्धि देखने में आई है। प्रेम वत्स को कनाडा का वॉरेन बफेट इसीलि कहते हैं कि वे जिस कंपनी के शेयरों के भाव फंडामेंटल से कम होते, उसे वे खरीद लेते, ऐसा वॉरेन बफेट भी किया करते थे। बफेट की तरह इन्होंने भ अपनी कंपनी की बुनियाद इंश्योरेंस कंपनी के रूप में तैयार की। अब तक उन्होंने कई बीमार कंपनियों को खरीदकर उसे मुनाफा कमाने वाली कंपनी बना दिया है। 2008 तक फेरफेक्स कनाडा की सबसे अधिक मुनाफा कमाने वाली कंपनी बना दिया था।
घाटे में चल रही ब्लेकबेरी कंपनी को खरीदकर उसे मुनाफा कमाने वाली कंपनी बनाना प्रेम वत्स के जीवन की सबसे बड़ी चुनौती है। 2010 में ब्लेकबेरी के शेयरों के भाव 50 डॉलर थे, तब फेरफेक्स ने उनके शेयरों को खरीदने की शुरुआत की। आज फेरफेक्स के पास ब्लेकबेरी के दस प्रतिशत शेयर हैं। फेरफेक्स ने ब्लेकबेरी के शेयरों को 9 डॉलर के भाव से खरीदने का ऑफर दिया है। फेरफेक्स ने अब तक कंपनियों के पोर्टफोलियो में ही दिलचस्पी दिखाई है, लेकिन अब वह ब्लेकबेरी के संचालन की गहराई में उतरने की चाहत रखती है। आज ब्लेकबेरी भले ही घाटे में चल रही हो। किंतु उसका नाम है, उसकी ब्रांड वेल्यू जोरदार है। दुनिया में करीब 659 मोबाइल ऑपरेटर उसके लिए काम कर रहे हैं। उसकी सिक्योरिटी सिस्टम बेमिसाल है। उसके 7.6 करोड़ ग्राहक हैं। फाचरुन 500 कंपनियों के जो एक्जिक्यूटिव्स हैं, उसके 90 प्रतिशत ग्राहक ब्लेकबेरी का इस्तेमाल करते हैं। कनाडा, ब्रिटेन और अमेरिका की सरकार भी ब्लेकबेरी का ही इस्तेमाल करती है। उसके पास बेशुमार पेटेंट हें। इसमें नई ऑपरेटिंग सिस्टम का भी समावेश होता है। उसके पास 2.9 अरब डॉलर की राशि नकद है। इन सभी गणनाओं का गहराई से अध्ययन कर प्रेम वत्स ने इस कंपनी को खरीदने का निश्चय किया है।
इसके पहले प्रेम वत्स ने लाभ न कमाने वाली बीमा कंपनियों को ही खरीदते थे। अब उन्होंने मोबाइल कंपनियों के अलावा, गुड्स कंपनी, रेस्तरां चेन, वेडिंग गिफ्ट कंपनी और अखबार की कंपनियों को भी खरीदना शुरू कर दिया है हाल ही में उन्होंने भारत में फेरब्रिज केपिटल नामक कंपनी की स्थापना कर थॉमस फुड इंडिया का अधिकांश हिस्सा खरीद लिया है। अब उन्होंने मुश्किलभरे हालात में चल रही कंपनियों के शेयरों को भी खरीदना शुरू कर दिया है। ब्लेकबेरी जैसी डूबती कंपनी को 4.7 अरब डॉलर में खरीदने का साहस रखने वाले प्रेम वत्स को हारे हुए घोड़ों पर दांव लगाकर उसे जीताने का काफी शौक है। इस अच्छा खासा अनुभव भी रखते हैं वे। ब्लेकबेरी ने अभी एक पखवाड़े पहले ही यह घोषणा की थी कि उसे तीन महीने में एक अरब डॉलर का घाटा हुआ है। इससे उबरने के लिए उसे अपने 40 प्रतिशत कर्मचारियों की छंटनी करनी होगी। ्र40 प्रतिशत यानी साढ़े चार हजार कर्मचारी। एक नामी कंपनी के इतने सारे कर्मचारी एक साथ बेरोजगार हो जाएं, तो इसे एक विडम्बना ही कहा जाएगा। प्रेम वत्स ने जो चुनौती स्वीकारी है, ऐसा बहुत कम लोग कर पाते हैं। हमें गर्व होना चाहिए कि वे भारतीय हैं। जिन्होंने अपनी प्रतिभा का लोहा विदेश में मनवाया। जिस कंपनी का मोबाइल अमेरिकी राष्ट्रपति भी इस्तेमाल करते हो, जिस कंपनी का मोबाइल रखकर लोग स्वयं को भीड़ से अलग मानते हों, वही कंपनी आज दिवालियेपन के कगार पर है, उसे उबारने में लगे हैं भारतीय प्रेम वत्स। ऐसे लोगों की सहायता हालात भी करते हैं, ऐसा कहा जा सकता है।

बुधवार, 5 जून 2013
अपनी देह पर फिल्म को ऊगता महसूस करने वाले रितुपर्णो
डॉ. महेश परिमल
कुछ लोग ऐसे होते हैं, जो बहुत ही अधिक क्रियाशील होते हैं। अपने काम में महारत हासिल करते हैं। पर कुछ बयानों एवं पहनावे के कारण इतने अधिक चर्चित हो जाते हैं कि उनकी क्रियाशीलता दिखाई नहीं देती। ऐसे लोगों का नाम लेते ही जेहन पर पहले उनके बयान आदि सामने आते हैं, उसके बाद उनकी क्रियाशीलता। कई बार उनकी क्रियाशीलता इतने पीछे हो जाती है कि लोग उन्हें उनकी क्रियाशीलता से पहचानना ही बंद कर देते हैं। कुछ यही हाल तेजस्वी फिल्मकार रितुपर्णो घोष के साथ भी हुआ। उन्होंने कई फिल्मों में अपनी क्रियाशीलता का परिचय दिया। उनकी क्रियाशीलता के कारण उनकी देश-विदेश में पहचान बनी। जिसकी झोली में 12 राष्ट्रीय पुरस्कार हों, उसे हम भारतीय सिनेमा का वरदान ही मानेंगे। यह सच है कि कलात्मक फिल् ों का सर्जक आज हमारे बीच नहीं है। लेकिन अपनी फिल्मों को लेकर वे हमेशा हमारे बीच रहेंगे और प्रेरित करते रहेंगे। रितुपर्णो उन लोगों में से थे, जो फिल्मों को अपने भीतर महसूस करते थे। फिल्में उनके भीतर उगती थी, जिसे वे पूरी शिद्दत के साथ महसूस करते और परदे पर उतारते थे। सिनेमा से इतने गहरे तक जुड़ा कलाकार आज अपना स्थान खाली छोड़ गया है। जिसे भरना मुश्किल है। एक हद तक उन्होंने सत्यजीत राय की कमी को पूरा करने की कोशिश की, पर अब उनकी कमी को कौन पूरी करेगा, यह प्रश्न स्वाभाविक है।
कर्द लोग हमेशा पुरानी चीजों को ही अच्छा बताते हैं। नई चीजों की ओर वे देखना ही नहीं चाहते। वे तो अभी तक यही मान रहे थे कि सत्यजीत राय के बाद उन जैसा निर्देशक भारत की भूमि पर आया ही नहीं। उनकी नजर रितुपर्णो की तरफ गई ही नहीं। आज जब वे हमारे बीच नहीं है, तब लग रहा है कि सचमुच उन्होंने सत्यजीत राय की जगह संभाल ली थी। पर अब क्या होता है यह कहने से। समय रहते ही उन्हें पहचान लिया होता, तो शायद वे कुछ और फिल्में हमें दे जाते। अपने बीस वर्ष के कैरियर में उन्होंने करीब 20 फिल्में बनाई। श्रेष्ठ निर्देशन के लिए 8 पुरस्कार और श्रेष्ठ दिग्दर्शन के लिए 3 और श्रेष्ठ कथा के लिए एक पुरस्कार उन्हें मिला। बंगला-हिंदी सिनेमा को उन्होंने नया आयाम दिया। दृश्यावलि की रचना से लेकर कैमरे के फ्रेम के किसी कोने में कहीं दूर नल से टपकते पानी की आवाज को वे एक पात्र की तरह अपनी फिल्मों में प्रस्तुत करते हैं। उन्होंने बंगला में जो फिल्में बनाई हैं, वे भाषा के कारण हम तक नहीं पहुंच पाई हो, पर इतना तो तय है कि चोखेर बाली और रेनकोट को हम सबने देखा और सराहा। इन दो फिल्मों का एक-एक दृश्य आज भी हमें भावनाओं से भर देते हैं। कई जगह तो ऐसा लगा कि वे फिल्म नहीं बल्कि कविता पढ़ रहे हों। अजय देवगन ने स्वीकारा कि मुझसे इतना बढ़िया अभिनय केवल रितुपर्णो घोष ही करवा सकते थे। रेनकोट देखकर तो मुझे भी ताज्जुब होता है।
रितुपर्णो पुरुष थे या नारी? नाम तो नारी का लगता है। उनका पहनावा भी आम महिलाओं जैसा ही रहता था। सच क्या है? इन सबका जवाब आज की पीढ़ी को देने की कतई आवश्यकता नहीं है। उनके लिए तो यही कहा जा सकता है कि रितुपर्णो ारतीय सिनेमा को मिले किसी वरदान से कम नहीं थे। रितुपर्णो यूं तो अर्थशास्त्र के विद्यार्थी थे। पर भीतर का कवि उन्हें कभी चैन से बैठने नहीं देता। दिल को हिला देने वाली कविताएं पढ़कर यही लगता है कि यदि उन्होंने केवल कविताएं ही लिखी होती, तो वे साहित्य के क्षेत्र में बहुत ही आगे होते। कविता की तरह फिल्मों से उनका गहरा लगाव था। अपने प्रारंभिक दिनों में उन्होंने कॉलेज में पढ़ते हुए एक फिल्म बनाई। जब फिल्म का प्रदर्शन कॉलेज में हुआ, तो वहां असम के कवि और संगीतकार भूपेन हजारिका मु य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। फिल्म खतम हुई, तो उन्होंने फिल्म के डायरेक्टर से मिलने की इच्छा जताई। इसके बाद उनकेसामने जो व्यक्ति आया, उसे देखकर भूपेन दा हतप्रभ रह गए। वे निर्निमेष उन्हें देखते रहे। आनंद बाजार पत्रिका के सित बर 2008 के अंक में रितुपर्णो ने अपने इस अनुभव के बारे में लिखा है कि हालांकि उस ममय भी मैं उतना ही बोल्ड था, पर तब तक मैंने महिलाओं का पहनावा छोड़ा नहीं था।
भूपेन दा से हुई अपनी इस मुलाकात के बाद रितुपर्णो के भावविश्व को फिल्मों की उड़ान मिली। भूपेन दा के कहने पर उन्होंने महिला निर्देशक कल्पना लाजमी की वर्कशॉप में कुछ समय तक काम किया। एक बार आधी रात को रितुपर्णो ने कल्पना लाजमी को फोन किया और कहा-‘ए फिल्म राहजिंग विदीन’ यानी मेरे भीतर एक फिल्म ऊग रही है। मेरे भीतर एक आंधी चल रही है। ऐसा लग रहा है, जैसे मेरे भीतर एक फिल्म का उदय हो रहा है, जिसे मैं महसूस कर रहा हूं। एक सच्चे कलाकार के साथ ऐसा ही होता है, जब वह अपनी फिल्म के लिए पूरी तरह से डूब जाता है। वह फिल्म की धड़कन को अपने भीतर महसूस करता है। उसके रोम-रोम में फिल्म बस गई थी। कल्पना लाजमी को लग गया था कि यह आदमी अब फिल्म बनाए बिना कुछ नहीं करेगा। फिल्म तो वह बनाएगा ही। पर कैसे? यह प्रश्न विचारणीय था। तब भूपेन दा और कल्पना लाजमी ने कुछ आíथक सहायता की। फिल्म बनी, जिसका नाम था हीरेर आंग्टि यानी हीरे की अंगूठी। अपनी इस पहली ही फिल्म में उन्होंने कैमरा वर्क से लेकर निर्देशन में अपनी मौलिक भाषा का स्पर्श दिया। उनका यह विचार था कि मेरी फिल्म में पात्र कम बोलें, पर बैकग्राउंड स्कोर अवश्य अधिक हों। इसलिए उनकी फिल्मों में बैकग्राउंड की ध्वनि भी कुछ न कुछ कहती दिखाई देती है। आंगिक अभिनय उनकी फिल्मों की विशेषता रही है। जब रितुपर्णो ने कल्पना जी को फोन किया, तो उनके भीतर दो फिल्में उमड़-घुमड़ रही थी। जिस फिल्म पर वे ज्यादा जोर दे रहे थे, उसका विषय बहुत ही गुम्फित था। इसलिए पहली फिल्म करने के बाद दूसरी फिल्म में रितुपर्णो ने अपने कुछ हाथ आजमाए। दूसरी फिल्म उनके मनपसंद विषय पर थी। इस फिल्म का विषय था कला के प्रति गहरे लगावा के कारण पारिवारिक जिंदगी के साथ तालमेल न कर पाने वाली एक अकेली नारी और उसका अकेलापन। बेटी के साथ संघर्ष और कला के प्रति अपार समर्पण। इस तरह के विषय के साथ यदि वे बॉलीवुड में आते, तो उन्हें तुरंत ही बाहर का रास्ता दिखा दिया गया होता। उनकी मनपसंद विषय पर यह फिल्म थी-19 अप्रैल। एकदम ही मौलिक फिल्म। इसी ने रितुपर्णो को पहला राष्ट्रीय पुरस्कार दिलवाया। इससे उनकी पहचान भी कायम हुई।
रितुपर्णो की हर फिल्म में विषयों का अद्भुत वैविध्य रहा है। तीसरी फिल्म दहन सड़क पर हुए एक हादसे पर एक महिला के संघर्ष पर केंद्रित है। चौथी फिल्म शादी के दूसरे ही दिन पति को खोने वाली महिला के संघर्ष को लेकर है। पांचवीं फिल्म बेटी की कमाई पर जीते एक संवेदनशील कलाकार पर केंद्रित है। ये सभी फिल्में रितुपर्णो को राष्ट्रीय पुरस्कार दिलवाती रहीं। आज क्षेत्रीय फिल्मों की जो स्थिति है, उससे ऐसा नहीं लगता कि कोई ऐसी फिल्में बनाए और लगातार राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त करता रहे। फिल्मों से गहरा जुड़ाव और उनकी सूझबूझ ही उनकी फिल्मों की विशेषता रही है। जो उन्हें अव्वल दर्जे का निर्देशक साबित करती है। उनकी फिल्मों में मानवीय संवेदना विशेषकर नारी पात्र को बहुत ही कलात्मक और सुंदर रूप में प्रस्तुत किया गया है। फिर बारीवाली की किरण खेर हो या अबोहमन की ममता शंकर हो, चोखेरबाली एवं रेनकोट की ऐश्वर्या राय हो, सभी में नारी पात्र सरल एवं संवेदनशील के अलावा आक्रामक रूप से हमारे सामने आती हैं। कला सौंदर्य से लेकर संवेदनशील कलम से रितुपर्णो ने नारी पात्र को इतने सहज ढंग से प्रस्तुत किया है कि एक एक पात्र का एक-एक आलेख के रूप में वर्णन किया जा सकता है। उनकी फिल्मों में नारी का प्रचुर मानवीय भाव हमेशा छलकता रहा है।
ओ. हेनरी की लोकप्रिय कहानी गिफ्ट ऑफ मेगी पर आधारित हिंदी फिल्म रेनकोट में अजय देवगन और ऐश्वर्या राय से रितुपर्णो ने जो अभिनय कराया है, उससे उनके अभिनय करा ले जाने की क्षमता का पता चलता है। दोनों का अभिनय देखकर लोग वाह-वाह कर उठे। यह सच है कि रेनकोट की कहानी से हर कोई वाकिफ था। अब क्या होगा, यह सभी को पता था। पर घटना किस तरह से घटित होगी, यह उत्कंठा आखिर तक बनी रही। एक-एक दृश्य के बाद यही लगता है कि अगला दृश्य कितना संवेदनशील होगा। सभी दृश्य हृदयस्पर्शी हैं। एक एक फ्रेम कसी हुई। संवेदनाओं से भरपूर। ऐसा शायद पहली बार हुआ है कि घटना की जानकारी सभी को है, पर घटना किस तरह से घटित होगी, यह जिज्ञासा ही दर्शकों को बांधे रखती है।
समलैंगिकता पर अपने विचार के कारण चर्चित रितुपर्णो इतने अधिक राष्ट्रीय पुरस्कारों को प्राप्त करने के बाद लोकप्रियता के जिस मुकाम पर उन्हें होना था, वहां तक नहीं पहुंच पाए। उनकी कदर उतनी नहीं हो पाई, जिसके वे वास्तव में हकदार थे। अभी उनकी उम्र की क्या थी। मात्र 49 वर्ष। यह भी भला कोई उम्र होती है बिदा लेने की। पर क्या करें, वे चले गए अपनी कुछ फिल्मों को छोड़कर। एक कलाकार को जो पहचान अपनी फिल्मों से मिलती है, वैसी ही फिल्मों को हमारे बीच छोड़कर वे चिरंजीवी हो गए। आप जब भी उनकी फिल्मों को देखेंगे, तो ऐसा नहीं लगेगा कि वे हमारे बीच नहीं हैं, क्योंकि उनकी फिल्में हमसे बात करती रहेंगी। उन्हें समझने के लिए उनकी फिल्में देखना और उसे समझने के अलावा उसमें डूबना होगा, तभी हम समझ पाएंगे कि रितुपर्णो कैसे निर्देशक थे, उनके विचार किस तरह से कलाकारों के भीतर से आते थे। जो अपनी देह पर फिल्म को ऊगता महसूस करे, उससे बड़ा कलाकार और कौन हो सकता है भला?

गुरुवार, 11 अक्टूबर 2012
अमिताभ बच्चन के जीवन के सत्तर यादगार लम्हे
1- जन्म पर पिता हरिवंश राय बच्चन की लिखी कविता
फुल्ल कमल,
गोद नवल,
मोद नवल,
गेहूं में विनोद नवल।
बाल नवल,
लाल नवल,
दीपक में ज्वाल नवल।
दूध नवल,
पूत नवल,
वंश में विभूति नवल।
नवल दृश्य,
नवल दृष्टि,
जीवन का नव भविष्य,
जीवन की नवल सृष्टि
2- ब्रीचकैंडी अस्पताल में अमिताभ बच्चन द्वारा लिखी अंग्रेजी कविता का हिंदी अनुवाद-
(अनुवाद उनके पिता द्वारा किया गया था)
बाहर-ऊपर, मंडराते डरपाते।
अंधियाला छाते-से बादल।
नीचे, काली, कठोर, भद्दी चट्टानों पर
उच्छल, मटमैली जलधि-तरंगो का क्रीड़ा।
भीतर- सब उज्जवल, शुद्ध साफ
चादर सफेद, कोमल तकिये,
धीमे-धीमे स्वर से सिंचित
ममतामय सारी देख-रेख
औ मेरी एकाकी पीड़ा।
3- अमिताभ से पहले उनका नाम इंकलाब राय पडने वाला था। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के प्रोफेसर अमरनाथ झा का दिया यह नाम उनके पिता को बहुत पसंद भी था, लेकिन सुमित्रानंदन पंत के दिए नाम अमिताभ का असर लोगों पर अधिक हुआ और उनका नाम अमिताभ बच्चन पड़ गया।
4- अभिनेता बनने से पहले वह इंजीनियर बनना चाहते थे। यहा तक कि उन्होंने इंडियन एयरफोर्स च्वाइन करने की तैयारी भी कर ली थी।
5- बिग बी दोनों हाथों से लिख सकते हैं। वह विज्ञान के साथ ही कई भाषाओं के जानकार भी हैं।
6- उन्होंने अपनी पहली नौकरी शॉ एंड वॉलेस कंपनी के साथ शुरू की थी। उन्होंने एक शिपिंग कंपनी के साथ ब्रोकर के तौर पर भी काम किया था।
7- उनकी पहली तनख्वाह 500 रुपए थी। टैक्स कटने के बाद उनके हाथ में 480 रुपए आए थे।
8- आनंद फिल्म की भूमिका के बाद उन्होंने दस फ्लॉप फिल्में दी। इस दो साल के असफल कॅरियर के बाद भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और जंजीर से सफलता का सोलो स्वाद चखा।
9- पहली बार अमिताभ और जया भादुड़ी एफटीआईआई पुणे मे मिले थे, उसके बाद हृषिकेश मुखर्जी की फिल्म गुड्डी के सेट पर मिले।
10- गुड्डी के लिए मेल एक्टर का किरदार अमिताभ को ही ऑफर हुआ था, लेकिन वह किन्हीं वजहों से कर नहीं सके।
11- करीबियों की मानें तो अमिताभ और जया ने कभी भी डेटिंग नहीं की। वे जब भी मिले दोस्तों के समूह में मिले।
12- कुली की शूटिंग के दौरान जब वह ब्रीचकैंडी अस्पताल में भर्ती थे, तो तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गाधी उन्हें देखने अस्पताल आई थीं। मुंबई पुलिस की आधा संख्या बल ब्रीचकैंडी के आसपास उस दिन तैनात किया गया था।
13- बीमारी के दौरान जया बच्चन ब्रीचकैंडी अस्पताल से सिद्धिविनायक मंदिर तक रोजाना पैदल जाया करती थीं। यह दूरी छह किमी की थी।
14- मुकद्दर का सिकंदर की शूटिंग के एक सीन में विनोद खन्ना के साथ स्टंट में अमिताभ ने उनके चेहरे पर काच फोड़ दिया था। जिसकी वजह से उनके चेहरे पर टाके लगे थे।
15- अमिताभ शाकाहारी हैं। उन्हें आलू-पूड़ी, पकौड़ा, ढोकला और पराठा बेहद पसंद है।
16- अमिताभ के हिसाब से वहीदा रहमान फिल्म इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत महिला हैं।
17- राजेश खन्ना के साथ की गई दोनों फिल्में नमक हराम और आनंद में उनके अभिनय के लिए उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला।
18- मुकुल आनंद की फिल्म खुदा गवाह की शूटिंग के दौरान तत्कालीन अफगानी राष्ट्रपति नजीबुल्लाह ने अमिताभ की सुरक्षा में मुल्क की आधे सुरक्षा तंत्र को तैनात कर दिया था। खुदा गवाह अफगानिस्तान में चलने वाली सबसे हिट फिल्म है।
19- हृषिकेश मुखर्जी की सुपर हिट फिल्म चुपके-चुपके के लिए अमिताभ सेकेंड लीड की पहली च्वाइस नहीं थे।
20- मिठाई में उन्हें गुलाब जामुन बहुत पसंद है।
21- सुपरस्टार की हैसियत पाने के बाद हृषिकेश मुखर्जी उन्हें महाराज कहकर बुलाते थे।
22- फिल्म शोले में जय का किरदार पहले शत्रुघ्न सिन्हा को ऑफर किया गया था।
23- व्यस्त शूटिंग के बाद भी वह एक वक्त का खाना घर में ही खाना पसंद करते हैं।
24- ईश्वर में आस्था रखने वाले अमिताभ श्रीमद्भागवत गीता का पाठ नियमित रूप से करते हैं।
25- उनके पास घडिय़ों और चश्मों का विश्व प्रसिद्ध ब्राड कलेक्शन है।
26- उनके लुक को सबसे ज्यादा तारीफ या आलोचना उनके दोनों बच्चों से मिलती हैं। बिग बी की मानें तो वह कई बार अपने कपड़ों का चयन अभिषेक या श्वेता के हिसाब से करते हैं।
27- 17 फिल्मों में उनका नाम विजय और 9 फिल्मों में अमित है।
28- मेहुल कुमार की कोहराम और अनिल शर्मा की अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों में उन्होंने सरदार की भूमिकाएं निभाई हैं।
29- निर्देशक एस. रामानाथन की फिल्म महान में उन्होंने तिहरी भूिमका अदा की है।
30- निर्देशक आर. बाल्की की फिल्म पा में उन्होंने अपने रियल लाइफ बेटे अभिषेक बच्चन के बेटे का किरदार निभाया है।
31- उन्होंने अपने कॅरियर की पहली भूमिका ख्वाजा अहमद अब्बास की सात हिंदुस्तानी में निभाई थी, लेकिन उनके काम को सुनील दत्त प्रोडक्शन की रेशमा और शेरा में नोटिस किया गया।
32- उनके भाई अजिताभ बच्चन उनके सबसे अच्छे दोस्त हैं।
33- मा तेजी बच्चन हमेशा उन्हें मुन्ना कहकर ही पुकारती थीं। उन्होंने कभी भी अमिताभ नाम से उन्हें नहीं पुकारा।
34- दिलीप कुमार, मोतीलाल और बलराज साहनी उनके आदर्श अभिनेता हैं।
35- बिग बी अपनी शार्प मेमोरी के लिए जाने जाते हैं। वह अपने करीबियों के जन्मदिन तक याद रखते हैं।
36- शोले की शूटिंग के दौरान ही उन्हें पता चला है कि वह अपने पहले बच्चे के पिता बन चुके हैं।
37- प्रोफेशनल सिंगर न होने के बावजूद उन्होंने अपनी कई फिल्मों में गाने गाए हैं, जिसमें से मेरे अंगने में', रंग बरसे' और होली खेले रघुबीरा' मशहूर हैं।
38- अस्सी के दशक के मध्य में अमिताभ बच्चन को आधार बनाकर एक सुपर हीरो कॉमिक बुक लिखी गई थी, जिसका आइडिया उनकी फिल्म तूफान से लिया गया था।
39- फिल्म इंडस्ट्री के अभिनेताओं की लेट-लतीफी के इतर अमिताभ हमेशा वक्त के पाबंद रहे हैं। आज भी वह किसी इवेंट में देर से नहीं पहुंचते हैं।
40- एक बार तो उन्होंने जुहू, नरीमन प्वाइंट और हीरानंदानी तीनों ही जगहों पर कुछ ही घटे के अंदर तीन इवेंट अटेंड किए थे और किसी भी जगह पर एक मिनट भी देर से नहीं पहुंचे थे।
41- प्रकाश मेहरा की जंजीर अमिताभ से पहले राज कुमार, धमर्ेंद्र और देव आनंद को ऑफर हुई थी, लेकिन गेंद आखिरकार अमिताभ बच्चन के पाले में गई और यहीं से उनके कॅरियर ने टर्न ले लिया।
42- 1996 में उनकी कंपनी एबीसीएल ने मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का आयोजन भारत में करवाया। आयोजन सफल रहा, लेकिन महिला संगठनों ने संस्कृति को आधार बनाकर उनकी आलोचना भी की।
43- एक बीबीसी ऑनलाइन सर्वे में उन्हें स्टार ऑफ द मिलेनियम का दर्जा दिया गया था। इस सर्वे में उन्होंने चार्ली चैप्लीन, मर्लिन ब्राडो और लॉरेंस ओलिवर की लोकप्रियता को भी धता बता दिया था।
44- हू वाट्स टू बी मिलेनियर के भारतीय संस्करण कौन बनेगा करोड़पति से न सिर्फ उनकी वापसी हुई, बल्कि टीवी की दुनिया में वे एक बेहतरीन एंकर के तौर पर भी उभर कर सामने आए।
45- 1984 में उन्होंने तत्कालीन दिग्गज नेता हेमवती नंदन बहुगुणा को हराकर राजनीतिक पारी की शुरुआत की थी। चार साल बाद ही उन्होंने उठापटक के बाद राजनीति से सन्यास ले लिया।
46- वह बीबीसी के चर्चित कार्यक्रम वैगन शो में भाग लेने वाले एक मात्र एशियाई हैं।
47- बहुचर्चित और प्रयोगधर्मी फिल्म अक्स के बनने से पहले ही वह अपनी म्यूजिक कंपनी बिग बी म्यूजिक के बैनर तले अपना पहला म्यूजिक अलबम ऐबी बेबी लेकर आए थे, जिसका एक वीडियो इर-बीर-फत्ते' काफी चर्चित हुआ।
48- राकेश मेहरा की पहली फिल्म अक्स में उन्होंने सह-अभिनेता मनोज बाजपेयी के साथ 58 की उम्र में 30 फीट ऊंचाई से कूदते हुए एक स्टंट सीन दिया था।
49- बिग बी ने किरोड़ीमल कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है, जहा इनके हॉस्टल का रूम नंबर 65 था।
50- लंदन के मैडम तुसाद संग्रहालय में अमिताभ बच्चन की एक मोम की मूर्ति रखी है।
51- अपने थिएटर के दिनों के दोस्त अर्जुन संजनानी की फिल्म अग्नि वर्षा में अपना पहला पौराणिक किरदार इंद्र के रूप में निभाया था।
52- सफल कॅरियर और एंग्री यंगमैन की भूमिका निभाने के दौरान उन्होंने किसी भी उत्पाद का विज्ञापन करने से मना कर दिया था, लेकिन कॅरियर के दूसरे अवतार में वे ढेर सारे उत्पादों के विज्ञापन कर रहे हैं।
53- कुछ समय पहले फ्रेंच परफ्यूम कंपनी लोमानी ने उनके नाम का ही एक विशेष परफ्यूम लॉन्च किया था, जिसे बाजार में हाथों-हाथ लिया गया।
54- उनके जन्मदिन की 60वीं वर्षगाठ पर पत्नी जया ने उन्हें 400 पेज की कॉफी टेबल बुक भेंट की थी, जिसमें अभिषेक और श्वेता ने भी उनके बारे में कुछ चैप्टर लिखे थे।
55- पाइरेसी का पुरजोर विरोध करने वालों में बिग बी का नाम अग्रिम कतार में आता है। राजनीति के जमाने में ही इस सिलसिले में वे तत्कालीन सूचना प्रसारण मंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह से मिले थे।
56- राजीव गाधी और अमिताभ की पहली मुलाकात इलाहाबाद के एडेल्फी होम कम हॉस्टल में हुई थी। अमिताभ उस समय चार साल के थे और राजीव गाधी दो साल के।
57- अमिताभ की प्रारंभिक शिक्षा को लेकर मा तेजी बच्चन और पिता हरिवंश राय बच्चन में काफी बहसें हुई थीं। हरिवंश अमिताभ को हिंदी स्कूल में पढ़ाना चाहते थे, लेकिन तेजी उन्हें अंग्रेजी स्कूल में भेजना चाहती थीं। अंतत तेजी की ही सुनी गई।
58- अमिताभ नामकरण के बाद सुमित्रानंदन पंत चार साल बाद अमिताभ से मिले और उसी समय बाएं हाथ से लिखने वाले अमिताभ को दाएं हाथ से लिखने की बात कही।
59- पिता की कलमदान से कलम निकालने पर अमिताभ को पहली बार पिता से बहुत डाट पड़ी थी। पिता ने इस काम को चोरी का दर्जा दिया था।
60- उनकी सबसे प्रयोगधर्मी फिल्म मैं आजाद हूं का शीर्षक पहले सच था।
61- सत्तर के दशक में अमिताभ शूटिंग से मिले ब्रेक में क्रिकेट खेलना पसंद करते थे।
62- इलाहाबाद के अमरूद का असर उनके ऊपर काफी सालों तक रहा। शहर छूटने के बाद वे इसे काफी समय तक मिस करते रहे। हालाकि, उन्हें पके अमरूद से चिढ़ थी। कई साक्षात्कारों में उन्होंने इस बात का जिक्र किया है।
63- मा तेजी बच्चन को बागवानी का बहुत शौक था। आठ साल की उम्र में अमिताभ ने एक बागवानी प्रतियोगिता में उनके साथ भाग लिया था।
64- पैसे की कीमत अमिताभ बच्चन को नौ साल की उम्र में पहली बार तब पता चली जब हरिवंश राय बच्चन को ब्रिटिश काउंसिल की तरफ से लंदन में रिसर्च करने के लिए आमंत्रित किया गया था, लेकिन उनके पास उस समय पाच हजार रुपए नहीं थे। हालाकि, बाद में वह इस यात्रा में अपने दोस्तों की मदद से निशुल्क गए थे।
66- बेहद खुशी के मौके पर पिता हरिवंश राय बच्चन अमिताभ को लेकर तुलसी कृत रामचरित मानस का पाठ करते थे।
67- उन्होंने अपने कॅरियर में तीन राष्ट्रीय पुरस्कार जीतें हैं। सात हिंदुस्तानी, अग्निपथ और पा की भूमिकाओं के लिए उन्हें यह पुरस्कार मिले।
68- अपने कॅरियर में सर्वाधिक फिल्में उन्होंने शशि कपूर के साथ की हैं।
69- उनकी पहली ऑडिशन तस्वीर उनके भाई अजिताभ ने खींची थी, जो फिल्म फेयर-माधुरी कॉन्टेस्ट के लिए भेजी गई थी।
70- उन्हें पहला एक्टिंग पुरस्कार शशि कपूर के ससुर जेफरी कैंडल के हाथों मिला।
71- 1990 से 1995 तक उन्होंने फिल्मों में काम नहीं किया।
72- 1978-1979 में लगभग एक साथ उन्होंने सिगरेट, शराब और मास से तौबा कर ली।
73- इस बार उनके जन्मदिन पर मुंबई में एक भव्य पार्टी का आयोजन किया जा रहा है, जहा 1000 के करीब विदेशी मेहमानों के आने की संभावना है।
दुर्गेश सिंह और झकार टीम
(दैनिक जागरण से साभार)

शुक्रवार, 9 मार्च 2012
मेट्रोपोलिटन परिवार का एक अनोखा सदस्य: सुब्रमण्यम स्वामी
डॉ. महेश परिमल
देश का अब तक का सबसे बड़ा 2 जी स्पेक्ट्रम घोटाला हमारे सामने न आया होता, यदि इसके पीछे सुब्रमण्यम स्वामी न पड़े होते। यही स्वामी हैं, जिन्होंने वाजपेयी सरकार गिराई थी, आज वही मनमोहन सरकार को गिराने में लगे हैं। गृह मंत्री पी. चिदंबरम के खिलाफ वे सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए हैं। निचली अदालत ने 2जी मामले में चिदंबरम को क्लीन चिट दे दी थी। स्वामी ने इसी को चुनौती दी है। स्वामी ने अपनी याचिका में सुप्रीम कोर्ट से मांग की है कि 2जी घोटाले में चिदंबरम की भूमिका को देखते हुए उन्हें भी आरोपी बनाया जाए। उन्होंने कहा है कि तत्कालीन दूरसंचार मंत्री ए. राजा के बराबर ही चिदंबरम भी गुनहगार हैं। चिदंबरम उस समय वित्तमंत्री थे। स्वामी के अनुसार स्पेक्ट्रम की कीमतें तय करने में तत्कालीन वित्त मंत्री ने अहम भूमिका निभाई थी। दूरसंचार कंपनियों को अपनी हिस्सेदारी विदेशी फमोर्ं के हवाले करने की इजाजत देने में भी उनकी भूमिका थी। उन्होंने कहा कि चिदंबरम को आरोपी बनाए जाने के लिए निचली अदालत को कुछ सबूत सौंपे गए थे। वे अपने आप में पर्याप्त थे। तत्कालीन वित्तमंत्री चिदंबरम ने भ्रष्टाचाररोधी कानून और अन्य कानूनों के तहत अपराध किया है। स्वामी की याचिका इस साल चार फरवरी को विशेष सीबीआई अदालत ने खारिज कर दी थी।
आज जनता के सामने सुब्रमण्यम स्वामी प्रजा के सामने हीरो हों। भ्रष्टाचार को लेकर उनके द्वारा चलाए गए अभियान पर वे शहर-दर-शहर प्रवचन के लिए जा रहे हैं। गृह मंत्री चिदम्बरम के बाद अब उनके निशाने पर गांधी परिवार के दामाद राबर्ट बढेरा भी आ गए हैं। इसके पहले वे राहुल गांधी को बुद्धू भी कह चुके हैं। पर बहुत कम लोग जानते हैं कि जनता पार्टी के अध्यक्ष सुब्रमण्यम स्वामी एक मेट्रोपोलिटन परिवार के सदस्य हैं। उनका साला यहूदी, दामाद मुस्लिम, जीजा ईसाई और उनकी पत्नी पारसी है। उनकी माँ पद्मावती सुब्रमण्यम और पिता सीताराम सुब्रमण्यम दोनों ही आरएसएस के विचारों से प्रभावित हैं। जो कांग्रेसी स्वामी का पक्ष लेते हैं, उन्हें कांग्रेस विरोधी कहा जाता है। भाजपा में उनका नाम गर्व से लिया जाता है। आज सभी राजनैतिक दल उनसे दूर भाग रहे हैं। लेकिन जब उनका लाभ लेना होता है, तो सभी दल उनके करीब भी आ जाते हैं। उनका स्वभाव बड़ा गुम्फित है। उनके साथ यह कहावत प्रचलित है कि जिसके साथ वे बैठते हैं, धोखा उसे ही देते हैं। मजे की बात यह है कि जनसंघ की तरफ से ये राज्यसभा के सदस्य भी रह चुके हैं।
भ्रष्टाचार के खिलाफ सुब्रमण्यम स्वामी ने जिस तरह से अभियान चलाया है, उससे ऐसा लगता है कि हर राज्य में एक सुब्रमण्यम स्वामी होना ही चाहिए। पर वह आज के सुब्रमण्यम स्वामी की तरह कदापि नहीं होना चाहिए। क्योंकि इन्हीं पर आरोप है कि इन्होंने दो बार केंद्रीय सरकार को गिराया है। तीन बार लोकसभा चुनाव जीतने वाले 72 वर्षीय श्री स्वामी अभी भी ऊर्जावान हैं। चिदम्बरम के खिलाफ वे सुप्रीमकोर्ट का दरवाजा खटखटाएँगे। हाल ही में हुए फ्रांस की डेसल्ट कंपनी को मिले 11 अरब डॉलर के फाइटर विमान के सौदे में भी स्वामी इटेलियन कनेक्शन देख रहे हैं। स्वामी की इन्हीं आदतों के कारण कोई भी उनसे अपना मेल-जोल नहीं बढ़ाना चाहता। वैसे देखा जाए, तो सुब्रमण्यम स्वामी देश के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और राहुल गांधी से भी अधिक लोकप्रिय हैं। इसकी वजह यही है कि उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ जो अलख जगाई, उसी को अन्ना हजारे ने आगे बढ़ाया।
2 जी स्पेक्ट्रम कांड के पीछे जिस तरह से सुब्रमण्यम स्वामी पड़े,उससे यूपीए सरकार की नींद ही हराम हो गई। स्वामी की कोशिशें रंग लाई और देश का सबसे बड़ा घोटाला सामने आया। स्वामी के कारण केंद्र सरकार के दो विकेट गिर गए। एक विकेट बमुश्किल से बच पाया। उन दो विकेटों में एक तो ए राजा और दूसरा कनिमोई का समावेश होता है। बमुश्किल बचे चिदम्बरम के लिए स्वामी आज भी आँख की किरकिरी बने हुए हैं। जिस तरह से आज अन्ना हजारे के प्रशंसकों से अधिक उनके दुश्मनों की संख्या अधिक है। ठीक इसी तरह स्वामी के प्रशंसकों से अधिक उनके दुश्मन हैं। राजनीति में उन्होंने कई लोगों को पटखनी दी है। स्वामी और जयललिता की दोस्ती बरसों पुरानी है। इतिहास बताता है कि एक बार उन्होंने जयललिता की मुलाकात सोनिया गांधी से करवाई थी। इस मुलाकात के बाद वाजपेयी की 13 माह पुरानी सरकार औंधे मुँह गिर गई थी। आज सुब्रमण्यम स्वामी भाजपा के साथ खड़े दिखाई देते हैँ। भाजपा उनका सम्मान कर रही हो। पर इन्हीं स्वामी ने अटल बिहारी वाजपेयी के कुँवारेपन पर प्रश्नचिह्न लगाते हुए उन्हें पियक्कड़ कहा था। कर्नाटक की राजनीति से रामकृष्ण हेगड़े का नामोनिशान खत्म करने में इन्हीं स्वामी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। यही स्वमी चंद्रास्वामी के करीबी लोगों में से थे। नरसिम्हा राव के केबिनेट में स्वामी का समावेश चंद्रास्वामी के कहने पर ही हुआ था। युवातुर्कऔर जनता पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर ने स्वामी को 1970 में उन्हें पाटी्र से निकाल दिया था, पर बाद में स्वामी ने उन्हें मना भी लिया।
स्वामी का स्वीाव ही ऐसा है कि वे अपनी विशेष चुटीली टिप्पणियों से लोगों का मजाक उड़ाते रहते हैं। कई बार वे अतिशयोक्ति भी कर जाते हैं। उन्होंने ने ही 1999 में कहा था कि एक बार सोनिया गांधी ने उन्हें प्रधानमंत्री पद का ऑफर दिया था। पर उन्होंने इंकार कर दिया। बोलने में आक्रामक और स्वभाव से हँसमुख स्वामी अपने भाषण में छोटी-छोटी फुलझड़ियों से लोगों को गुदगुदाते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने एक लेक्चर में कहा था कि तिहाड़ जेल के रसोइयों की यह शिकायत कर रहे हैं कि स्वामी केवल दक्षिण भारतीय को ही हमारे यहाँ भेजते हैं, इसलिए हमें केवल इडली-साँभर ही बनाने का ऑर्डर मिलता है। मैंने उन्हें कह दिया है कि वे अब इटेलियन फूड बनाना सीख लें, बहुत ही जल्द उन्हें इसके भी ऑर्डर मिलने लगेंगे। स्वामी भले ही वन मेन शो हों, पर इससे कोई इंकार नहीं कर सकता है कि उनकी चाहत केवल प्रधानमंत्री पद पाने की ही है। देखना यह है कि इसमें वे कहाँ तक सफल हो पाते हैं?
डॉ. महेश परिमलआज जनता के सामने सुब्रमण्यम स्वामी प्रजा के सामने हीरो हों। भ्रष्टाचार को लेकर उनके द्वारा चलाए गए अभियान पर वे शहर-दर-शहर प्रवचन के लिए जा रहे हैं। गृह मंत्री चिदम्बरम के बाद अब उनके निशाने पर गांधी परिवार के दामाद राबर्ट बढेरा भी आ गए हैं। इसके पहले वे राहुल गांधी को बुद्धू भी कह चुके हैं। पर बहुत कम लोग जानते हैं कि जनता पार्टी के अध्यक्ष सुब्रमण्यम स्वामी एक मेट्रोपोलिटन परिवार के सदस्य हैं। उनका साला यहूदी, दामाद मुस्लिम, जीजा ईसाई और उनकी पत्नी पारसी है। उनकी माँ पद्मावती सुब्रमण्यम और पिता सीताराम सुब्रमण्यम दोनों ही आरएसएस के विचारों से प्रभावित हैं। जो कांग्रेसी स्वामी का पक्ष लेते हैं, उन्हें कांग्रेस विरोधी कहा जाता है। भाजपा में उनका नाम गर्व से लिया जाता है। आज सभी राजनैतिक दल उनसे दूर भाग रहे हैं। लेकिन जब उनका लाभ लेना होता है, तो सभी दल उनके करीब भी आ जाते हैं। उनका स्वभाव बड़ा गुम्फित है। उनके साथ यह कहावत प्रचलित है कि जिसके साथ वे बैठते हैं, धोखा उसे ही देते हैं। मजे की बात यह है कि जनसंघ की तरफ से ये राज्यसभा के सदस्य भी रह चुके हैं।
भ्रष्टाचार के खिलाफ सुब्रमण्यम स्वामी ने जिस तरह से अभियान चलाया है, उससे ऐसा लगता है कि हर राज्य में एक सुब्रमण्यम स्वामी होना ही चाहिए। पर वह आज के सुब्रमण्यम स्वामी की तरह कदापि नहीं होना चाहिए। क्योंकि इन्हीं पर आरोप है कि इन्होंने दो बार केंद्रीय सरकार को गिराया है। तीन बार लोकसभा चुनाव जीतने वाले 72 वर्षीय श्री स्वामी अभी भी ऊर्जावान हैं। चिदम्बरम के खिलाफ वे सुप्रीमकोर्ट का दरवाजा खटखटाएँगे। हाल ही में हुए फ्रांस की डेसल्ट कंपनी को मिले 11 अरब डॉलर के फाइटर विमान के सौदे में भी स्वामी इटेलियन कनेक्शन देख रहे हैं। स्वामी की इन्हीं आदतों के कारण कोई भी उनसे अपना मेल-जोल नहीं बढ़ाना चाहता। वैसे देखा जाए, तो सुब्रमण्यम स्वामी देश के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और राहुल गांधी से भी अधिक लोकप्रिय हैं। इसकी वजह यही है कि उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ जो अलख जगाई, उसी को अन्ना हजारे ने आगे बढ़ाया।
2 जी स्पेक्ट्रम कांड के पीछे जिस तरह से सुब्रमण्यम स्वामी पड़े,उससे यूपीए सरकार की नींद ही हराम हो गई। स्वामी की कोशिशें रंग लाई और देश का सबसे बड़ा घोटाला सामने आया। स्वामी के कारण केंद्र सरकार के दो विकेट गिर गए। एक विकेट बमुश्किल से बच पाया। उन दो विकेटों में एक तो ए राजा और दूसरा कनिमोई का समावेश होता है। बमुश्किल बचे चिदम्बरम के लिए स्वामी आज भी आँख की किरकिरी बने हुए हैं। जिस तरह से आज अन्ना हजारे के प्रशंसकों से अधिक उनके दुश्मनों की संख्या अधिक है। ठीक इसी तरह स्वामी के प्रशंसकों से अधिक उनके दुश्मन हैं। राजनीति में उन्होंने कई लोगों को पटखनी दी है। स्वामी और जयललिता की दोस्ती बरसों पुरानी है। इतिहास बताता है कि एक बार उन्होंने जयललिता की मुलाकात सोनिया गांधी से करवाई थी। इस मुलाकात के बाद वाजपेयी की 13 माह पुरानी सरकार औंधे मुँह गिर गई थी। आज सुब्रमण्यम स्वामी भाजपा के साथ खड़े दिखाई देते हैँ। भाजपा उनका सम्मान कर रही हो। पर इन्हीं स्वामी ने अटल बिहारी वाजपेयी के कुँवारेपन पर प्रश्नचिह्न लगाते हुए उन्हें पियक्कड़ कहा था। कर्नाटक की राजनीति से रामकृष्ण हेगड़े का नामोनिशान खत्म करने में इन्हीं स्वामी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। यही स्वमी चंद्रास्वामी के करीबी लोगों में से थे। नरसिम्हा राव के केबिनेट में स्वामी का समावेश चंद्रास्वामी के कहने पर ही हुआ था। युवातुर्कऔर जनता पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर ने स्वामी को 1970 में उन्हें पाटी्र से निकाल दिया था, पर बाद में स्वामी ने उन्हें मना भी लिया।
स्वामी का स्वीाव ही ऐसा है कि वे अपनी विशेष चुटीली टिप्पणियों से लोगों का मजाक उड़ाते रहते हैं। कई बार वे अतिशयोक्ति भी कर जाते हैं। उन्होंने ने ही 1999 में कहा था कि एक बार सोनिया गांधी ने उन्हें प्रधानमंत्री पद का ऑफर दिया था। पर उन्होंने इंकार कर दिया। बोलने में आक्रामक और स्वभाव से हँसमुख स्वामी अपने भाषण में छोटी-छोटी फुलझड़ियों से लोगों को गुदगुदाते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने एक लेक्चर में कहा था कि तिहाड़ जेल के रसोइयों की यह शिकायत कर रहे हैं कि स्वामी केवल दक्षिण भारतीय को ही हमारे यहाँ भेजते हैं, इसलिए हमें केवल इडली-साँभर ही बनाने का ऑर्डर मिलता है। मैंने उन्हें कह दिया है कि वे अब इटेलियन फूड बनाना सीख लें, बहुत ही जल्द उन्हें इसके भी ऑर्डर मिलने लगेंगे। स्वामी भले ही वन मेन शो हों, पर इससे कोई इंकार नहीं कर सकता है कि उनकी चाहत केवल प्रधानमंत्री पद पाने की ही है। देखना यह है कि इसमें वे कहाँ तक सफल हो पाते हैं?
लेबल:
व्यक्तित्व
जीवन यात्रा जून 1957 से. भोपाल में रहने वाला, छत्तीसगढ़िया गुजराती. हिन्दी में एमए और भाषा विज्ञान में पीएच.डी. 1980 से पत्रकारिता और साहित्य से जुड़ाव. अब तक देश भर के समाचार पत्रों में करीब 2000 समसामयिक आलेखों व ललित निबंधों का प्रकाशन. आकाशवाणी से 50 फ़ीचर का प्रसारण जिसमें कुछ पुरस्कृत भी. शालेय और विश्वविद्यालय स्तर पर लेखन और अध्यापन. धारावाहिक ‘चाचा चौधरी’ के लिए अंशकालीन पटकथा लेखन. हिन्दी गुजराती के अलावा छत्तीसगढ़ी, उड़िया, बँगला और पंजाबी भाषा का ज्ञान. संप्रति स्वतंत्र पत्रकार।
संपर्क:
डॉ. महेश परिमल, टी-3, 204 सागर लेक व्यू होम्स, वृंदावन नगर, अयोघ्या बायपास, भोपाल. 462022.
ईमेल -
parimalmahesh@gmail.com
मंगलवार, 31 जनवरी 2012
बनाए रखी राष्ट्रपिता की गरिमा

शनिवार, 31 दिसंबर 2011
जिंदादिली का दूसरा नाम सुशील नाहर

अभी नए वर्ष ने अपनी गठरी खोली भी न थी कि हमारे बीच से सुशील नाहर चुपचाप चल गए। जिसने भी सुना, यही कहा- असंभव, ऐसा हो ही नहीं सकता। अभी कल ही तो वे हमारे साथ थे। खूब हँसी-मजाक का दौर चला था हमारे बीच। वे ऐसे-कैसे जा सकते हैं। पर सच तो यही था कि सुशील नाहर के दिल ने अचानक उनका साथ छोड़ दिया। तो फिर वे भला हमारे साथ कैसे रहते? वास्तव में जिंदादिली का दूसरा नाम थे सुशील नाहर। उनका जाना हर किसी को सन्नाटे में ला सकता है। वे नहीं भी जाते, यदि उन्हें मधुमेह नहीं होता। काफी परेशानी में थे, पर हँसना-हँसाना उन्होंने नहीं छोड़ा।
इस बीच उनके घर चोरी हो गई, अक्टूबर में हुई एक दुर्घटना में अपना हाथ तुड़वा बैठे। फिर भी हमारे बीच आकर उस दुर्घटना का वर्णन हँसी-मजाक के बीच ही करते। उन्हें किसी ने गंभीर नहीं देखा। पर अपना काम सदैव वे गंभीरता से करते। मजाल है कोई कमी रह जाए। जन्म दिन पर मिठाई बाँटना कभी नहीं भूलते। इसके अलावा जानकारियों का खजाना हमेशा उनके पास रहता। कभी भी किसी भी विषय पर उनसे बात की जा सकती है। अपने कानूनी कामों को वे ऐसे अंजाम देते कि दोबारा किसी काम की आवश्यकता ही नहीं होती। हर कोई उनसे और उनके काम से खुश रहता। लेकिन वर्ष 2011 के अंतिम दिन उन्होंने अंतिम साँस ले ली। उनका जाना उनके परिचितों के लिए किसी सदमे से कम नहीं है। जाते-जाते बस एक ही संदेश दे गए कि चुनौतियाँ कितनी भी आएँ, उनका हँसकर मुकाबला करो। एक बिंदास शख्सियत के धनी से सुशील नाहर। विश्वास नहीं होता कि वे इस तरह से चुपचाप हमारे बीच से उठकर चले जाएँगे। लेकिन जिस तरह से सबका जाना तय है, उसी तरह उनका जाना भी संभवत: आज ही तय था। अब तो यही कहा जा सकता है कि ईश्वर उनके परिजनों को दु:ख के इस सागर से बाहर निकलने का रास्ता दे। उन्हें सम्बल दे। आमीन
डॉ. महेश परिमल
लेबल:
व्यक्तित्व
जीवन यात्रा जून 1957 से. भोपाल में रहने वाला, छत्तीसगढ़िया गुजराती. हिन्दी में एमए और भाषा विज्ञान में पीएच.डी. 1980 से पत्रकारिता और साहित्य से जुड़ाव. अब तक देश भर के समाचार पत्रों में करीब 2000 समसामयिक आलेखों व ललित निबंधों का प्रकाशन. आकाशवाणी से 50 फ़ीचर का प्रसारण जिसमें कुछ पुरस्कृत भी. शालेय और विश्वविद्यालय स्तर पर लेखन और अध्यापन. धारावाहिक ‘चाचा चौधरी’ के लिए अंशकालीन पटकथा लेखन. हिन्दी गुजराती के अलावा छत्तीसगढ़ी, उड़िया, बँगला और पंजाबी भाषा का ज्ञान. संप्रति स्वतंत्र पत्रकार।
संपर्क:
डॉ. महेश परिमल, टी-3, 204 सागर लेक व्यू होम्स, वृंदावन नगर, अयोघ्या बायपास, भोपाल. 462022.
ईमेल -
parimalmahesh@gmail.com
गुरुवार, 29 दिसंबर 2011
उनकी सॉंसों में बसा था रंगकर्म

मंगलवार, 27 दिसंबर 2011
भारतीय खेल का पहला रत्न कौन/रंगकर्म उनकी सॉंसों में बसा था ...............
लेबल:
व्यक्तित्व
जीवन यात्रा जून 1957 से. भोपाल में रहने वाला, छत्तीसगढ़िया गुजराती. हिन्दी में एमए और भाषा विज्ञान में पीएच.डी. 1980 से पत्रकारिता और साहित्य से जुड़ाव. अब तक देश भर के समाचार पत्रों में करीब 2000 समसामयिक आलेखों व ललित निबंधों का प्रकाशन. आकाशवाणी से 50 फ़ीचर का प्रसारण जिसमें कुछ पुरस्कृत भी. शालेय और विश्वविद्यालय स्तर पर लेखन और अध्यापन. धारावाहिक ‘चाचा चौधरी’ के लिए अंशकालीन पटकथा लेखन. हिन्दी गुजराती के अलावा छत्तीसगढ़ी, उड़िया, बँगला और पंजाबी भाषा का ज्ञान. संप्रति स्वतंत्र पत्रकार।
संपर्क:
डॉ. महेश परिमल, टी-3, 204 सागर लेक व्यू होम्स, वृंदावन नगर, अयोघ्या बायपास, भोपाल. 462022.
ईमेल -
parimalmahesh@gmail.com
गुरुवार, 22 दिसंबर 2011
मेजर ध्यानचंद का कद सचिन से बड़ा

बुधवार, 15 दिसंबर 2010
छत्तीसगढ़ में उर्दू शायरी की पहचान ‘कौसर’

वीरेन्द्र बहादुर सिंह
दोस्तों की शादी में सेहरा लिखते-लिखते, मौलाना लोगों की तक़रीर में पैगम्बरे इस्लाम की शान में नात लिखकर पढ़ते-पढ़ते, मटका पाटी वालों को फिल्मी धुन में गीत लिख कर देते-देते ‘कौसर’ उर्दू के नामवर शायर बन गये। उन्हें सपने में भी ये गुमान नहीं था कि उनका शेरो-सुख़न का जुनून उन्हें ऐसे मान-सम्मान से विभूषित करेगा जो उनके प्रशंसकों और उनकी कर्मभूमि राजनांदगांव के लिए गौरव की बात होगी। मौजूदा समय में ‘कौसर’ एक शायर की हैसियत से उस मुक़ाम पर हैं जहां पहुंचना लोगों का सपना होता है।
पिछले लगभग तीन दशकों से राष्ट्रीय और अंतरराष्र्ट्रीय स्तर पर ऊदरू और हिन्दी की प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में अपनी ग़ज़लों और नÊमों के कारण चर्चा में आये शायर अब्दुस्सलाम ‘कौसर’ ने अपने गुणवत्तामूलक लेखन से छत्तीसगढ़ के उर्दू अदब को राष्ट्रीय स्तर की ख्याति दिलाई है। छत्तीसगढ़ में उर्दू अदब के प्रति पर्याप्त माहौल नहीं होने के बावजूद ‘कौसर’ की ग़ज़लों और नज़्मों के लगातार प्रकाशित होने के कारण ही उर्दू के नक्शे पर छत्तीसगढ़ का नाम तेज़ी से उभर कर सामने आया है। ‘कौसर’ छत्तीसगढ़ में उर्दू शायरी की पहचान बन चुके हैं। यही कारण है कि ग़ज़लों और नज़्मों के सृजनात्मक लेखन में उत्कृष्ठ उपलब्धियां प्राप्त करने एवं उर्दू साहित्य में गुणवत्तामूलक लेखन करते हुए छत्तीसगढ़ में उर्दू भाषा का अनुकरणीय माहौल तैयार करने के लगन को देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने जनाब अब्दुस्सलाम ‘कौसर’ को उर्दू भाषा की सेवा के लिए ‘हाजी हसन अली सम्मान’ से विभूषित किया है। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की दसवीं वर्षगांठ के अवसर पर 01 नवम्बर 2010 को ‘कौसर’ को राजधानी रायपुर में हाजी हसन अली सम्मान से विभूषित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि राज्यसभा में विपक्ष के नेता अरूण जेटली एवं मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने ‘कौसर’ को दो लाख रूपये का चेक, प्रशस्ति पत्र, शाल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया।
अपने समकालीन शायरों में अलग पहचान रखने वाले जनाब अब्दुस्सलाम ‘कौसर’ का जन्म 09 जनवरी 1948 को रायपुर जिले के ग्राम खरोरा में हुआ। उनके पिता का नाम श्री सिद्दीक अहमद था। ‘कौसर’ के जन्म के बाद उनका परिवार संस्कारधानी राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) में आकर बस गया। ‘कौसर’ ने बी.एस-सी. एवं बी.टी.सी. तथा अदीबे-कामिल तक शिक्षा प्राप्त की है। सिर्फ़ पांचवीं तक उर्दू पढ़ने के पश्चात ‘कौसर’ ने उर्दू साहित्य का गहन अध्ययन किया। उर्दू शेरो-सुख़न और अदब का ‘कौसर’ ने इतना अध्ययन किया कि उन्हें हज़ारों शेर ज़ुबानी याद हैं।
दोस्तों की शादी में सेहरा लिखते-लिखते, मौलाना लोगों की तक़रीर में पैगम्बरे इस्लाम की शान में नात लिखकर पढ़ते-पढ़ते, मटका पार्टी वालों को फिल्मी धुन में गीत लिख कर देते-देते ‘कौसर’ उर्दू के नामवर शायर बन गये। उन्हें सपने में भी ये गुमान नहीं था कि उनका शेरो-सुख़न का जुनून उन्हें ऐसे मान-सम्मान से विभूषित करेगा जो उनके प्रशंसकों और उनकी कर्मभूमि राजनांदगांव के लिए गौरव की बात होगी। मौजूदा समय में ‘कौसर’ एक शायर की हैसियत से उस मुक़ाम पर हैं जहां पहुंचना लोगों का सपना होता है। दो करोड़ दस लाख की आबादी वाले छत्तीसगढ़ के किसी भी शहर में जब शेरों-सुख़न की चर्चा होती है हो ‘कौसर’ का नाम अदब, एहतेराम से लिया जाता है।
शेरों-सुख़न के विद्वान समालोचक ‘हनीफ़ नज्मी’ (हमीरपुर) ने ‘कौसर’ को ‘छत्तीसगढ़ में उर्दू ग़ज़ल की आबरू’ कहा है। छत्तीसगढ़ के उस्ताद शायर एवं वरिष्ठ पत्रकार काविश हैदरी ने स्वीकार किया है कि ‘कौसर’ एकमात्र ऐसे शायर हैं जो प्रकाशन के मामले में छत्तीसगढ़ के शायरों में सबसे आगे हैं। उनकी रचनाएं अब तक 130 पत्रपत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुकी है।
‘कौसर’ को ग़ज़लों के अलावा नज़्म लिखने में भी महारत हासिल है। उर्दू सहाफ़त (पत्रकारिता) के क्षेत्र में नई दिल्ली से प्रकाशित होने वाली मासिक पत्रिका ‘शमा’ विश्वस्तर पर उर्दू साहित्य की सर्वश्रेष्ठ पत्रिका मान ली गई थी। ‘शमा’ का क्रेज ऐसा था कि इसमें छपने की आस में कई लेखकों और शायरों की उम्र गुज़र जाती थी। ऐसी उत्कृष्ठ गौरवशाली पत्रिका में साठ-साठ, सत्तर-सत्तर मिसरों (पक्तियों) पर लिखी गयी नौ-नौ, दस-दस बंद की नज़्में क्रमश: लाटरी का तूफ़ान, मेरे हिन्दोस्तां, हवाले का शिकंजा, नया साल, कौन रहबर है तथा कंप्यूटर प्रकाशित होने से ‘कौसर’ राष्ट्रीय ही नहीं अपितु अंतर्राष्ट्रीय स्तर के शायरों की पंक्ति में आ गये।
पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की शहादत पर ‘कौसर’ की नज़्म ‘गद्दार क मजहब’ शायरों के लिए चर्चा का विषय बन गयी थी। राजनीति के दांव पेंच को बड़ी साफ़गोई के साथ पेश करने वाली इस नज़्म की दो बंद देखें-
और कुछ लोग वफ़ादारी का परचम लेकर
मौत का जश्न सलीके से मनाने निकले
अपनी औक़ात ज़माने को दिखाने के लिए
आग नफ़रत की दुकानों में लगाने निकले
‘इंदिरा गांधी’ हो या ‘लूथर’ या कोई ‘कैनेडी’
पैदा होते हैं हर एक दौर में और मरते हैं,
क़त्ल करके इन्हें ‘कौसर’ नए अंदाज के साथ
हम सियासत का नया दौर शुरू करते हैं
बाबरी मजिस्द के विध्वंस पर उनका आक्रोश इस प्रकार फूट पड़ा-
ये मसअला नहीं है कि गद्दार कौन है
पहले ये तय करो कि वफ़ादार कौन है
शुरू से ही कुछ अच्छा कहने की ललक में ‘कौसर’ ने शेरों-सुख़न, उर्दू जबानों-अदब का डूब कर गहन अध्ययन किया है। संकीर्ण मानसिकता से उपर उठकर उन्होंने इस्लाम ही नहीं हिन्दू और ईसाई धर्म से संबंधित साहित्य, वेद पुराण, गीता, रामचरित मानस, पौराणिक कथाओं और मान्यताओं का विशद अध्ययन किया है।
लगभग चार दशक तक शिक्षकीय पद पर कार्य करते हुए उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दी। इस दौरान गांव के परम्परागत त्यौहारों, सामाजिक मान्यताओं, लोकगीतों, लोकाचारों से उन्होंने अनुभूतिगम्य अनुभव प्राप्त किया है। व्यक्तिगत अनुभव की सूक्ष्म गहराई और गहन संवेदना ‘कौसर’ की शायरी में स्पष्ट दिखती है। सामान्य शब्द विन्यास के साथ दिल को छू लेने वाले शेर कहने से आम आदमी में भावनाओं की संप्रेषणीयता की वजह से आपका लोकप्रिय हो जाना कोई बड़ी बात नहीं है।
‘मेराज’ फै़जाबादी, ‘मंज़र’ भोपाली, ‘शायर’ जमाली, ‘जौहर’ कानपुरी जैसे शायरों के साथ कामठी (महाराष्ट्र) के आल इंडिया मुशायरे में जब ‘कौसर’ ने यह शेर पेश किया-
इधर रौनक़ मज़ारों पर उधर महलों में सन्नाटा
शहंशाहों की हालत पर फ़क़ीरी मुस्कराती है
तो इन्हें इस शेर पर बेहद दाद मिली। मुशायरे के बाद एक छात्रा को आटोग्राफ़ देते हुए जब कौसर ने उसकी डायरी पर ये शेर लिखा तो छात्रा ने सवाल करते हुए कहा-शायर साहब महलों में सन्नाटा क्यों रहता है? कभी इस पर गौर करें। ‘कौसर’ को यह बात याद रही और काफ़ी दिनों बाद उन्होंने दिल को छू लेने वाले अंदाज़ में ये क़तआ कहा-
दासियों के क़हक़हे और इशरतों की महफिलें
इन नज़ारों में ही खोकर जिन्दगी काटा हूं मैं
चीख किसकी दब गयी और बद्दुआ किसकी लगी
याद सब कुछ है मुझे महलों का सन्नाटा हूं मैं
उर्दू शायरी की शोहरत रंगे-तग़़ज्जुल यानि श्रृंगार रस से शराबोर भावनाओं की अभिव्यक्तियों की वजह से है। मुहब्बत, नफरत, तिरस्कार, हुस्न और इश्क की नोंक-झोंक, मिलन-विरह की संवेदना, महबूब की मासूमियत आदि-आदि को शायरों ने जिस ख़ूबी से अपनी ग़ज़लों और शेरों में पिरोया है उनकी मिसाल अन्य भाषाओं की कविताओं में मिलना मुश्किल है। ‘कौसर’ की ग़ज़लों में भी नज़ाकत से भरपूर ऐसे कई शेर मिलते हैं। चंद मिसालें पेश हैं:-
कभी सपने में भी सोचा न था ये हादसा होगा
मैं तुमको भूल जाऊंगा ये मेरा फ़ैसला होगा
नजर मिलते ही वो शरमा के जब भी सर झुकाती है
मुझे उस वक्त नाज़ुक लाजवंती याद आती है
बचा-बचा के नजर आंख भर के देखते हैं
वो आईना जो कभी बन संवर के देखते हैं
नज़र बचा के गुज़रना हमें क़ुबूल मगर
निगाहें नाज़ तेरी बेरूखी पसंद नहीं
दोस्ती, मिलनसारिता, वफादारी और बेवफ़ाई पर भी उनकी क़लम चली है। दोस्ती पर उनका क़तआ और कुछ शेर देखें-
मुस्कराती आरज़ूओं का जहां समझा था मैं
ज़िन्दगी का ख़ूबसूरत कारवां समझा था मैं
दोस्ती निकली फ़क़त कांटों की ज़हरीली चुभन
दोस्ती को गुलसितां ही गुलसितां समझा था मैं
न दोस्ती न मुरौव्वत न प्यार चेहरों पर
दिखाई देती है नक़ली बहार चेहरों पर
वफ़ा की एक भी सूरत नज़र नहीं आई
निगाह उठती रही बार-बार चेहरों पर
सियासत, सामाजिक व्यवस्था, शिष्टाचार, अध्यात्म पर ‘कौसर’ की गहरी पकड़ हैं। उनकी ग़ज़लों में इस अंदाज़ के शेर बड़े ख़ूबसूरत अंदाज़ में पेश हुए हैं। चंद मिसालें देखें -
चमन पे हक़ है तुम्हारा, मगर ये ख्याल रहे
मैं फूल हूं मुझे आवारगी पसंद नहीं
आस्तीनों में अगर सांप न पाले होते
अपनी क़िस्मत में उजाले ही उजाले होते
हम सियासत को तिजारत नहीं समझे वरना
अपने हाथों में भी सोने के निवाले होते
अध्यात्म पर ‘कौसर’ ने कई शेर और बेहतरीन शेर कहे हैं -
सुना है उसकी गली है निजात का रस्ता
सो हम भी उसकी गली से गुज़र के देखते हैं
चमन वालों ज़रा सोचो इबादत के लिए किसकी
हज़ारों साल से शबनम गुलों का मुंह धुलाती है
पतंगे, तितलियां, भंवरे ये सब किस धुन में रहते हैं
ये किसकी याद में कोयल विरह के गीत गाती है
मानसिक क्लेश, दर्द की गहन अनुभूति को ‘कौसर’ ने अपनी शायरी का ज़ेवर बनाया है। इस अंदाज़ के शेरों की संप्रेषणीयता में उनकी लेखनी का कमाल झलकता है।
न जाने कितने ज़ख्मों के दरीचे खोल देता है
टपकता है जो आंखों से लहू सब बोल देता है
जिन्हें रहना था महलों पे सरापा नाज़ की सूरत
मुक़द्दर चंद सिक्कों में उन्हें भी तोल देता है
सामाजिक विषमताओं ओर विद्रुपताओं पर भी उनके शेर दिल को छू जाते हैं।
हमारी मुफ़लिसी पर तंज़ करते हो थे मत भूलो
ख़ज़ानों की उठाकर फेंक दी है चाबियां हमने
ये दुनिया है यहां आसानियां यूं ही नहीं मिलती
बहुत दुश्वारियों से पाई हैं आसानियां हमने
उर्दू अदब में ‘कौसर’ की गहरी पकड़ है। सूफी-संतों, ऋषि-मुनियों की शालीनता ने उन्हें बेहद प्रभावित किया है। मीरा, रहीम, तुलसी और कबीर के दोहों से उन्होंने प्रेरणा ग्रहण की। मूलत: गज़ल और नज़्म लिखने वाले ‘कौसर’ से इन पंक्तियों के लेखक ने जब एक बार हिन्दी में कविता लिखने का आग्रह किया तो वे मुस्कुरा कर बात को टाल गये, लेकिन कुछ दिनों के बाद जब उन्होंने हिन्दी में ‘अमृत मंथन’ शीर्षक से लंबी कविता लिखी और वह प्रकाशित हुई तो साहित्य बिरादरी चौंक गयी। ‘अमृत मंथन’ भारतीय संस्कृति का निचोड़ हैं। हिन्दू धर्मग्रंथों और पौराणिक कथाओं के माध्यम से उन्होंने प्रभावी ढंग से अपनी बात रखी। आध्यात्म पर गहरी रूचि रखने वाले ‘कौसर’ की कविता अमृत-मंथन भाग एक और दो उनके विशद अध्ययन और गहरी अनुभूति का अहसास कराती है। दो बंद गौरतलब है-
जब पंचतंत्र पढ़कर भी मन प्यासा रह जाए
जब कार्ल मार्क्स का दर्शन कुछ न कर पाए
जब संत कबीर की वाणी सुनकर भी समाज में
जब दंभ का दानव अट्टहास ही करता जाए
जब युवा वर्ग को चरित्र हीनता निगल रही हो
जब अनुशासन का स्वस्थ प्रशासन क्यों कर हो?
एक और बंद दृष्टब्य है -
कुरूक्षेत्र में एक ही चेहरा सामने आये
विस्मित हृदय गोरखधंधा समझ न पाये
बर्बरीक ये विंध्याचल से देख रहा है
कृष्ण ही मारे और कृष्ण ही मरता जाए
जब विध्वंस-निर्माण ब्रम्ह की लीला ठहरी
तब बुद्घि और बोधि में अनबन क्यों कर हो
हिन्दी साहित्य में संस्कारधानी राजनांदगांव का नाम राष्ट्रीय ही नहीं वरन अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्घ है। मानस मर्मज्ञ डॉ. बल्देव प्रसाद मिश्र, साहित्य वाचस्पति डॉ. पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी, नई कविता के पुरोधा गजानन माधव मुक्तिबोध ने अपनी रचनाधर्मिता से राजनांदगांव का नाम रोशन किया है। प्रकारांतर में क्रांतिकारी कवि कुंजबिहारी चौबे और डॉ. नंदूलाल चोटिया ने इस परम्परा को आगे बढ़ाया। हिन्दी साहित्य के साथ ही अब उर्दू साहित्य में भी निरंतर सृजनात्मक लेखन कर तथा हाजी हसन अली सम्मान से विभूषित होकर अब्दुस्सलाम कौसर ने राजनांदगांव ही नहीं समूचे छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया है। यही वजह है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर की गज़ल सराई के साथ चलने वाले ‘कौसर’ का शुमार छत्तीसगढ़ के अग्रिम पंक्ति के शायरों में होता है।
वीरेन्द्र बहादुर सिंह़
लेबल:
व्यक्तित्व
जीवन यात्रा जून 1957 से. भोपाल में रहने वाला, छत्तीसगढ़िया गुजराती. हिन्दी में एमए और भाषा विज्ञान में पीएच.डी. 1980 से पत्रकारिता और साहित्य से जुड़ाव. अब तक देश भर के समाचार पत्रों में करीब 2000 समसामयिक आलेखों व ललित निबंधों का प्रकाशन. आकाशवाणी से 50 फ़ीचर का प्रसारण जिसमें कुछ पुरस्कृत भी. शालेय और विश्वविद्यालय स्तर पर लेखन और अध्यापन. धारावाहिक ‘चाचा चौधरी’ के लिए अंशकालीन पटकथा लेखन. हिन्दी गुजराती के अलावा छत्तीसगढ़ी, उड़िया, बँगला और पंजाबी भाषा का ज्ञान. संप्रति स्वतंत्र पत्रकार।
संपर्क:
डॉ. महेश परिमल, टी-3, 204 सागर लेक व्यू होम्स, वृंदावन नगर, अयोघ्या बायपास, भोपाल. 462022.
ईमेल -
parimalmahesh@gmail.com
शुक्रवार, 15 अक्टूबर 2010
माँ के चरित्र को नया आयाम दिया निरुपा राय ने

हिन्दी सिनेमा में निरुपा रॉय को ऐसी अभिनेत्नी के तौर पर याद किया जाता है, जिन्होंने अपने किरदारों से मां के चरित्न को नया आयाम दिया । निरुपा राय मूल नाम कोकिला बेन का जन्म 4 जनवरी 1931 को गुजरात के बलसाड में एक मध्यमवर्गीय गुजराती परिवार में हुआ। गौरवर्णी होने के कारण गाँँव मंे उन्हें ‘धोरी चकली’ कहकर पुकारते थे। उनके पिता रेलवे में काम किया करते थे। निरुपा राय ने चौथी तक शिक्षा प्राप्त की। इसके बाद उनका विवाह मुंबई में कार्यरत राश¨नग विभाग के कर्मचारी कमल राय से हो गया । शादी के बाद निरुपा राय मुंबई आ गई । उन्हीं दिनो निर्माता -निर्देशक बी एम व्यास अपनी नई फिल्म रनकदेवी के लिए नए चेहरों की तलाश कर रहे थे। उन्होंने अपनी फिल्म में कलाकारों की आवश्यकता के लिए अखबार में विज्ञापन निकाला । निरुपा राय के पति फिल्मों के बेहद शौकीन थे और अभिनेता बनना चाहते थे । कमल राय अपनी पत्नी को लेकर बी एम व्यास से मिलने गए और अभिनेता बनने की पेशकश की, लेकिन बी एम व्यास ने साफ कह दिया कि उनका व्यक्तित्व अभिनेता के लायक नही है। लेकिन यदि वह चाहे तो उनकी पत्नी को फिल्म में अभिनेत्नी के रूप में काम मिल सकता है। फिल्म रनकदेवी में निरुपा राय 150 रुपए माह पर काम करने लगी, लेकिन बाद में उन्हें इस फिल्म से अलग कर दिया गया ।
निरुपा राय ने अपने सिने कैरियर की शुरुआत 1946 में प्रदíशत गुजराती फिल्म गणसुंदरी से की । वर्ष 1949 में प्रदíशत फिल्म हमारी मंजिल से उन्होंने ¨हदी फिल्म की ओर भी रुख कर लिया। ओ पी दत्ता के निर्देशन में बनी इस फिल्म में उनके नायक की भूमिका प्रेम अदीब ने निभाई। उसी वर्ष उन्हंे जयराज के साथ फिल्म गरीबी में काम करने का अवसर मिला । इन फिल्मों की सफलता के बाद वह अभिनेत्नी के रूप में अपनी पहचान बनाने में कामयाब हो गई। वर्ष 1951 में निरुपा राय की एक और महत्वपूर्ण फिल्म हर हर महादेव प्रदíशत हुई। इस फिल्म में उन्होंने देवी पार्वती की भूमिका निभाई। फिल्म की सफलता के बाद वह दर्शकों के बीच देवी के रूप में प्रसिद्ध हो गई । इसी दौरान उन्होंने फिल्म वीर भीमसेन में द्रौपदी का किरदार निभाकर दर्शकों का दिल जीत लिया । पचास और साठ के दशक में निरुपा राय ने जिन फिल्मों में काम किया उनमें अधिकतर फिल्मों की कहानी धाíमक और भक्तिभावना से परिपूर्ण थी । हालांकि वर्ष 1951 में प्रदíशत फिल्म ¨सदबाद द सेलर में निरुपा राय ने नकारात्मक चरित्न भी निभाया। वर्ष 1953 में प्रदíशत फिल्म दो बीघा जमीन निरुपा राय के सिने कैरियर के लिए मील का पत्थर साबित हुई । विमल राय के निर्देशन में बनी इस फिल्म में वह एक किसान की पत्नी की भूमिका में दिखाई दी। फिल्म में बलराज साहनी ने मुख्य भूमिका निभाई थी। बेहतरीन अभिनय से सजी इस फिल्म में दमदार अभिनय के लिए उन्हें अंतराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त हुई
वर्ष 1955 में फिल्मिस्तान के बैनर तले बनी फिल्म मुनीम जी निरुपा राय की अहम फिल्म साबित हुई। इस फिल्म में उन्होंने देवानंद की मां की भूमिका निभाई। फिल्म में अपने सशक्त अभिनय के लिए वह सर्वŸोष्ठ सहायक अभिनेत्नी के फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित की गई। लेकिन इसके बाद छह वर्ष तक उन्होंने मां की भूमिका स्वीकार नही की। वर्ष 1961 में प्रदíशत फिल्म छाया में उन्होंने एक बार फिर मां की भूमिका निभाई । इसमें वह आशा पारेख की मां बनी। फिल्म में भी उनके जबरदस्त अभिनय को देखते हुए उन्हें सर्वŸोष्ठ सहायक अभिनेत्नी के फिल्मफेयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वर्ष 1975 में प्रदíशत फिल्म दीवार निरुपा राय के कैरियर की महत्वपूर्ण फिल्मों में शुमार की जाती है । यश चोपड़ा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में उन्होंने अच्छाई और बुराई का प्रतिनिधित्व करने वाले शशि कपूर और अमिताभ बच्चन के मां की भूमिका निभाई। फिल्म में उन्होंने अपने स्वाभाविक अभिनय से मां के चरित्न को जीवंत कर दिया । निरुपा राय के सिने कैरियर पर नजर डालने पर पता चलता है कि सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की मां के रूप में उनकी भूमिका अत्यंत प्रभावशाली रही है। उन्होंने सर्वप्रथम फिल्म दीवार में अमिताभ बच्चन की मां की भूमिका निभाई। इसके बाद खून पसीना, मुकद्दर का सिकंदर, अमर अकबर एंथनी, सुहाग, इंकलाब, गिरफ्तार, मर्द और गंगा जमुना सरस्वती जैसी फिल्मों में भी वह अमिताभ बच्चन की मां की भूमिका में दिखाई दी । वर्ष 1999 में प्रदíशत फिल्म लाल बादशाह में वह अंतिम बार अमिताभ बच्चन की मां की भूमिका में दिखाई दी। निरुपा राय ने अपने पांच दशक लंबे सिने कैरियर में लगभग 300 फिल्मों में अभिनय किया। उनकी कैरियर की उल्लेखनीय फिल्मों में कुछ है सती सुकन्या, श्री विष्णु भगवान, इज्जत, भक्त पुराण, नौकरी, औलाद, गरम कोट, भाई-भाई, कंगन, बेजुबान, गुमराह, गृहस्थी, संतान, मुसाफिर, फूलों की सेज, मुझे जीने दो, ¨जदगी, शहनाई, शहीद, राम और श्याम, घर घर की कहानी, पूरब और पश्चिम, गोपी, अभिनेत्नी, कच्चे धागे, रोटी, मां, क्रांति, तेरी कसम, बेताब, मवाली, सोने पे सुहागा, औरत तेरी यही कहानी, प्यार का देवता आदि।
लेबल:
व्यक्तित्व
जीवन यात्रा जून 1957 से. भोपाल में रहने वाला, छत्तीसगढ़िया गुजराती. हिन्दी में एमए और भाषा विज्ञान में पीएच.डी. 1980 से पत्रकारिता और साहित्य से जुड़ाव. अब तक देश भर के समाचार पत्रों में करीब 2000 समसामयिक आलेखों व ललित निबंधों का प्रकाशन. आकाशवाणी से 50 फ़ीचर का प्रसारण जिसमें कुछ पुरस्कृत भी. शालेय और विश्वविद्यालय स्तर पर लेखन और अध्यापन. धारावाहिक ‘चाचा चौधरी’ के लिए अंशकालीन पटकथा लेखन. हिन्दी गुजराती के अलावा छत्तीसगढ़ी, उड़िया, बँगला और पंजाबी भाषा का ज्ञान. संप्रति स्वतंत्र पत्रकार।
संपर्क:
डॉ. महेश परिमल, टी-3, 204 सागर लेक व्यू होम्स, वृंदावन नगर, अयोघ्या बायपास, भोपाल. 462022.
ईमेल -
parimalmahesh@gmail.com
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
Post Labels
- अतीत के झरोखे से
- अपनी खबर
- अभिमत
- आज का सच
- आलेख
- उपलब्धि
- कथा
- कविता
- कहानी
- गजल
- ग़ज़ल
- गीत
- चिंतन
- जिंदगी
- तिलक हॊली मनाएँ
- दिव्य दृष्टि
- दिव्य दृष्टि - कविता
- दिव्य दृष्टि - बाल रामकथा
- दीप पर्व
- दृष्टिकोण
- दोहे
- नाटक
- निबंध
- पर्यावरण
- प्रकृति
- प्रबंधन
- प्रेरक कथा
- प्रेरक कहानी
- प्रेरक प्रसंग
- फिल्म संसार
- फिल्मी गीत
- फीचर
- बच्चों का कोना
- बाल कहानी
- बाल कविता
- बाल कविताएँ
- बाल कहानी
- बालकविता
- भाषा की बात
- मानवता
- यात्रा वृतांत
- यात्रा संस्मरण
- रेडियो रूपक
- लघु कथा
- लघुकथा
- ललित निबंध
- लेख
- लोक कथा
- विज्ञान
- व्यंग्य
- व्यक्तित्व
- शब्द-यात्रा'
- श्रद्धांजलि
- संस्कृति
- सफलता का मार्ग
- साक्षात्कार
- सामयिक मुस्कान
- सिनेमा
- सियासत
- स्वास्थ्य
- हमारी भाषा
- हास्य व्यंग्य
- हिंदी दिवस विशेष
- हिंदी विशेष