रविवार, 1 मई 2016
अकबर-बीरबल की कहानी - 8
चूडि़यों की गिनती...
एक बार बादशाह अकबर ने बीरबल से पूछा, "बीरबल, तुम दिन में अपनी पत्नी का हाथ एक या दो बार तो अवश्य ही पकड़ते होंगे। क्या तुम बता सकते हो कि तुम्हारी पत्नी की कलाई में कितनी चूड़ियां हैं?''
यह सुनकर बीरबल असमंजस में पड़ गए। उन्होंने पहले कभी पत्नी के हाथ की चूड़ियों की गिनती नहीं की थी। कुछ देर तक विचार करने के बाद बीरबल बोले, ''जहांपनाह! मेरे हाथ का तो पत्नी के हाथों से दिन में एक-आध बार स्पर्श होता है, लेकिन आपका हाथ तो आपकी मूंछ पर दिन में दस या पांच बार तो अवश्य लगता है। भला आप ही बताएं आपकी मूंछ में कितने बाल हैं?''
बादशाह ने बात काटने की गरज से कहा, "मूंछ के बाल की गणना कठिन है किन्तु हाथ की चूड़ियों को गिनना संभव है।''
"जहांपनाह! स्त्रियां अपनी पसंद के अनुसार कम अथवा ज्यादा चूड़ियां पहनती हैं। अतः निश्चित तादाद गणना किए बिना बतलाना असम्भव है।"
बीरबल मुस्कराए और आगे बोले, "अच्छा, आप जनानखाने में तो रोज जाते हैं। ऊपर पहुंचने के लिए आपको सीढियां चढ़नी पडती होंगी। क्या आप बता सकते हैं कि उस जीने में कितनी सीढ़ियां हैं?''
यह सुनकर बादशाह बोले, ''कभी उनकी गिनती करने का अवसर ही नहीं मिला।''
तब बीरबल बोले, ''जहांपनाह! सीढ़ियां अटल हैं । बढाई या घटाई नहीं जा सकतीं। इस पर भी आप निश्चित संख्या नहीं बता पाए तो चूडियों की तादाद ठीक-ठीक कैसे बताई जा सकती है?  यदि सीढ़ियां गिनी जा सकती तो चूड़ियां न गिनने के दोषी हम थे, किन्तु जब चूड़ियों का गिना जाना संभव नहीं था तो वे कैसे गिनी जाती? उनकी संख्या कैसे बताई जा सकती है?''
यह बात सुनकर बादशाह बड़े प्रसन्न हुए। इस कहानी का आनंद सुनकर लीजिए...
लेबल:
दिव्य दृष्टि,
बाल कहानी
जीवन यात्रा जून 1957 से. भोपाल में रहने वाला, छत्तीसगढ़िया गुजराती. हिन्दी में एमए और भाषा विज्ञान में पीएच.डी. 1980 से पत्रकारिता और साहित्य से जुड़ाव. अब तक देश भर के समाचार पत्रों में करीब 2000 समसामयिक आलेखों व ललित निबंधों का प्रकाशन. आकाशवाणी से 50 फ़ीचर का प्रसारण जिसमें कुछ पुरस्कृत भी. शालेय और विश्वविद्यालय स्तर पर लेखन और अध्यापन. धारावाहिक ‘चाचा चौधरी’ के लिए अंशकालीन पटकथा लेखन. हिन्दी गुजराती के अलावा छत्तीसगढ़ी, उड़िया, बँगला और पंजाबी भाषा का ज्ञान. संप्रति स्वतंत्र पत्रकार।
संपर्क: 
डॉ. महेश परिमल, टी-3, 204 सागर लेक व्यू होम्स, वृंदावन नगर, अयोघ्या बायपास, भोपाल. 462022. 
ईमेल - 
parimalmahesh@gmail.com
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Post Labels
- अतीत के झरोखे से
 - अपनी खबर
 - अभिमत
 - आज का सच
 - आलेख
 - उपलब्धि
 - कथा
 - कविता
 - कहानी
 - गजल
 - ग़ज़ल
 - गीत
 - चिंतन
 - जिंदगी
 - तिलक हॊली मनाएँ
 - दिव्य दृष्टि
 - दिव्य दृष्टि - कविता
 - दिव्य दृष्टि - बाल रामकथा
 - दीप पर्व
 - दृष्टिकोण
 - दोहे
 - नाटक
 - निबंध
 - पर्यावरण
 - प्रकृति
 - प्रबंधन
 - प्रेरक कथा
 - प्रेरक कहानी
 - प्रेरक प्रसंग
 - फिल्म संसार
 - फिल्मी गीत
 - फीचर
 - बच्चों का कोना
 - बाल कहानी
 - बाल कविता
 - बाल कविताएँ
 - बाल कहानी
 - बालकविता
 - भाषा की बात
 - मानवता
 - यात्रा वृतांत
 - यात्रा संस्मरण
 - रेडियो रूपक
 - लघु कथा
 - लघुकथा
 - ललित निबंध
 - लेख
 - लोक कथा
 - विज्ञान
 - व्यंग्य
 - व्यक्तित्व
 - शब्द-यात्रा'
 - श्रद्धांजलि
 - संस्कृति
 - सफलता का मार्ग
 - साक्षात्कार
 - सामयिक मुस्कान
 - सिनेमा
 - सियासत
 - स्वास्थ्य
 - हमारी भाषा
 - हास्य व्यंग्य
 - हिंदी दिवस विशेष
 - हिंदी विशेष
 

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें